Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेल्को गुरुद्वारा से सजाया गया विशाल नगर कीर्तन साकची में संपन्न
    Breaking News Headlines झारखंड

    टेल्को गुरुद्वारा से सजाया गया विशाल नगर कीर्तन साकची में संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    तही प्रकाश हमारा भयो, पटना सहर बिखै भव लयो।।
    टेल्को गुरुद्वारा से सजाया गया विशाल नगर कीर्तन साकची में संपन्न

    टेल्को गुरुद्वारा में सम्मानित हुए मंत्री, टाटा मोटर्स प्लांट हेड व विधायक
    विधायक पूर्णिमा साहू ने झाड़ू लगाकर भक्ति भावना दर्शाई
    सांसद एवं पूर्व राज्यपाल भी शामिल हुए
    जमशेदपुर। खालसा पंथ के संस्थापक एवं सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के 358 वें प्रकाश पर्व पर शहर में सिखों के द्वारा विशाल नगर कीर्तन सजाया गया।

     

    श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया, पांच प्यारों की रहनुमाई और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में टेल्को से निकला विशाल नगर कीर्तन का समापन साकची गुरुद्वारा साहिब में हुआ।
    आगे आगे ऊंट एवं घोड़े पर सवार सिख किशोर चल रहे थे और उसके पीछे-पीछे सिख मार्शल आर्ट गतका के पांच जत्थे चल रहे थे। इसमें शामिल छोटे-छोटे बच्चों भी सामर्थ्य अनुसार युद्ध कौशल को दर्शा रहे थे। उसके पीछे गुरुद्वारा कमत्यों द्वारा संचालित धार्मिक, मिडिल एवं हाई स्कूल के बच्चे बैंड की धुन पर अनुशासन के साथ मार्च कर रहे थे। आयोजक संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, चेयरमैन गुरमीत सिंह महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला एवं उनकी टीम चल रही थी।
    यहां पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे भी अपनी टीम के साथ नजर आए।

     

    वहीं फूलों से सजे पालकी पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी एवं पंच प्यारे शोभायमान थे।
    श्रद्धा के अनुसार पालकी साहब के आगे जल छिड़क झाड़ू देकर रास्ते को साफ किया जा रहा था और पुष्प वर्षा लगातार हो रही थी। यहां जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू ने भी अपनी भक्ति भावना झाड़ू बुहारकर दर्शाई।
    पालकी साहब के पीछे आम श्रद्धालु महिलाएं तथा उसके पीछे गुरुद्वारा की स्त्री सत्संग सभाएं की बीबीयां पटना सहर बिखै भव लयो, मित्र प्यारे नू आदि कीर्तन गायन करते हुए चल रही थीं।
    इससे पहले टेल्को गुरुद्वारा साहिब में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अजितेश मोंगा , प्रधान भगवान सिंह को चेयरमैन राम किशन सिंह, चेयरमैन अजीत सिंह, प्रधान बलविंदर सिंह ने शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। नगर कीर्तन में पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।
    संचालन टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने किया। यहां प्रधान बलविंदर सिंह, भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू एवं अन्य उपस्थित थे।

     

     

    नगर कीर्तन का कंट्रोल और व्यवस्था सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान भाई अमरीक सिंह, भाई हरविंदर सिंह, सुरजीत सिंह एवं उनकी पूरी टीम कर रही थी।
    साकची में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगवानी प्रधान निशान सिंह एवं उनकी टीम ने किया। रास्ते में रामगढ़िया सभा, खालसा क्लब, क्रूज एवं विभिन्न सामाजिक राजनीतिक संगठनों के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच बिस्कुट, चिप्स, पानी, चाय की सेवा की गई।
    कौमी सिख मोर्चा के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह के अनुसार गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म 22 दिसंबर 1666 को पटना में हुआ था और उन्होंने 1699 में खालसा पंथ की सृजना की और मुगलों के आतंक से देश धर्म स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने चार बेटे पिताजी मां का बलिदान दे दिया।
    उन्होंने खालसा पंथ सजाया और हुकुम दिया कि जाति धर्म का भेदभाव नहीं कर मानवता की सेवा ही करनी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली युवा कांग्रेस ने बिधूड़ी के खिलाफ प्रदर्शन किया, आवास के गेट पर लिखा ‘महिला विरोधी’
    Next Article विश्व मगही परिषद् द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय मगही चौपाल-231 भव्यता और सफलता के साथ संपन्न

    Related Posts

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    August 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    सर दोराबजी टाटा: राष्ट्र निर्माण और खेलों के दूरदर्शी प्रणेता

    जमीन विवाद और वर्चस्व की जंग में गई निखार की जान!

    किताडीह में ईद मिलादुन्न नबी के मौके पर हुआ लंगर वितरण, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    गम्हरिया एसएफसी गोदाम अग्निकांड: जांच रिपोर्ट का इंतजार,*

    टाटा स्टील के रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने आयोजित की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक

    होटल संचालक पर गोलीबारी का खुलासा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.