Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश मेें पहुंचा खतरनाक वायरस, कर्नाटक में मिले HMPV के 2 केस, आईसीएमआर ने की पुष्टि अलर्ट जारी
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    देश मेें पहुंचा खतरनाक वायरस, कर्नाटक में मिले HMPV के 2 केस, आईसीएमआर ने की पुष्टि अलर्ट जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    देश मेें पहुंचा खतरनाक वायरस, कर्नाटक में मिले HMPV के 2 केस, आईसीएमआर ने की पुष्टि अलर्ट जारी
    नई दिल्ली. चीन में तेजी से फैल रहे एचएमपीवी वायरस ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है. कर्नाटक में इस वायरस के दो मामलों की पुष्टि हुई है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने इस बात की जानकारी दी है.

     

     

    कर्नाटक में 8 महीने का एक बच्चा और तीन महीने की एक बच्ची इस वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. दोनों बच्चों को बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तीन महीने की बच्ची को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 8 महीने के बच्चे का इलाज अभी जारी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और स्थिति पर नजर रखे हुए है. एचएमपीवी ने भी कहा है कि वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

     

     

    कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उनकी प्रयोगशाला में नमूने की जांच नहीं हुई है. निजी अस्पताल की रिपोर्ट में यह सामने आया है. स्ट्रेन को लेकर जानकारी नहीं है. नमूने को सरकारी प्रयोगशाला में भेजा गया है. वहीं सरकार ने वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया है. सतर्कता बरती जा रही है. बता दें, चीन में एचएमपीवी वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है. कई शहरों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है और अस्पतालों में मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों में इस वायरस का प्रकोप ज्यादा देखा जा रहा है.

     

     

    क्या है HMPV वायरस?

    HMPV (Human Metapneumovirus)एक सांस की बीमारी पैदा करने वाला वायरस है. इसके लक्षणों में बुखार, खांसी, नाक बहना, गले में खराश आदि शामिल हैं. ज्यादातर मामलों में यह वायरस हल्का होता है और खुद ही ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर भी हो सकता है. यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों के माध्यम से फैलता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकैग रिपोर्ट से केजरीवाल के ‘काले कारनामों’ उजागर हुए; ‘शीश महल’ की लागत 75-80 करोड़ रुपये: भाजपा
    Next Article अभिभाषण दिए बिना विधानसभा से बाहर आए तमिलनाडु के राज्यपाल

    Related Posts

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    August 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    सर दोराबजी टाटा: राष्ट्र निर्माण और खेलों के दूरदर्शी प्रणेता

    जमीन विवाद और वर्चस्व की जंग में गई निखार की जान!

    किताडीह में ईद मिलादुन्न नबी के मौके पर हुआ लंगर वितरण, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    गम्हरिया एसएफसी गोदाम अग्निकांड: जांच रिपोर्ट का इंतजार,*

    टाटा स्टील के रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने आयोजित की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक

    होटल संचालक पर गोलीबारी का खुलासा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.