विधायक सरयू राय ने रामाधीन बागान और मनिफीट क्षेत्र का दौरा किया, समस्या समाधान के लिए आश्वासन दिया गया जमशेदपुर . सोमवार की सुबह संपर्क समस्या समाधान के तहत माननीय विधायक सरयू राय जी ने आज रामाधीन बागान एरिया और मनिफीट एरिया का भ्रमण करके लोगों से बात किया और उनकी समस्याओं को जाना साथ ही रोड नाली बिजली चापाकल की जो समस्याएं थी। उसको जल्द मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया। रामदीन बागान में 2A के रोड में पाया गया की घरों के बगल से एक नाला गया है। जो टाटा मोटर्स का पानी निकाल कर बस्तियों के…
Author: Devanand Singh
भाजपा की नई सरकार ने शपथ लेते ही युवा सपनों पर फिर से प्रहार शुरू कर दिया: डॉ. अजय जमशेदपुर के पूर्व चर्चित एसपी और पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार वापस जमशेदपुर आ गये हैं और कल उन्होंने जमशेदपुर के साकची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होंने NEET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। डॉ अजय ने कहा नीट यूजी का आयोजन 5 मई 2024 को देश भर में 4,750 केंद्रों पर किया गया. जिसमें 23 लाख से अधिक बच्चे शामिल हुए थे।इसके बाद रिजल्ट 14 जून को आना था. लेकिन यह 4…
गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती ने चुनाव आयोग की खर्च सीमा से ज्यादा पैसा किया खर्च! गठबंधन प्रत्याशी के ऊपर चुनाव आयोग और भाजपा होगी गंभीर भाजपा इसको लेकर चुनाव आयोग और निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर करेगा कार्रवाई की मांग गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती को आयकर विभाग को देना होगा पैसे का हिसाब लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग के निर्देश 95 लाख से अधिक कोई भी प्रत्याशी खर्च नहीं कर सकता जमशेदपुर :चुनावों को लेकर भले ही चुनाव आयोग कितनी ही सख्ती क्यों न दिखाए, लेकिन अधिकांश प्रत्याशी चुनाव आयोग के नियमों को ठेंगा दिखाने में पीछे नहीं रहते…
नीट यूजी 2024 पेपर लीक के मामले में अब राजनीतिक भू आ रही है – नीरज सिंह जमशेदपुर :NEET UG 2024 की परीक्षा में पेपर लिक, ग्रेस मार्क, एक ही सेंटर से 8-8 छात्रों का टॉप करना। बिहार, रांची, हजारीबाग, गुजरात समेत देश के अन्य जगहों से लगातार छापेमारी के दौरान संदिग्ध वस्तुओं का मिलना जिससे ये साबित हो रहा है कि सत प्रतिशत बात सच्ची है परीक्षा में पेपर लीक हुई है और इस धांधली में राजनीतिक समीकरण की भी बु आ रही है, इन सब के बावजूद नव नियुक्त केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा…
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नवयुगदल को किया सम्मानित जमशेदपुर । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार के तरफ से एक पुरस्कार वितरण समारोह IPH ऑडिटोरियम नामकुम रांची में सम्पन हुआ । जिसमें गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल को धार्मिक संस्थाओं में झारखंड प्रान्त में सर्वाधिक रक्तदान कराने हेतु झारखंड सरकार के द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानीत किया गया । साथ हीं साथ नवयुगदल के युवाओं के तरफ से *गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा लिखित साहित्य सभी सम्मानित अतिथियों के साथ ऑडिटोरियम में उपस्थित…
दो मंजिला बिल्डिंग ढहने से दो पशुओं की मौत, मलबे गिरने से कार क्षतिग्रस्त जुगसलाई रामटेकरी रोड में में पन्ना गुरूजी स्कूल के पास एक पुराना दो मंजिला घर ढहने से स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है। यह घटना शनिवार सुबह सात बजे की है। मकान ढहने से उसके मलबे की चपेट में एक गौरव नामक व्यक्ति की वेगनर कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मलबे में दबकर दो कुत्तों की भी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मकान में मलबा अभी भी लटक रहा है, जो कभी भी दूसरी बड़ी घटना को दावत दे सकता है।…
मुख्यमंत्री 16 जून को जिलावासियों को देंगे योजनाओं की सौगात, गांधी मैदान, मानगो में कार्यक्रम प्रस्तावित* जिला दण्डाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, उप विकास आयुक्त, सिटी एसपी रहे मौजूद, तैयारियों को लेकर दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री, झारखंड चम्पाई सोरेन द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन तथा परसम्पत्ति वितरण 16 जून को गांधी मैदान, मानगो में किया जाएगा । कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने किया। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत…
रामगढ़ : चोरी मामले में आरोपी समेत खरीददार गिरफ्तार, समान बरामद रामगढ़ः पुलिस ने रजरप्पा थाना क्षेत्र के मायल में बीते 9 और 10 जून की रात तीन घरों और स्कूल में हुई चोरी की घटना का उद्भेदन किया है। मामले में एक चोर सहित उसके नाबालिग सहयोगी को पकड़ा गया है। चोर की स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस घरों से चोरी हुए अधिकांश सामान बरामद कर लिया है। रामगढ़ एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि बीते 9 जून…
सीजीपीसी ने कुलदीप शेरगिल की प्रधानगी को अवैध करार दिया, सशरीर उपस्थित हो 24 घंटे में माँगा जवाब बारीडीह की संगत को 22 जून को आम सभा में शामिल होने का आह्वान किया सीजीपीसी ने बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान का चुनाव किसी बॉलीवुड की मेलो ड्रामा फिल्म की तरह होता हुआ प्रतीत होता है। शुक्रवार को कुलदीप सिंह शेरगिल ने अपने कुछ समर्थकों संग अपने आप को बारीडीह गुरुद्वारा का प्रधान घोषित करवा दिया था जिस पर सीजीपीसी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कुलदीप शेरगिल की प्रधानगी को असवैधानिक और अवैध करार दिया है। शनिवार को सीजीपीसी के…
सीएम नीतीश कुमार की बिगड़ी तबीयत, पटना के मेदांता अस्पताल में कराया भर्ती पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शनिवार सुबह अचानक से तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। बताया जा रहा है कि सुबह उठने पर उन्हें हाथों में तेज दर्द की शिकायत हुई। दर्द बढ़ने पर उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, नीतीश कुमार का इलाज मेदांता के हड्डी रोग विभाग में चल रहा है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है। नीतीश कुमार पिछले कुछ महीनों से काफी व्यस्त चल रहे…
