Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमित शाह और मल्लिकार्जुन खड़गे का झारखंड दौरा आज, संथाल की धरती पर भरेंगे हुंकार
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    अमित शाह और मल्लिकार्जुन खड़गे का झारखंड दौरा आज, संथाल की धरती पर भरेंगे हुंकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अमित शाह और मल्लिकार्जुन खड़गे का झारखंड दौरा आज, संथाल की धरती पर भरेंगे हुंकार
    रांचीः लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अब परवान चढ़ चुका है. आखिरी दौर के चुनाव के लिए सभी दल कोई भी कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं. इसी के तहत झारखंड में भी वरिष्ठ नेताओं के आने का क्रम जारी है. दोनों राष्ट्रीय दल बीजेपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आज झारखंड में जनसभा करेंगे. अमित शाह और मल्लिकार्जुन खड़गे आज झारखंड दौरे पर भी रहेंगे.

     

     

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज संथाल की धरती पर हुंकार भऱेंगे. अमित शाह दो चुनावी रैली करेंगे. उनकी पहली रैली जामताड़ा में होगी. जहां वो मेझिया के दुर्गा मंदिर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां से वो दुमका से पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए समर्थन की अपील करेंगे. उनकी यह रैली दोपहर तीन बजे होगी.

     

    अमित शाह की दूसरी रैली गोड्डा संसदीय क्षेत्र के मधुपुर में होगी. वो यहां हेलीकॉप्टर से मधुपुर के कालीपुर मैदान में पहुंचेंगे. वहां से सड़क मार्ग से सभा स्थल मधुपुर रेलवे मैदान पहुंचेंगे. उनकी यह सभा शाम चार बजे के आस पास होगी. अमित शाह यहां गोड्डा से पार्टी के उम्मीदवार निशिकांत दुबे के लिए वोट की अपील करेंगे. अमित शाह के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है.

     

     

    वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी संथाल की धरती पर आज रैली को संबोधित करेंगे. उनकी यह सभा देवघर के मोहनपुर में होगी. वो गोड्डा संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी प्रदीप यादव के लिए वोट की अपील करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखण्ड प्रांत के द्वारा चक्रधरपुर नगर में ग्राहकों के मध्य जागरूकता बढ़ाने हेतु बैठक का आयोजन
    Next Article कांग्रेस की ‘तालाबाज सरकार’ ने भर्ती आयोग पर ताला लगाया: हिमाचल में मोदी

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.