परसुडीह चांदनी चौक कालिंदी बस्ती मैं शौचालय को लेकर बीडीओ को बस्तीवासी ने सौंपा ज्ञापन
जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत परसुडीह चांदनी चौक कालिंदी बस्ती मैं शौचालय को लेकर बीडीओ जमशेदपुर को बस्तीवासी ने ज्ञापन सौंपा महिलाओं ने कहा मईया योजना बाद में देना पहले शौचालय दो हेमंत सोरेन
परसुडीह चांदनी चौक कालिंदी बस्ती के रहने वाले हैं बस्ती वालों ने कहा कई वर्षो से शौचालय के लिए संघर्ष कर रहे हैं कुछ विवादों के चलते हमारा शौचालय निर्माण नहीं हो पा रहा है आज भी हमारे बस्ती के लोग बहन बेटी रेलवे पटरी में शौचालय के लिए जाते हैं रात के अंधेरे में कई जीव जंतु का डर भी रहता है कई बार ट्रेन भी गुजरता है इसका डर हमेशा बना रहता है
एक बार एक बच्ची को सांप ने भी काट लिया ऐसी स्थिति में हम बस्ती वाले रह रहे हैं आंखों से आंसू नहीं खून गिर रहा है आपसे निवेदन है कि जल्द से जल्द शौचालय और नाली का निर्माण कराया जाए विमल बैठा ने कहा अनुसूचित जाति कालिंदी बस्ती के रहने वाले माता बहनों की स्थिति बहुत ही गंभीर है
कोई जन प्रतिनिधि भी इनका समस्या हल नहीं कर पा रहे हैं अगर जल्द से जल्द उनकी समस्या का हल नहीं होता है तो बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे ।

