लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं से राहुल गांधी का वादा: ‘सत्ता में आने पर देंगे 30 लाख सरकारी नौकरियां’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र में पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां देने की घोषणा बृहस्पतिवार को की। वह अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत बांसवाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे युवाओं, गरीबों व अन्य तबकों के लिए पार्टी के प्रस्तावित कदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘युवाओं के लिए कांग्रेस पार्टी क्या करने जा रही है? सबसे पहला कदम, हमने…
Author: Devanand Singh
राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने विभिन्न पदों पर नवनियुक्त 2454 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया। तीन से चार महीने के भीतर 30 हजार नियुक्तियां निकाली जाएंगी सबको मिले रोटी, कपड़ा और मकान का अधिकार, यही उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाना प्राथमिकता चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा है कि आने वाले तीन से चार महीने के भीतर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 30 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए नियुक्तियां…
सोना देवी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फ़ार्मेसी शिक्षा दिवस -२०२४ का सफल आयोजन – सोना देवी यूनिवर्सिटी, घाटशिला के “एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी “ द्वार “राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस -२०२४” का आयोजन किया गया ,जिसमें सदर हॉस्पिटल घाटशिला में वहाँ के इंचार्ज डॉक्टर राजेंद्र नाथ सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर जेपी मिश्र एवं कुलसचिव डॉक्टर गुलाब सिंह आजाद के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर श्रद्धा पांडा ,श्री उमेश कुमार ,श्रीमती अनसूया राय ,डॉक्टर राजन कुमार , श्रीमती मोनिका सिंह , एवं श्री धीरज शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर…
श्री श्री सिद्धेश्वरी नाथ शिव मंदिर जम्को में दो दिवसीय महाअष्टम हरि कीर्तन प्रारंभ। आज दिनांक 07.03.2024 को टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती सामुदायिक विकास के पास मंदिर के प्रांगण में महा अष्टम हरि कीर्तन का 2 दिन आयोजन किया गया वह आज सुबह 10:00 बजे प्रारंभ हुआ। जिसमें आज के मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सरयू राय जी उपस्थित हुए और पूजा अर्चना की और कीर्तन दरबार मैं शामिल हुए। जिसमें बस्ती के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे…
हरला में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण स्थल पर की छापेमारी टीम ने मौके से 800 केजी जावा महुआ एवं 70 लीटर अवैध चुलाई किया जब्त,सामग्रियों को किया नष्ट उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बोकारो श्रीमती विजया जाधव के निर्देश पर गुरुवार को सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने हरला थाना अंतर्गत दामोदर नदी किनारे पर बैधमारा ग्राम के गढ़ाधर जंगल में अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान उत्पाद टीम ने 800 केजी जावा महुआ शराब एवं 70 लीटर…
दो दिनों में अनिवार्य रूप से अनुज्ञप्तिधारी शस्त्रों का कराएं सत्यापन लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर जिला शस्त्र दंडाधिकारी ने जारी किया पत्र सत्यापन नहीं कराने वाले अनुज्ञप्तिधारियों का अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) रद करने का किया जाएगा कार्रवाई लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिलान्तर्गत सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को (सरकारी / गैर सरकारी बैंक एवं संस्थानों आदि में सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्यरत है, को छोड़कर) शस्त्रों एवं कारतूस का संबंधित थाना में सत्यापन किया जाना है। अब तक कम संख्या में अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा अपना शस्त्र एवं कारतूस संबंधित…
आज डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ एडूकेशन में रोट्रेक्ट क्लब के द्वारा 2023-25 सत्र के छात्रों के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया | सदस्यता अभियान के मुख्य अतिथि Rtr.रिंकू कुमार (DRR-E) को क्लब की मॉडरेटर श्रीमती अंजली गणेशन ने पुष्प गुच्छ एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया | मुख्य अतिथि ने छात्रों को रोट्रेक्ट क्लब के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया कि रोट्रेक्ट का उद्देश्य युवा छात्र छात्राओं को ज्ञान एवं कौशल बढ़ाने का अवसर प्रदान करना है जो उन्हें व्यक्तिगत विकास में सहायता करेगा | रोट्रेक्टर सगुफ्ता आजाद ने क्लब की पिछली गतिविधियों को विस्तार से बताया |…
टिकट मिलने के बाद पहली बार खूंटी पहुंचे अर्जुन मुंडा, उपलब्धियां गिनाईं और कांग्रेस पर साधा निशाना केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी लोकसभा सीट से टिकट कंफर्म होने के बाद पहली बार जिले के पत्रकारों से मुखातिब हुए और बताया कि देश आजाद होने के बाद देश को आजाद कराने वाले भगवान बिरसा मुंडा का नाम विलुप्त सा कर दिया गया था, लेकिन भगवान बिरसा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रुप में देशभर में मनाने का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इससे जनजातियों का मान सम्मान देश ही नहीं विदेशों में भी…
10 मार्च को एग्रिको में मनाई जाएगी ठाकुर अनुकुलचंद्र की जयंती सत्संग विहार का भी होगा कार्यक्रम ठाकुर अनुकुलचंद्र की जयंती और टाटानगर सत्संग विहार का कार्यक्रम 10 मार्च को मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिले से लगभग 40 हजार लोगों के भाग लेंगे। कार्यक्रम की तैयारी जोर-जोर से शुरू है। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में धर्म सम्मेलन भजन कीर्तन और विशाल भंडारा होगा।
राज्य में बढ़ते बेरोजगारी को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा ने राज्य भर के नियोजनालयों पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए न्याय मार्च निकाला. इस दौरान नियोजनालयों को बंद करने की मांग की. जमशेदपुर में भी भाजयुमो के नेताओं ने गोलमुरी स्थित नियोजनालय में जोरदार प्रदर्शन किया. इस संबंध में भाजयुमो कोल्हान प्रभारी शशांक राज ने बताया कि वर्तमान सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है. झारखंड में व्याप्त बेरोजगारी, युवाओं से वादा खिलाफी और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी इस युवा विरोधी सरकार को जगाने के लिए भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के दिशा- निर्देश पर रोजगार न्याय…
