Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकारें आती-जाती रहती हैं, दोस्ती बनी रहती है: आदित्य ठाकरे
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    सरकारें आती-जाती रहती हैं, दोस्ती बनी रहती है: आदित्य ठाकरे

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सरकारें आती-जाती रहती हैं, दोस्ती बनी रहती है: आदित्य ठाकरे

    नयी दिल्ली:शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से ‘‘दोस्त होने के नाते’’ बृहस्पतिवार को मुलाकात की।

    ठाकरे ने ‘‘चुनाव संबंधी अनियमितताओं’’ पर भी चिंता जताई।

    उन्होंने केजरीवाल से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन रिश्ते बरकरार रहते हैं। हमने दोस्त होने के नाते केजरीवाल से मुलाकात की। हालांकि, हमारा लोकतंत्र स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं है। चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं हैं।’’

     

     

    ठाकरे के साथ शिवसेना (उबाठा) के वरिष्ठ नेताओं संजय राउत एवं प्रियंका चतुर्वेदी समेत कई अन्य नेता थे। उन्होंने दिल्ली में हुए हालिया विधानसभा चुनाव और विपक्षी ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के भविष्य पर चर्चा की।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पांच फरवरी को हुए चुनाव में दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से 48 सीट जीतकर सत्ता में आई और ‘आप’ को 22 सीट पर जीत मिली।

    कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और ‘आप’ ‘इंडिया’ के घटक हैं, जिसका गठन पिछले साल के लोकसभा चुनावों से पहले हुआ था।

     

     

     

    ठाकरे ने निर्वाचन आयोग (ईसी) पर महाराष्ट्र, हरियाणा, ओडिशा और दिल्ली सहित कई राज्यों में मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग ने लोगों से वोट देने का अधिकार छीन लिया है। वह इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए भी तैयार नहीं है।’’

    उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को औपचारिक रूप से उठाएगा। ठाकरे ने इस बात पर जोर दिया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव ‘‘देश के लिए आवश्यक हैं।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्क्रमित उच्च विद्यालय, लक्ष्मीनगर में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई विदाई, प्राचार्य ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
    Next Article विपक्ष के हंगामे के बीच वक्फ संबंधी संसदीय समिति की रिपोर्ट लोकसभा में पेश

    Related Posts

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.