Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सोरेन को भाजपा ने षड्यंत्र के तहत जेल भेजा ताकि कल्याणकारी योजनाएं बाधित हों : कल्पना सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    हेमंत सोरेन को भाजपा ने षड्यंत्र के तहत जेल भेजा ताकि कल्याणकारी योजनाएं बाधित हों : कल्पना सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हेमंत सोरेन को भाजपा ने षड्यंत्र के तहत जेल भेजा ताकि कल्याणकारी योजनाएं बाधित हों : कल्पना सोरेन

    गढ़वा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने जानबूझकर उनके पति हेमंत सोरेन को जेल में डालने की साजिश रची, ताकि कल्याणकारी योजनाओं को कमजोर किया जा सके और उनके क्रियान्वयन में रोड़े अटकाए जा सकें।

    कल्पना सोरेन ने दावा किया कि भाजपा ‘‘हमारी योजनाओं को रोकने के लिए जनहित याचिकाएं दायर करने के पीछे की मुख्य षड्यंत्रकर्ता है।’’

     

     

    कल्पना ने यहां अगले महीने की शुरुआत में घोषित होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ‘मंईयां सम्मान यात्रा’ को हरी झंडी दिखाते हुए सोमवार को कहा, ‘‘विभिन्न कल्याणकारी पहल में देरी करने के लिए भाजपा द्वारा पूर्व नियोजित साजिश के तहत हेमंत जी को जेल में डाला गया। अगर वह पांच महीने तक सलाखों के पीछे नहीं होते, तो सरकार आपके खातों में ‘मंईयां सम्मान योजना’ की सातवीं किस्त जमा कर देती और आप सभी को 7,000 से 8,000 रुपये मिल चुके होते।’’

    तीन अगस्त को शुरू की गई इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को सीधे बैंक हस्तांतरण के माध्यम से हर महीने 1,000 रुपये मिलेंगे, जो कुल मिलाकर सालाना 12,000 रुपये होंगे।

    कल्पना ने जोर देकर कहा कि हेमंत सोरेन के पांच महीने जेल में रहने के कारण योजना को समय पर शुरू करने में देरी हुई।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘आज जब आपको दूसरी किस्त मिल रही है, तो याद रखें कि अगर हेमंत जी जेल में नहीं होते तो यह आपकी सातवीं किस्त होती। भाजपा की दुर्भावनापूर्ण चालों ने न केवल उनके प्रयासों को बाधित किया है, बल्कि कई कल्याणकारी पहल को भी अवरुद्ध कर दिया है।’’

     

     

    कल्पना ने भाजपा पर राज्य में महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रमों में बाधा डालने के लिए जनहित याचिकाओं का रणनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा हमारी योजनाओं को बाधित करने के लिए जनहित याचिकाएं दायर करने में माहिर हो गई है। हम उन्हें चेतावनी देते हैं कि झारखंड के लोगों के लिए हमारी पहल में बाधा डालने के किसी भी प्रयास का कड़ा प्रतिरोध किया जाएगा।’’

    उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि इन चुनौतियों के बावजूद, महिलाओं, बुजुर्गों और परिवारों को सहायता देने के उद्देश्य से बनाई गई सभी कल्याणकारी योजनाएं, कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा कंपनी पार्किंग की दुर्दशा के खिलाफ लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन ने कम्पनी पार्किंग गेट को जाम कर किया प्रदर्शन
    Next Article भाजपा ने हरियाणा में बेरोजगारी की महामारी फैलाई : प्रियंका गांधी

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.