छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने नए सुरक्षा शिविर के पास बिछाई गईं आठ बारूदी सुरंग का पता लगाकर इन्हें निष्क्रिय कर दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह शिविर 13 फरवरी को तर्रेम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुंडेम गांव में स्थापित किया गया था. बारूदी सुरंग अगले दिन उस वक्त बरामद की गई जब सुरक्षाकर्मी बारूदी सुरंगों का पता लगाने के लिए गश्त पर निकले थे. इलाके में गश्त के दौरान सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए स्टील के बक्सों में पैक किये…
Author: Devanand Singh
कोटा. कोटा में कोचिंग की छात्रा को धोखे से फ्लैट में बुलाकर नीट की तैयारी कर रहे चार स्टूडेंट्स ने गैंगरेप किया है. इस सनसनीखेज घटनाक्रम को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए चारों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार यूपी की रहने वाली छात्रा उम्र 16 वर्ष कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही है. छात्रा की कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर यूपी के ही रहने वाले युवक से दोस्ती हो गई. बातचीत के दौरान छात्रा को पता चला कि उसका दोस्त भी नीट की तैयारी कर रहा है. और…
राजकोट. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में गुरुवार (15 फरवरी) को शुरू हुआ। मैच का पहला दिन भारत के नाम रहा। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया और दिन का खेल समाप्त होने के समय उनका फैसला सही साबित हुआ। टीम इंडिया ने पहले दिन पांच विकेट पर 326 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने शतकीय पारी खेली। वहीं, डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में सरफराज खान छा गए। रोहित शर्मा ने 131 रन बनाए। उन्होंने 196…
नाम: भक्षक कलाकार : भूमि पेडणेकर, संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव निर्देशक : पुलकित, ज्योत्सना नाथ, पुलकित निर्माता : शाह रुख खान प्लेटफॉर्म : नेटफ्लिक्स भाषा : हिंदी हिंदी सिनेमा वास्तविक कहानियों से प्रभावित रहा है। कई बार वास्तविक घटनाओं से प्रेरणा लेकर शहर और पात्रों के नामों में बदलाव करके उन कहानियों को फिल्म की कहानी में पिरो दिया जाता है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अभिनेता शाह रुख खान की प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म भक्षक भी बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड से प्रेरित है, जिसमें यौन उत्पीड़न और मारपीट की शिकार हुई 35 लड़कियों को…
सरायकेला खरसावां प्रभारी राकेश तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव खरसावां विधानसभा के प्रभारी राकेश तिवारी ने आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि न्यायालय ने भाजपा की कूटनीति का पर्दाफाश कर दिया है उन्होंने कहा काला धन रूपांतरण योजना चुनावी बांड को कोर्ट ने असंवैधानिक करार देते हुए देश की जनता के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया है जिससे आने वाले चुनाव में नोट के मुकाबले वोट के ताकत को मजबूती मिलेगी साथी उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले…
सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार के इलेक्ट्राल बांड अनैतिक कार्य को असंवैधानिक करार दिया :आनंद बिहारी दुबे जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बड़े पैमाने पर कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में नरेंद्र मोदीजी का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों के उपस्थिति में संपन्न हुआ जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नरेंद्र मोदी सरकार ने विगत 2017 में कुछ अनैतिक कार्यों को पार्टी हित में लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इलेक्ट्रोल बांड विधेयक को पारित कराया ।…
किसानों का बड़ा ऐलान, 16 को हरियाणा में टोल-फ्री, 17 फरवरी को ट्रैक्टर रैली नई दिल्ली: केंद्र सरकार के खिलाफ पंजाब के किसानों का दिल्ली चलो मार्च आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गया. दिल्ली चलो प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की कार्रवाई को लेकर पंजाब में कई स्थानों पर किसान पटरियों पर बैठ गए. जिसके चलते दिल्ली-अमृतसर मार्ग पर कुछ ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया. वहीें किसानों की बड़ी बैठक में तीन अहम फैसले भी लिए गए हैं. किसानों के विरोध प्रदर्शन पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पहला ये कि हम शुक्रवार को…
बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद लालू-नीतीश के बीच पहली मुलाकात, दोनों ने पूछे हालचाल नीतीश कुमार के गठबंधन के अलग होने के बाद राजद और जदयू के बीच लंबे समय तक शह-मात का खेल देखने को मिला. विधानसभा में विश्वास मत के दौरान भी तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा था. इन तमाम राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पहली बार गुरुवार को लालू प्रसाद और नीतीश कुमार एक दूसरे के आमने-सामने हुए. नीतीश कुमार लालू यादव से हाल चाल पूछे . लालू यादव के साथ उनके बेटे और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव…
श्रीराम मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, मां दुर्गा, श्री राधा-कृष्ण और शिव परिवार की होगी पुनः प्राण प्रतिष्ठा, 20 फरवरी को कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय अनुष्ठान का होगा शुभारंभ, 22 फरवरी को भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण। ● जमशेदपुर के एक लाख घरों में आमंत्रण पत्र देकर लोगों को आमंत्रित करने में जुटे सूर्य मंदिर समिति के सदस्य, राम काज के लिए 20 रुपये के आर्थिक सहयोग का कर रहे आह्वान। ● 23 से 29 फरवरी तक दोपहर तीन बजे से…
पाकिस्तान में सियासी खेल पलटा, इमरान खान ने पीएम के लिए उमर अयूब का नाम आगे किया इस्लामाबाद. पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने महासचिव उमर अयूब को अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया है. पीटीआई द्वारा समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवार सबसे बड़ा समूह हैं. हालांकि 101 नेशनल असेंबली सीटें जीतने वाले निर्दलीय उम्मीदवारों के बावजूद सरकार केवल एक मान्यता प्राप्त पार्टी या पार्टियों के गठबंधन द्वारा बनाई जा सकती है इसलिए उन्हें एक प्रभावी ब्लॉक बनने के लिए दूसरे समूह में शामिल होना होगा. यह घोषणा नवाज शरीफ की पीएमएलएन व बिलावल…
