Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अभिषेक बनर्जी ने बलात्कार विरोधी सख्त कानून की मांग की, लोकसभा में पेश करेंगे निजी विधेयक
    Headlines राजनीति

    अभिषेक बनर्जी ने बलात्कार विरोधी सख्त कानून की मांग की, लोकसभा में पेश करेंगे निजी विधेयक

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अभिषेक बनर्जी ने बलात्कार विरोधी सख्त कानून की मांग की, लोकसभा में पेश करेंगे निजी विधेयक

    कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अभिषेक बनर्जी ने केंद्र से बलात्कार विरोधी सख्त कानून बनाने की मांग करते हुए कहा है कि वह लोकसभा में एक निजी विधेयक पेश करेंगे।

    टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि अगर केंद्र दोषियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई और सजा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून बनाने में ‘‘विफल’’ रहता है, तो वह दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

     

     

    टीएमसी सांसद ने यहां तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के स्थापना दिवस पर एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारी एकमात्र मांग बलात्कार विरोधी सख्त कानून है।’’ उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार बलात्कार के आरोपों में दोषी पाए गए आरोपियों की समयबद्ध सुनवाई और सजा सुनिश्चित करने के लिए नया कानून नहीं बनाती है तो तृणमूल कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

    उन्होंने कहा, ‘‘अगर केंद्र सरकार यह कानून नहीं बनाती है, तो मैं नए कानून के लिए एक निजी विधेयक पेश करूंगा।’’ बनर्जी ने कहा कि टीएमसी आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में न्याय और त्वरित सुनवाई और सजा की मांग कर रही है।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि अगर यह सरकार एक दिन में लॉकडाउन या नोटबंदी लागू कर सकती है, तो वे बलात्कार विरोधी सख्त कानून क्यों नहीं बना सकते।

    टीएमसी नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर कोलकाता पुलिस एक निश्चित अवधि के भीतर जांच पूरी नहीं कर पाती है तो डॉक्टर के बलात्कार-हत्या मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी जाएगी, लेकिन 13 अगस्त को कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा मामला सौंपे जाने के बावजूद एजेंसी अभी तक जांच पूरी नहीं कर पाई है।

    अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि सीबीआई 2004 में रवींद्रनाथ टैगोर के नोबेल पदक की चोरी मामले समेत राज्य में पहले की जांच में अपराधियों को सजा दिलाने में ‘‘विफल’’ रही है। उन्होंने पूछा कि सीबीआई संदीप घोष को गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाई है, जो नौ अगस्त को बलात्कार-हत्या की घटना के समय आर जी कर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य थे।

     

     

     

    घोष को लगातार वें 11 दिन मंगलवार को पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय बुलाया गया। बनर्जी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के नाम पर हिंसा की थी।

    टीएमसी नेता ने दावा किया कि बंगाल के लोगों ने भाजपा के बंद के आह्वान को खारिज कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि बुधवार को तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) की रैली में रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी। बनर्जी ने कहा, ‘‘क्या हमें महिला सुरक्षा के बारे में भाजपा से सीखना चाहिए?’’ उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए, जिनके राज्य में महिलाओं पर अत्याचार की कई घटनाएं हुई हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचिकित्सक दुष्कर्म-हत्या मामला : सीबीआई ने कोलकाता पुलिस के एएसआई की पॉलीग्राफ जांच शुरू की
    Next Article परसुडीह चांदनी चौक कालिंदी बस्ती में शौचालय को लेकर बीडीओ को बस्तीवासी ने सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.