Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कंपनी सिक्यूरिटी को धमकाने ओर फायरिंग मामले दो अपराधी धराए
    Breaking News झारखंड सरायकेला-खरसावां

    कंपनी सिक्यूरिटी को धमकाने ओर फायरिंग मामले दो अपराधी धराए

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कंपनी सिक्यूरिटी को धमकाने ओर फायरिंग मामले दो अपराधी धराए
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सरायकेला : आरआईटी थाना अंतर्गत हाईवा कंपनी में फायरिंग और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पुलिस ने आरोपितों के पास से एक अवैध देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, गोली के छर्रे और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त किया।

     

     

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार हाईवा कंपनी में असिस्टेंट एचआर संजय कुमार गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई कि 4 जनवरी की रात करीब 8 बजे, भूतपूर्व सिक्योरिटी सुपरवाइजर समीर कुमार झा और वर्तमान क्षेत्रीय पदाधिकारी सर्वजीत शर्मा ने कंपनी में आकर सुरक्षा गार्ड से गाली-गलौज की और गेट न खोलने पर फायरिंग की। शिकायत के आधार पर आरआईटी थाना कांड संख्या 01/25 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 333, 109, 352, 351(2), 3(5) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

     

     

    थाना प्रभारी की तत्परता अपराधियों पर भारी
    थाना प्रभारी विनय कुमार ने मानवीय सूचना के आधार पर 5 जनवरी को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान समीर कुमार झा, पिता अरुण कुमार झा, निवासी एमआईजी-18, आदित्यपुर-2 तथा सर्वजीत शर्मा, पिता स्व. कृष्णा शर्मा, निवासी एलआईजी-192, आदर्श भवन, आदित्यपुर-2 के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, घटनास्थल से बरामद गोली के छर्रे तथा घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल संख्या जेएच05बीई 5847 बरामद किया। दोनों आरोपितों ने घटना में शामिल होने की बात पुलिस के समक्ष पूछताछ के क्रम में स्वीकार की है।

     

    छापेमारी दल में ये थे शामिल – आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार, एसआई शशि भूषण सिंह मुंडा, पु.अ.नि. राज कुमार साहा, आरक्षी 630 चंदन कुमार, आरक्षी 204 उमा शंकर सिंह तथा आरक्षी 416 आनंद मोहन शामिल थे .पुलिस आगे की तफ्तीश में जुटी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेंशन के मुद्दे में यूसिल की अनदेखी के खिलाफ जादूगोड़ा लेबर यूनियन खासा नाराज,बैठक कर पेंशन के मुद्दे पर हाई कोर्ट जाने का लिया फैसला
    Next Article क्या विधानसभा चुनाव से पहले फिर करवट लेने वाली है बिहार की राजनीति ?

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.