बढ़ती निगरानी के कारण भारत में सामने आ रहे साइबर धोखाधड़ी के अधिक मामले: अमित शाह नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पिछले एक साल में देश में साइबर धोखाधड़ी की लगभग 27 लाख शिकायतें दर्ज की गईं और बढ़ती निगरानी के कारण ऐसे अधिक मामलों का पता चल रहा है। उन्होंने सप्ताहांत में एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, ”पिछले एक साल में देश में साइबर धोखाधड़ी की लगभग 27 लाख शिकायतें दर्ज की गईं।” गृह मंत्री ने कहा कि पहले साइबर धोखाधड़ी से निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी, लेकिन…
Author: Devanand Singh
नव भारत पब्लिक स्कूल के बच्चों को विधायक सुखराम उरांव ने किया सम्मानित माता पूजा के दौरान लगातार पांच दिनों तक श्रद्धालुओं को पिलाया पानी रामगोपाल जेना चक्रधरपुर रेल नगरी चक्रधरपुर में आयोजित पांच दिवसीय माता पूजा के दौरान नवभारत पब्लिक स्कूल की ओर से पेयजल की व्यवस्था की गई थी स्कूल के बच्चों ने लगातार 5 दिनों तक श्रद्धालुओं को पानी पिलाया । भीषण गर्मी में इस नेक कार्य को देखते हुए माता पूजा समिति लोको चक्रधरपुर के संरक्षक विधायक सुखराम उरांव ने समिति की ओर से मोमेंटो देकर बच्चों को सम्मानित किए। साथ ही उन्होंने…
टीपीसी उग्रवादी संगठन के सक्रिय सदस्य समरित गंझू को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया रामगढ़: पुलिस अधीक्षक रामगढ़, डॉ० बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि भुरकुण्डा ओ०पी० अन्तर्गत सयाल नाला पार में टीपीसी उग्रवादी संगठन के सक्रिय सदस्य अपने ससुराल में छुपा हुआ है। पुलिस निरीक्षक पतरातू अंचल, योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उक्त निर्देश के आलोक में गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सयाल नाला पार से टीपीसी उग्रवादी संगठन के सक्रिय सदस्य समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ मड्डु, उम्र…
बहरागोड़ा के मधुआबेड़ा गाँव में पुरूष एवं महिलाओं ने निशुल्क हेल्थ चैकअप कैंप का लाभ बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखण्ड के पाथरी पंचायत के मंगलवार को मधुआबेड़ा हरिमंडप में झारखण्ड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक निशुल्क हेल्थ चैकअप शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं पुरूषों ने जांच कराई। शिविर में एक्सपर्ट ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, सीवीसी, कोलेस्ट्रोल, थाइराइड और हीमोग्लोबिन सहित लिपिड प्रोफाइल जांची। हॉस्पिटल मेडिकल स्टाफ प्रवित्र विश्वास बताया कि शिविर में विशेषज्ञों की देखरेख में जांच की गई और लाभार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी। एएनएम पुष्पलाता वासा…
झारखंड में घुसपैठ बड़ा संकट, कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या कम हो रही: मोदी दुमका: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड में घुसपैठ को एक ‘बड़ा संकट’ करार दिया और दावा किया कि इसके परिणामस्वरूप राज्य के कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या तेजी से कम हो रही है। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर घुसपैठियों को ‘संरक्षण’ देने का आरोप लगाया, जो जमीन हड़प रहे हैं और महिलाओं को खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया…
सोनूआ प्रखंड के कोचापुर गांव में दो दिवसीय छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित, उमडे, ग्रामीण छऊ नृत्य झारखंड की पहचान है,इसे बचाये रखने की है जरूरत: विश्राम मुंडा रामगोपाल जेना। कोल्हान/चक्रधरपुर मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनूआ प्रखंड अंतर्गत कोचापुर गांव में दो दिवसीय छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया.जिसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि पश्चिमी सिंहभूम जदयू जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा थे. गांव के छऊ कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत कर ग्रामीणों का मन मोह लिया.कलाकारों ने गणेश बंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.छऊ नृत्य में मां दुर्गा, शिव महिमा, गणेश ,कार्तिक महिषासुर वध ,लव कुश एवं कृषि पर…
“अग्निपथ” योजना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा: कांग्रेस नयी दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि सेना में भर्ती की ‘अग्निपथ’ योजना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक खबर का हवाला देते हुए सवाल भी किया कि क्या ये सच नहीं है कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती की संख्या को 75,000 प्रति वर्ष से घटाकर 46,000 प्रति वर्ष कर दिया गया है? खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मोदी सरकार द्वारा अग्निवीर (अग्निपथ) योजना थोपने से भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ हुआ है। ” उन्होंने सवाल किया, “क्या…
प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्य पर करीबी नजर रख रही हूं : ममता कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के तटीय इलाकों में चक्रवात ‘रेमल’ से पहुंचे नुकसान को लेकर मंगलवार को चिंता जतायी और कहा कि वह प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों पर करीबी नजर रख रही हैं। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त कीं। बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं चक्रवात ‘रेमल’ के मद्देनजर सभी के सुरक्षित होने की कामना करती हूं और मैं…
केजरीवाल की याचिका सूचीबद्ध करने पर प्रधान न्यायाधीश फैसला करेंगे: उच्चतम न्यायालय नयी दिल्ली:च्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने का अनुरोध करने वाली याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने के संबंध में कोई भी फैसला प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) लेंगे क्योंकि मुख्य मामले पर फैसला पहले से सुरक्षित है। केजरीवाल ने उनका वजन अचानक छह से सात किलोग्राम कम हो जाने के कारण कई चिकित्सकीय जांच कराने के लिए उच्चतम न्यायालय से अंतरिम जमानत की अवधि सात दिन बढ़ाने का अनुरोध किया है। न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी…
प्रधानमंत्री मोदी ने कानून का राज खत्म कर दिया है : राहुल गांधी नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में एक दलित युवती की मौत की घटना को लेकर मंगलवार को राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कानून का राज खत्म कर दिया है। पिछले साल अगस्त में अपने भाई की हत्या होने का दावा करते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराने वाली दलित समुदाय की अंजना अहिरवार की रविवार को सागर में अपने चाचा के शव को ले जाते हुए…
