Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली युवा कांग्रेस ने बिधूड़ी के खिलाफ प्रदर्शन किया, आवास के गेट पर लिखा ‘महिला विरोधी’
    Breaking News राष्ट्रीय

    दिल्ली युवा कांग्रेस ने बिधूड़ी के खिलाफ प्रदर्शन किया, आवास के गेट पर लिखा ‘महिला विरोधी’

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली युवा कांग्रेस ने बिधूड़ी के खिलाफ प्रदर्शन किया, आवास के गेट पर लिखा ‘महिला विरोधी’

    नयी दिल्ली:  दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के संदर्भ में विवादित टिप्पणी करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रमेश बिधूड़ी के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया तथा उनके आवास के गेट पर कालिख से ‘महिला विरोधी’ लिख दिया।

     

     

    दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता ‘साउथ एवेन्यू’ स्थित बिधूड़ी के आवास पर पहुंचे और उनके खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखीं थीं,जिन पर ‘रमेश बिधूड़ी शर्म करो’ लिखा हुआ था।

    युवा कांग्रेस की ओर से जारी वीडियो के मुताबिक, संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने बिधूड़ी के आवास के बाहर लगे नेमप्लेट पर जूते भी मारे।

     

     

    लाकरा ने बिधूड़ी के आवास के मुख्य गेट पर कालिख से ‘महिला विरोधी’ भी लिखा।

    लाकरा ने कहा, ‘‘बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयान की जितनी भी निंदा की जाए, उतनी कम है। भाजपा की सोच हमेशा से महिला विरोधी रही है। दिल्ली और कालकाजी के लोग भाजपा को माफ नहीं करेंगे।’’

     

     

    कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बिधूड़ी ने पिछले दिनों कहा था कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस नेता ‘प्रियंका गांधी के गालों’ जैसी सड़कें बनवाएंगे।

    विवाद खड़ा होने के बाद बिधूड़ी ने खेद जताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवह समय दूर नहीं जब भारत में पहली बुलेट ट्रेन दौड़ेगी: प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article टेल्को गुरुद्वारा से सजाया गया विशाल नगर कीर्तन साकची में संपन्न

    Related Posts

    जमशेदपुर की सभी भोजपुरी संस्थाओं की अपात बैठक में स्थानीय भाषा भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका को हटाने का मुखर विरोध

    June 12, 2025

    जमशेदपुर पुलिस ने दूर किया ट्रैफिक पुलिस का डर, जनता से संवाद बढ़ाने की पहल

    June 12, 2025

    युवा कांग्रेस नेता राकेश साहू ने एयर इंडिया विमान हादसे पर जताया दुःख

    June 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर की सभी भोजपुरी संस्थाओं की अपात बैठक में स्थानीय भाषा भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका को हटाने का मुखर विरोध

    जमशेदपुर पुलिस ने दूर किया ट्रैफिक पुलिस का डर, जनता से संवाद बढ़ाने की पहल

    युवा कांग्रेस नेता राकेश साहू ने एयर इंडिया विमान हादसे पर जताया दुःख

    विमान हादसे में लोगों के जिंदा बचे होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता : पुलिस आयुक्त

    9 जुलाई को बलिया में आयोजित होगा मेंहदी और दौड़ प्रतियोगिता

    अहमदाबाद विमान हादसा: विभिन्न राज्यों के मु्ख्यमंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने जताया दुख

    नशा, ओझागुणी, डायन बिसाही एवं अनेको अंधविश्वास से संबंधित समस्या झारखंड में जनरेशन टू जेनरेशन केरी कर रही है

    जिला कांग्रेस ने किया बाबाधाम के लिए प्रतिदिन टाटा गोड्डा एक्सप्रेस का परिचालन की मांग

    झारखंड में प्रस्तावित 6 नए मेडिकल कॉलेजों में से एक “एम्स-जैसे संस्थान” की स्थापना जमशेदपुर में किए जाने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से किया निवेदन

    गरीब कल्याण से रक्षा तक, सभी मोर्चों पर सफल रही सरकार :बाबूलाल मरांडी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.