Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हजारीबाग एसीबी की बड़ी कार्रवाई, आरटीओ कार्यालय का क्लर्क विकास कच्छप गिरफ्तार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    हजारीबाग एसीबी की बड़ी कार्रवाई, आरटीओ कार्यालय का क्लर्क विकास कच्छप गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हजारीबाग एसीबी की बड़ी कार्रवाई, आरटीओ कार्यालय का क्लर्क विकास कच्छप गिरफ्तार
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    हजारीबाग : जिले में एसीबी ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आरटीओ कार्यालय में पदस्थापित क्लर्क विकास कच्छप को रंगेहाथ ₹6000 घुस लेते हुए गिरफ्तार किया है. क्लर्क की गिरफ्तारी मंगलवार को कार्यालय से हुई है. फिलहाल डीएसपी उस कर्मचारी से पूछताछ कर रहे हैं.

     

    क्या है मामला
    आवेदक राज कुमार उम्र- 45 वर्ष, पिता- स्व० पोखन नारायण कुशवाहा सा० तिलैया, थाना- दारू, जिला- हजारीबाग के द्वारा इस आशय से आवेदन दिया गया कि, इनका (आवेदक) विजय बस सं० जे०एच०-02ए०भी०-8861 जो देवघर राँची मार्ग पर चलता है, इसका परमिट रिन्यूअल कराने के लिए प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कार्यालय हजारीबाग में कार्यरत लिपिक विकास कच्छप द्वारा आवदेक से 6,000/- रू० रिश्वत की मांग की गयी, जबिक आवेदक रिश्वत देना नहीं चाहते थे.

     

     

    इसलिए आवश्यक कार्रवाई हेतु भ्र०नि०ब्यूरो, हजारीबाग के कार्यालय में आवेदन दे दिया. इस आवेदन के संबंध में सत्यापनकर्ता द्वारा विधिवत सत्यापन किया गया, तथा सत्यापन के क्रम में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कार्यालय हजारीबाग में कार्यरत लिपिक विकास कच्छप द्वारा परमिट रिन्यूअल करने के एवज में आवदेक से 6,000/- रू० रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई है. आवेदक के आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्र०नि० ब्यूरो, हजारीबाग थाना कांड सं0- 11/24, दिनांक- 23.09.2024 पंजीकृत किया गया है.

     

     

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग की ट्रैप टीम द्वारा आज 24 सितंबर को प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कार्यालय हजारीबाग में कार्यरत लिपिक विकास कच्छप, पिता स्व० सुकरा उरांव, पता- खुखमाटोली हाउस नं0- 64 ए हिनू, पो० थाना- डोरंडा, जिला- राँची को आवेदक से 6,000/- रु० रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ विधिवत गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग द्वारा दिनकर जयंती सह पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम तुलसी भवन में आयोजित हुआ
    Next Article एक्सएलआरआई के प्रोडज़ियन क्लब ने अपना दूसरा उत्पाद संगोष्ठी आयोजित किया: ऑरोरा 2.0

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.