इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ साझा किया वीडियो इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हाल में संपन्न जी7 शिखर बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपना एक सेल्फी वीडियो साझा किया है। मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मित्रता को जाहिर करते हुए इस वीडियो का शीर्षक ‘‘नमस्ते दोस्तों, मेलोडी की ओर से’’ दिया है। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी की दक्षिणी इटली के अपुलिया की एक दिवसीय यात्रा के अंत में मुलाकात की थी। इस दौरान मोदी ने जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के वास्ते…
Author: Devanand Singh
झगरू बगान मंदिर प्रांगण मे विधायक सरयू राय की पहल से हुआ डीप बोरिंग जमशेदपुर. टेल्को क्षेत्र के झगरू बगान शिव मंदिर के प्रांगण में वगत कई दिनों से मंदिर के प्रांगण में पानी की समस्या हो रही थी। तथा पूजा पाठ करने में दिक्कत होती थी और गर्मी को देखते हुए पीने का पानी की समस्या बढ़ गई थी बस्तीवासियों ने माननीय विधायक श्री सरयू राय से मंदिर के प्रांगण में डीप बोरिंग करवाकर चापाकल लगवाने का आग्रह किया। आज मंदिर के प्रांगण में डीप बोरिंग करवाने का काम शुरू किया गया। इस काम के…
मानगो में बेकाबू कार ने टेंपो, ठेले रिक्शा को मारा धक्का, चार लोग घायल विकास सिंह के प्रयास से इलाज और वाहन मरम्मत के साथ दिहाड़ी मजदूरी का मिला मुवावजा । मानगो डिमना रोड मनान दुकान के समीप प्रातः5:30 बजे बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार ने रोजगार के लिए सड़क पर इंतजार कर रहे मालवाहक टेंपो,ठेला रिक्शा सहित टेंपो चालकों और रिक्शा चालकों को जोरदार धक्का मारा जिससे टेंपो और ठेला क्षतिग्रस्त हो गया इसके साथ ही टेंपू चालक धर्मेंद्र यादव और विनय यादव बुरी तरह जख्मी हो गए । दुर्घटना होते ही मौके में मौजुद लोगों ने भाजपा…
हर सुख दुःख में अपने लोगों के साथ खड़ा हूं: सांसद कालीचरण सिंह चतरा। चतरा के सांसद श्री कालीचरण सिंह हाल ही में लावालौंग प्रखंड के बनचतरा निवासी और भाजपा कार्यकर्ता दिलीप कुमार साहु के दुखद सड़क दुर्घटना में निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर गए। दिलीप कुमार साहु की असामयिक मृत्यु ने उनके परिवार और स्थानीय समुदाय में गहरा शोक उत्पन्न किया है। सांसद श्री कालीचरण सिंह ने उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और दुःख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद, श्री कालीचरण सिंह लमटा गांव के निवासी श्री विनोद…
आर्ट ऑफ़ गिविंग दिवस पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम। आर्ट ऑफ़ गिविंग के केंद्रिय शाखा के निर्देशानुसार इस वर्ष पूरे देश-विदेश में एक साथ दिनांक 17 जून को आर्ट ऑफ गिविंग दिवस माना जाने का निर्णय लिया है।ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से प्रो• डॉ•अच्युता सामंता संस्थापक किट विश्वविद्यालय किस्स एवं आर्ट ऑफ गिविंग से प्रेरित होकर सभी समुदाय शुभचिंतकों और आर्ट ऑफ गिविंग से प्रेरित लोगों को के द्वारा 17 मई को अंतरराष्ट्रीय आर्ट ऑफ गिविंग दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। लेकिन इस वर्ष लोकसभा चुनाव 2024 से प्रभावित होने के कारण इसे 17…
साउथ ईस्टर्न रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने सलगाझुड़ी से लेकर टाटानगर और फिर टाटानगर से आदित्यपुर स्टेशन का निरीक्षण किया. रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा आसनबनी से थर्ड लाइन का निरीक्षण करते हुए टाटानगर स्टेशन पहुंचे। टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण करते हुए सीधे आदित्यपुर लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान उनके साथ डीआरएम, एआरएम, स्टेशन डायरेक्टर समेत रेलवे के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि खडग़पुर से सलगाझुड़ी तक थर्ड लाइन का काम पूरा हो चुका है और सलगझुड़ी से टाटानगर होते आदित्यपुर तक थर्ड लाइन का काम होना…
टाटा स्टील यूआईएसएल में विश्व डेंगू दिवस मनाया गया विश्व डेंगू दिवस पर सामुदायिक सहभागिता अभियान की शुरुआत जमशेदपुर, 15 जून, 2024: विश्व डेंगू दिवस के अवसर पर, टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टाटा स्टील यूआईएसएल) डेंगू के खतरे से निपटने के उद्देश्य से एक व्यापक सामुदायिक सहभागिता अभियान की शुरुआत की घोषणा की । विभाग की कठोर वैज्ञानिक नियंत्रण गतिविधियों, जिसमें एंटी-लार्वा उपचार, फॉगिंग और व्यापक जागरूकता अभियान शामिल हैं, के बावजूद नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के बिना डेंगू को नियंत्रित करना संभव नहीं है। जागरूकता बढ़ाने, रोकथाम को बढ़ावा देने और डेंगू…
पश्चिम बंगाल में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से लगी आग, चार लोग झुलसे कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को एक इमारत में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से होने से आग लग गई जिससे दो महिलाओं सहित चार लोग झुलस गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज सुबह महेशतला इलाके में यह घटना उस दौरान हुई जब इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट की बालकनी में रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियों को मौके…
दिल्ली में गहराए जल सकंट पर कांग्रेस ने ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन किया नयी दिल्ली : कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी में व्याप्त जल संकट को लेकर शनिवार को विभिन्न स्थानों पर ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राजधानी के 280 ब्लॉक में सुबह 10 बजे शुरू हुआ। सिर पर मटके और हाथ में कांग्रेस के झंडे लेकर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में, उन्होंने मटकों को जमीन पर पटककर फोड़ दिया। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान…
अब सब्जियों पर नजर रखेगी सरकार, रेट को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप भी करेगी नई दिल्ली: देश में बढ़ती हुई खाद्य महंगाई सरकार के लिए चुनौती बनी हुई है. खाद्य मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए अब सरकार आवश्यक वस्तुओं की सूची में 16 नए नाम शामिल करने पर विचार कर रही है.सरकारी की योजना सब्जियों को भी निगरानी सूची में डालने की है. आवश्यक वस्तुओं की लिस्ट में शामिल वस्तुओं की कीमतों पर सरकार नजर रखती है. नजर रखने से इनके रेट में होने वाले उतार-चढ़ाव को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है. साथ ही…
