Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संप्रग सरकार की योजना का नाम बदलकर जनधन किया गया, जनता से 43500 करोड़ रु लूटे गए: खरगे
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    संप्रग सरकार की योजना का नाम बदलकर जनधन किया गया, जनता से 43500 करोड़ रु लूटे गए: खरगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    संप्रग सरकार की योजना का नाम बदलकर जनधन किया गया, जनता से 43500 करोड़ रु लूटे गए: खरगे

    नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के 10 साल पूरे होने के मौके पर बुधवार को दावा किया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय की वित्तीय समावेशन योजना का नाम बदलकर ‘जनधन’ कर दिया गया और आज उसी की वर्षगांठ है।

    उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या यह सच नहीं कि 10 करोड़ से ज़्यादा जनधन बैंक खाते बंद हो चुके हैं, जिनमें क़रीब 50 प्रतिशत बैंक खाते महिलाओं के थे?

     

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल की शुरुआत के कुछ महीनों बाद 28 अगस्त, 2014 को जनधन योजना की शुरुआत की थी।

    खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘क्या यह सच नहीं कि 10 करोड़ से ज़्यादा जनधन बैंक खाते बंद हो चुके हैं, जिनमें क़रीब 50 प्रतिशत बैंक खाते महिलाओं के थे? इनमें दिसंबर 2023 तक 12,779 करोड़ रुपये जमा थे। कुल जनधन खातों में से 20 प्रतिशत खाते बंद होने का ज़िम्मेदार कौन है?

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘क्या ये सही नहीं है कि पिछले 9 वर्षों में जनधन खातों में औसत बैलेंस 5000 रुपये से कम यानी सिर्फ 4,352 रुपये है? इतने से पैसों में, भाजपाई कमरतोड़ महंगाई के बीच, एक गरीब व्यक्ति कैसे अपना जीवन यापन कर सकता है?

    कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि क्या यह सच नहीं है कि आम खातों और जनधन खातों को जोड़कर, मोदी सरकार ने 2018 से 2024 तक कम से कम 43,500 करोड़ रुपये केवल न्यूनतम बैलेंस न होने पर, अतिरिक्त एटीएम लेनदेन एवं एसएमएस शुल्क पर वसूली करने से ‘‘लूटे’’ हैं?

    उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस-संप्रग सरकार के दौरान मार्च, 2014 तक 24.3 करोड़ ग़रीबों के लिए बैंक खाते खोले गए थे और आज उसके नाम बदलने की 10वीं वर्षगांठ है।

    खरगे ने कहा, ‘‘मोदी सरकार जिसका ढिंढ़ोरा आज पीट रही है, उसकी असलियत समझें। 2005 में, कांग्रेस-संप्रग सरकार ने बैंकों को “नो फ्रिल्स अकाउंट’ (जिन खातों में न्यूनतम बैलेंस की शर्त नहीं होती) खोलने का निर्देश दिया। 2010 में रिजर्व बैंक ने बैंकों को 2010 से 2013 तक वित्तीय समावेश योजना तैयार करने और लागू करने के लिए कहा। 2011 में कांग्रेस-संप्रग सरकार ने ‘स्वाभिमान’ योजना की शुरुआत की।’’

     

     

     

    उनके अनुसार, वर्ष 2012 में, ‘नो फ्रिल्स अकाउंट’ को ‘बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉज़िट अकाउंट’ (बीएसबीडीए) नाम दिया गया।

    खरगे का कहना था, ‘‘2013 में बैंकों को वित्तीय समावेशन योजना को 2016 तक बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। इसी का नाम बदलकर मोदी सरकार ने ‘जनधन योजना’ रखा।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के समय की योजनाओं का इस्तेमाल कर के प्रधानमंत्री मोदी ‘‘विज्ञापनबाज़ी’’ में लीन हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा अधिवक्ता प्रवीण कुमार दुबे की रहस्यमय मौत की जांच हो :सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article चिकित्सक दुष्कर्म-हत्या मामला : सीबीआई ने कोलकाता पुलिस के एएसआई की पॉलीग्राफ जांच शुरू की

    Related Posts

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    June 9, 2026

    ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू

    June 9, 2026

    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आदित्यपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू

    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आदित्यपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवाणी के नामांकन पर आपत्ति, फैसला कल सुबह 11 बजे

    बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मर्यादापूर्वक म

    साधु बनकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, महिला से ठगा गया सोने का जेवर बरामद

    चतरा में 7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

    एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों से गुंजा इलाका बाघमारा का सोनारडीह ओपी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.