Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अभिभाषण दिए बिना विधानसभा से बाहर आए तमिलनाडु के राज्यपाल
    Headlines राष्ट्रीय

    अभिभाषण दिए बिना विधानसभा से बाहर आए तमिलनाडु के राज्यपाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अभिभाषण दिए बिना विधानसभा से बाहर आए तमिलनाडु के राज्यपाल

    चेन्नई: तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि सोमवार को संविधान और राष्ट्रगान के ‘अपमान’ के कारण राज्य विधानसभा से चले गए और उन्होंने पारंपरिक अभिभाषण भी नहीं दिया।

    राज्यपाल के अभिभाषण शुरू करने से कुछ क्षण पहले ही मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक के सदस्य आसन के सामने आ गए और नारे लगाने लगे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष एम अप्पावु के निर्देश के बाद मार्शलों ने उन्हें सामूहिक रूप से बाहर निकाल दिया।

    इसी बीच कांग्रेस के सदस्यों ने भी काले बैज पहनकर राज्यपाल के खिलाफ नारे लगाए। उसके बाद भाजपा और पीएमके के सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया।

     

     

    राज्यपाल कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि तमिलनाडु विधानसभा में एक बार फिर संविधान और राष्ट्रगान का अपमान किया गया।

    पोस्ट में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रगान का सम्मान करना हमारे संविधान में निहित पहले मौलिक कर्तव्यों में से एक है। राज्यपाल के अभिभाषण के आरंभ और अंत में सभी राज्य विधानसभाओं में इसे गाया जाता है। आज राज्यपाल के सदन में आने पर केवल तमिल थाई वाझथु (राज्य गीत) गाया गया। राज्यपाल ने सदन को उसके संवैधानिक कर्तव्य की याद दिलाई और सदन के नेता माननीय मुख्यमंत्री और माननीय अध्यक्ष से राष्ट्रगान गाने की बार-बार अपील की। लेकिन उन्होंने अभद्रता से इनकार कर दिया।’’

    राजभवन ने कहा, ‘‘यह गंभीर चिंता का विषय है। संविधान और राष्ट्रगान के इस तरह के अपमान के कारण राज्यपाल क्षुब्ध होकर सदन से चले गए।’’

     

     

     

    सदन के नेता और वरिष्ठ मंत्री दुरैमुरुगन ने कहा कि राज्यपाल ने वही दोहराया है जो उन्होंने पिछले वर्षों में किया था।

    राष्ट्रगान के बारे में रवि के आरोप पर मंत्री ने कहा कि जब राज्यपाल ने पिछले वर्ष इसी विषय पर विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजा था, तब यह स्पष्ट किया गया था कि अभिभाषण से पहले राज्य गीत गाने की परंपरा रही है और अभिभाषण के समापन पर राष्ट्रगान बजाया जाता है।

    उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद भी, राज्यपाल द्वारा फिर से उसी मुद्दे का उल्लेख करना और अभिभाषण पढ़े बिना चले जाना उनकी वास्तविक मंशा पर सवालिया निशान खड़ा करता है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश मेें पहुंचा खतरनाक वायरस, कर्नाटक में मिले HMPV के 2 केस, आईसीएमआर ने की पुष्टि अलर्ट जारी
    Next Article वह समय दूर नहीं जब भारत में पहली बुलेट ट्रेन दौड़ेगी: प्रधानमंत्री मोदी

    Related Posts

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    August 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    सर दोराबजी टाटा: राष्ट्र निर्माण और खेलों के दूरदर्शी प्रणेता

    जमीन विवाद और वर्चस्व की जंग में गई निखार की जान!

    किताडीह में ईद मिलादुन्न नबी के मौके पर हुआ लंगर वितरण, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    गम्हरिया एसएफसी गोदाम अग्निकांड: जांच रिपोर्ट का इंतजार,*

    टाटा स्टील के रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने आयोजित की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक

    होटल संचालक पर गोलीबारी का खुलासा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.