Author: Devanand Singh

भीषण गर्मी से डीजल की मांग घटी, जून में बिक्री में चार प्रतिशत की गिरावट नयी दिल्ली: देश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण यात्रा में कमी आने से जून में डीजल की मांग में गिरावट आई है। ईंधन की बिक्री, जो परंपरागत रूप से चुनाव के दौरान बढ़ जाती है, इस वर्ष प्रवृत्ति के विपरीत रही है तथा मासिक आधार पर इसमें गिरावट आ रही है। यह गिरावट अब आम चुनाव के समाप्त होने के बाद भी जारी है। डीजल की बिक्री एक से 15 जून के दौरान पिछले साल की समान अवधि की…

Read More

दिल्ली जल संकट : भाजपा का ‘आप’ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं और सांसदों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राजधानी में जल संकट के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ शहर भर में प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदर्शनकारियों ने गंदे पानी की बोतलें लेकर ‘आप’ सरकार के खिलाफ नारे लगाए और राष्ट्रीय राजधानी में पानी की किल्लत के विरोध में मटके फोड़े। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि नलों से गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होने के कारण लोग बीमार हो रहे…

Read More

पावो नूरमी खेलों से ओलंपिक की तैयारियों की शुरुआत करेंगे नीरज चोपड़ा तुर्कू : 17 जून (भाषा) मामूली चोट से उबरने के लिए कुछ समय तक आराम करने वाले ओलंपिक और विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा मंगलवार को यहां पावो नूरमी खेलों में भाग लेकर पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए अपनी तैयारियों की शुरुआत करेंगे। चोपड़ा इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी को जर्मनी के किशोर एथलीट मैक्स डेहनिंग की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है जो 90 मीटर तक भाला फेंकने वाले खिलाड़ियों…

Read More

गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में बस पर हुए आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंपी नयी दिल्ली:     केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में हाल ही में एक बस पर हुए आतंकी हमले की जांच सोमवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नौ जून को तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस शिव खोड़ी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी। इसी दौरान पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास आतंकियों ने हमला कर दिया और 53 सीट वाली बस गोलीबारी…

Read More

पश्चिम बंगाल रेल दुर्घटना : राहत कार्यों का जायजा लेंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी के कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराने के बाद राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए। पश्चिम बंगाल के रंगापानी स्टेशन के पास हुई इस ट्रेन दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद ही रेल मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर…

Read More

जम्मू में धार्मिक उत्साह के साथ ईद-उल-अजहा मनाया गया जम्मू: जम्मू क्षेत्र में सोमवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार धार्मिक उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों और ईदगाहों में एकत्र हुए और शांति एवं समृद्धि के लिए दुआएं की। जम्मू में ईदगाह रेजीडेंसी रोड, मक्का मस्जिद और जामा मस्जिद खटीकन तालाब में सैकड़ों मुसलमानों ने आज सुबह ईद की नमाज पढ़ी। धार्मिक विद्वानों ने इस दिन के महत्व और पारंपरिक कुर्बानी के दर्शन के बारे में विचार रखे। इस दिन के लिए अधिकारियों ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की…

Read More

बिहार : गंगा दशहरा पर पटना में गंगा नदी में नाव पलटी, परिवार के चार लोग लापता पटना. पटना में गंगा नदी में अचानक नाव पलग गई. नाव पर सवाल परिवार के 17 लोग नदी में डूबने लगे. फौरन स्थानीय तैराकों और नाविकों उन्हें बचाने की कोशिश करने लगे. 13 लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया. वहीं परिवार के चार लोगों की तलाश जारी है. इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने एसडीआरएफ की…

Read More

प.बंगाल में मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस में टक्कर से पांच लोगों की मौत, 30 घायल कोलकाता:  पश्चिम बंगाल में रंगापानी स्टेशन के पास सोमवार को एक मालगाड़ी और सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस के बीच टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए और करीब 30 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उत्तर बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से लगभग सात किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ। फिलहाल घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी…

Read More

जमशेदपुर :पूरे उत्साह के साथ मनाया बकरीद ,लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की दी शुभकामनाएं मुसलमानों के पवित्र त्यौहारों में से एक बकरीद आज शहर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. सोमवार को निर्धारित समय के तहत शहर के ईदगाह और मस्जिदों में सामुदायिक रूप से नमाज अदा की गई और लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की शुभकामनाएं दी. बता दे कि ईद के 70 दिन बाद ईद- उल- अजहा यानी बकरीद मनाया जाता है. इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है. मुस्लिम समाज के लोगों के लिए बकरीद का त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण…

Read More

चाईबासा के गुवा में सुरक्षाबल के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला समेत चार भाकपा नक्सली मारा गया है. मुठभेड़ किया घटना जिले के नक्सल प्रभावित गुवा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुई है. वहीं सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को पकड़ने में भी कामयाबी हासिल की है, जिसमें एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली शामिल है. जबकि मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक सबजोनल कमांडर के अलावा एक महिला नक्सली भी शामिल है. घटना की पुष्टि करते हुए…

Read More