ड्रग कंट्रोलर विभाग ने डेज मेडिकल स्टोर में की औचक छापेमारी ,भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची स्थित डेज मेडिकल स्टोर में बुधवार को ड्रग कंट्रोलर विभाग ने औचक छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की है. साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ कि उक्त मेडिकल स्टोर का लाइसेंस अमान्य होने के बाद भी संचालित हो रहा था. जिसे सील किए जाने की कार्रवाई विभाग ने शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के…
Author: Devanand Singh
उमर को जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा जल्द बहाल किए जाने की उम्मीद श्रीनगर: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार का पहला काम लोगों की आवाज बनना होगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि जम्मू-कश्मीर लंबे समय तक केंद्र शासित प्रदेश नहीं रहेगा और जल्द ही पूर्ण राज्य का दर्जा हासिल कर लेगा। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से कुछ घंटे पहले, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेता ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा कि गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के साथ सब कुछ ठीक है और उनकी पार्टी मंत्री पदों को भरने के लिए अपनी सहयोगी पार्टी और अपनी…
एसीबी की टीम ने देवघर सिविल सर्जन डॉ. रंजन सिन्हा को रंगे हाथ घुस लेते किया गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने देवघर के सिविल सर्जन डॉ. रंजन सिन्हा को 16 अक्टूबर 2024 को 70,000 रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तब की गई जब परिवादी मो. महफुज आलम ने शिकायत की कि सिविल सर्जन ने उनके नर्सिंग होम के प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के लिए घूस मांगी थी। परिवादी महफुज आलम, जो पश्चिम बंगाल के पश्चिम वर्द्धमान जिले के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020…
बाइकर्स गैंग द्वारा चाकू मारकर हत्या मामले में 8 अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार बीते 13 अक्टूबर विजयादशमी की रात बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में बाइकर्स गैंग द्वारा कदमा के एक युवक देवराज पिल्लई की चाकू मारकर हत्या के बाद एक अन्य युवक को मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आने के बाद एसएसपी के निर्देश पर मामले का उद्भेदन करने और अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया था इसको लेकर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था टीम ने तकनीकी साक्ष्य का सहारा लेते हुए घटना में शामिल कुल 8…
जमशेदपुर के DSP मनोज ठाकुर के बेटे ऋत्विक शांडिल्य हरियाणा में बनेंगे न्यायिक पदाधिकारी जमशेदपुर: जमशेदपुर के ऋत्विक शांडिल्य हरियाणा लोकसेवा आयोग (न्यायिक सेवा) के मंगलवार को घोषित परिणाम में 20वां रैंक हासिल किया है. ऋत्विक जमशेदपुर के सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर के बेटे हैं. ऋत्विक अब हरियाणा में न्यायिक पदाधिकारी बनेंगे. ऋत्विक की मां का नाम किरण ठाकुर है. ऋत्विक ने अपनी स्कूली शिक्षा जमशेदपुर पब्लिक स्कूल से वर्ष 2017 में पूरी की, जिसके बाद क्लैट में सफल होकर वे राष्ट्रीय विधि अध्ययन एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय, रांची से अपनी एलएलबी की पढाई पूरी की. …
इस बार आर पार हो जाए:शैलेंद्र पांडे शैल जीत हो जाए …हार हो जाए इस दफ़ा आर पार हो जाए वक़्त का क्या पता कि कब बदले कब शिकारी शिकार हो जाए कब तलक देखें जंग बाहर से आ ! कि गर्दो – गुबार हो जाए आईना बन मगर न ऐसा बन हर कोई इश्तिहार हो जाए इश्क़ का दायरा बढ़ा मौला हर तरफ़ प्यार -प्यार हो जाए
अर्पण’ परिवार का कार्य अतुलनीय , ईश्वर इन्हें यश प्रदान करे : काले # अर्पण’ द्वारा आगामी दीपावली, छठ एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रत्येक वर्ष की भाँति लगाये जाने वाले सेवा शिविरों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न। जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘अर्पण’ द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी त्यौहारों पर सेवा कार्यों को सफल बनाने हेतु बैठक बुलाई। इस बैठक में संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी ने मिलकर इन त्योहारों के दौरान सेवा कार्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया। सदस्यों ने विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की, इस…
भाजपा जमशेदपुर महानगर ने झारखंड में चुनाव आयोग के दो चरणों में मतदान के निर्णय का किया स्वागत, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- झारखंड से झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की विदाई तय, जमशेदपुर की चारों सीटों पर भाजपा- एनडीए की होगी बड़ी जीत ● डॉ अजय पर भी साधा निशाना, कहा- मुंगरी लाल के हसीन सपने देख रहे अजय कुमार, झूठे नेता और झूठी सरकार को करारा जवाब देगी जनता। जमशेदपुर। झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को दोनों राज्यों के लिए चुनावी कार्यक्रम जारी किया, जिसमें महाराष्ट्र में एक…
रतन टाटा का जाना औद्योगिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति: सरदार शैलेंद्र सिंह *एक युग का अंत कर गए रतन टाटा: रवि शंकर तिवारी टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर जुगसलाई के नागरिकों ने गहरा शोक जताया है। मंगलवार को जुगसलाई स्थित गौशाला चौक पर स्वर्गीय रतन टाटा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने उनके निधन को औद्योगिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जबकि रवि शंकर तिवारी प्रदेश कार्यसमिति…
कनाडा से सारे राजनयिक संबंध तोड़ लेना चाहिए : कुलविंदर मातृभूमि भारत के दुश्मन का सफाया जरूरी जमशेदपुर। राष्ट्रीय सनातन सिख सभा के राष्ट्रीय संयोजक कुलविंदर सिंह ने कनाडा के खिलाफ उठाए गए भारत के कदम की सराहना की है। कुलविंदर सिंह ने कहा की कनाडा से सारे राजनीतिक को बुलाकर भारत ने सही किया है। जिस तरह से निज्जर हत्याकांड के बाद कनाडा विश्व स्तर पर भारत को बदनाम करना चाहता है उसकी कोशिश कभी सफल नहीं होगी। कुलविंदर सिंह के अनुसार भारत की आजादी और निर्माण में पंजाबी खासकर सिखों की बड़ी भूमिका रही है और…
