Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘गुंडा राज’ बर्दाश्त नहीं करेंगे, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा: सरपंच हत्या मामले पर फडणवीस
    Headlines राजनीति

    ‘गुंडा राज’ बर्दाश्त नहीं करेंगे, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा: सरपंच हत्या मामले पर फडणवीस

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘गुंडा राज’ बर्दाश्त नहीं करेंगे, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा: सरपंच हत्या मामले पर फडणवीस

    मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को चेतावनी दी कि बीड में ‘गुंडा राज’ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

    फडणवीस ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने देशमुख के भाई से टेलीफोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में न्याय होगा।

     

     

    पुलिस ने बताया कि बीड के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। सरपंच की हत्या कथित तौर पर इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने कुछ लोगों द्वारा बीड जिले में एक पवन ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली किए जाने की कोशिश का विरोध किया था।

    मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने दिवंगत संतोष देशमुख के भाई से बात की और उनसे कहा कि उन्हें चिंता नहीं करनी चाहिए। जब ​​तक दोषियों को फांसी नहीं हो जाती, पुलिस अपना काम करती रहेगी।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘बीड मामले में शामिल सभी लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा। हम गुंडा राज बर्दाश्त नहीं करेंगे। जो लोग कानून को अपने हाथ में लेने या निवासियों से जबरन वसूली करने की कोशिश करेंगे, उन्हें सख्त परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस फिलहाल उन संदिग्धों की तलाश कर रही है जो फरार हैं। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे।’’

     

     

     

    इससे पहले, महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी एवं बीड जिले में सरपंच की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में वांछित वाल्मीक कराड ने पुणे में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या के मामले में पहले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि कराड को जबरन वसूली के मामले में वांछित आरोपी के रूप में नामजद किया गया था।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘चाहे कुछ भी हो जाए, सभी दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।’’

     

     

    कराड के खिलाफ क्या आरोप लगाए गए हैं, इस बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘पुलिस संदिग्धों के खिलाफ आरोपों और सबूतों पर जानकारी देगी। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) बिना किसी बाहरी दबाव के मामले को संभाल रहा है।’’

    कराड द्वारा उनके खिलाफ राजनीतिक रूप से प्रेरित कार्रवाई के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘अगर कोई सबूत है, तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, मैं राजनीति नहीं कर रहा… संतोष देशमुख के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए… यह मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपुर के मुख्यमंत्री ने जातीय संघर्ष के लिए माफी मांगी, पिछली गलतियों को भूलने का आग्रह किया
    Next Article हेमन्त सोरेन से अनिल कुमार महतो एवं सचिव जयंत कुमार मिश्रा ने मुलाकात कर नववर्ष की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

    Related Posts

    तीन लाख में बिक कर भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास पहुंच गई सिमडेगा की बेटी, सिमडेगा पुलिस ने किया रेस्क्यू

    May 25, 2026

    भीषण गर्मी को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क, यातायात कर्मियों को दिया गया इलेक्ट्रोल पाउडर

    May 25, 2026

    ग्राम प्रेन्योर” कार्यक्रम में युवाओं को मिला उद्यमिता का मंत्र

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीन लाख में बिक कर भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास पहुंच गई सिमडेगा की बेटी, सिमडेगा पुलिस ने किया रेस्क्यू

    भीषण गर्मी को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क, यातायात कर्मियों को दिया गया इलेक्ट्रोल पाउडर

    ग्राम प्रेन्योर” कार्यक्रम में युवाओं को मिला उद्यमिता का मंत्र

    सरायकेला में बैंक मैनेजर से 50 हजार की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

    बारीडीह के 8 वर्षीय आदित्य राज ने मॉडलिंग में हासिल किया दूसरा स्थान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर का बढ़ाया मान

    बकरीद को लेकर झामुमो ने जिला प्रशासन से की विशेष तैयारियों की मांग, सौंपा मांग पत्र

    जमशेदपुर साकची थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.