Author: Devanand Singh

कंपनी सिक्यूरिटी को धमकाने ओर फायरिंग मामले दो अपराधी धराए राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला : आरआईटी थाना अंतर्गत हाईवा कंपनी में फायरिंग और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पुलिस ने आरोपितों के पास से एक अवैध देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, गोली के छर्रे और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार हाईवा कंपनी में असिस्टेंट एचआर संजय कुमार गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई कि 4 जनवरी की रात करीब 8…

Read More

पेंशन के मुद्दे में यूसिल की अनदेखी के खिलाफ जादूगोड़ा लेबर यूनियन खासा नाराज,बैठक कर पेंशन के मुद्दे पर हाई कोर्ट जाने का लिया फैसला राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा :पेंशन के मुद्दे में वर्षों से लंबित मामले में यूसिल की अनदेखी के खिलाफ जादूगोड़ा लेबर यूनियन खासा नाराज है। इधर आज जादूगोड़ा लेबर यूनियन की ओर से पांडुडीह में कमिटी मीटिंग हुई। बैठक में पेंशन के मुद्दे पर हाई कोर्ट जाने का लिया फैसला गया। बैठक के बाद यूनियन महामंत्री सुरजीत सिंह ने कहा कि थर्ड बेनिफिट के तौर पर यूसिल कर्मियों को मिलने वाला हक के मुद्दे…

Read More

पोटका के पूर्व विधायक स्वर्गीय सनातन माझी की बालीजुडी में मनी 84 वा जयंती राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा :पोटका के पूर्व विधायक स्वर्गीय सनातन माझी की आज 84 वा जयंती जादूगोड़ा से सटे बालीजुडी( बस स्टैंड) में उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए गए।इधर स्वर्गीय सनातन माझी स्मारक समिति बालीजुडी के अध्यक्ष अनिल मुर्मू की अगुवाई में बालीजुड़ी में मुख्य कार्यक्रम आयोजित की गई जहा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार व शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन ने उनकी आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दोनों नेताओं पोटका विधानसभा में शैक्षणिक व सामाजिक क्षेत्र…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया देहरादून”; उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें 28 जनवरी से 14 फरवरी तक राज्य में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उत्तराखंड पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, धामी ने राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री को चमोली जिले के मलारी के कारीगरों द्वारा तैयार एक शॉल और नारायण आश्रम की एक प्रतिकृति भी भेंट की। बयान…

Read More

‘मंईयां सम्मान योजना’: सोरेन ने झारखंड की 56 लाख से अधिक महिलाओं को 1,415 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए रांची, छह जनवरी (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत 56.61 लाख महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,415.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता सोमवार को हस्तांतरित की। सोरेन ने नामकुम में एक समारोह के दौरान यह राशि हस्तांतरित की। यह राशि पिछले साल 28 दिसंबर को भेजी जानी थी, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रीय शोक के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने कार्यक्रम में कहा,…

Read More

श्री श्याम सखा मंडल एवं आनंद मार्ग के सहयोग मोतियाबिंद से पीड़ित 70 रोगियों को पूर्णिमा नेत्रालय निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण के लिए भेजा गया राष्ट्र संवाद संवाददाता श्री श्याम सखा मंडल धतकीडीह, आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन सोनारी कबीर मंदिर सामुदायिक भवन में किया गया था जिसमें लगभग 160 लोगों ने अपने आंखों का जांच करवाया एवं 70 लोग मोतियाबिंद एवं आंसू नलिका के ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए जिनका ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपण के लिए आज पूर्णिमा नेत्रालय बस एवं एंबुलेंस से भेजा…

Read More

मानगो से कचड़ा उठाव आरंभ आदित्यपुर के डंप साईट में भेजा जा रहा कचड़ा । आमरण अनशन तत्काल स्थगित – विकास सिंह बिगत बीस दिनों से कचड़े के जमाव के कारण पुरा मानगो बजबजा रहा था रविवार के संध्या समय से उपायुक्त के प्रयास से मानगो का कचड़ा आदित्यपुर डंपिंग साइड में भेजा जाने लगा । कचड़े का उठाव आरंभ हो जाने पर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह के द्वारा घोषित आमरण अनशन के कार्यक्रम तत्काल स्थगित कर दिया गया है विकास सिंह को कचड़ानिष्पादन की जानकारी देते हुए मानगो नगर निगम के अधिकारी ने बताया रविवार के…

Read More

विश्व मगही परिषद् द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय मगही चौपाल-231 भव्यता और सफलता के साथ संपन्न मिथिलेश और जयप्रकाश मगही के कालजयी साहित्यकार – प्रो. शिवेंद्र विश्व मगही परिषद् द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय मगही चौपाल-231 भव्यता और सफलता के साथ संपन्न हुआ। यह ऐतिहासिक आयोजन 05 जनवरी 2025 को देर रात तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम ने मगही साहित्य, संस्कृति, और कला के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ। इस प्रतिष्ठित समारोह में मगही भाषा और साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्रमुख साहित्यकारों को सम्मानित किया गया: श्री मिथिलेश जी ‘मगधेश’: नवादा, बिहार से सुप्रसिद्ध साहित्यकार और मगही…

Read More

तही प्रकाश हमारा भयो, पटना सहर बिखै भव लयो।। टेल्को गुरुद्वारा से सजाया गया विशाल नगर कीर्तन साकची में संपन्न टेल्को गुरुद्वारा में सम्मानित हुए मंत्री, टाटा मोटर्स प्लांट हेड व विधायक विधायक पूर्णिमा साहू ने झाड़ू लगाकर भक्ति भावना दर्शाई सांसद एवं पूर्व राज्यपाल भी शामिल हुए जमशेदपुर। खालसा पंथ के संस्थापक एवं सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के 358 वें प्रकाश पर्व पर शहर में सिखों के द्वारा विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया, पांच प्यारों की रहनुमाई और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में टेल्को…

Read More

दिल्ली युवा कांग्रेस ने बिधूड़ी के खिलाफ प्रदर्शन किया, आवास के गेट पर लिखा ‘महिला विरोधी’ नयी दिल्ली:  दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के संदर्भ में विवादित टिप्पणी करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रमेश बिधूड़ी के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया तथा उनके आवास के गेट पर कालिख से ‘महिला विरोधी’ लिख दिया। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता ‘साउथ एवेन्यू’ स्थित बिधूड़ी के आवास पर पहुंचे और उनके खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखीं…

Read More