Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपुर में विधानसभा सत्र नहीं बुलाकर संविधान की अवमानना की गई: कांग्रेस
    Headlines राष्ट्रीय

    मणिपुर में विधानसभा सत्र नहीं बुलाकर संविधान की अवमानना की गई: कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मणिपुर में विधानसभा सत्र नहीं बुलाकर संविधान की अवमानना की गई: कांग्रेस

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मणिपुर विधानसभा का सत्र छह महीने की अवधि के भीतर न बुलाकर संविधान के अनुच्छेद 174 का उल्लंघन तथा संविधान की अवमानना की गई है।

    पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि मुश्किलों का सामना कर रहे मणिपुर के लोग आज भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इंतजार कर रहे हैं।

     

     

    उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में संविधान के अनुच्छेद 174 का हवाला दिया जिसके अनुसार, राज्य विधानमंडल के सदन या सदनों की बैठक प्रत्येक वर्ष में कम से कम दो बार आहूत की जाएगी और एक सत्र में उनकी अंतिम बैठक तथा अगले सत्र में उनकी पहली बैठक के लिए नियत तारीख के बीच छह महीने का अंतर नहीं होगा।

    रमेश ने कहा, ‘‘मणिपुर के राज्यपाल ने 10 फरवरी, 2025 को विधानसभा सत्र बुलाया था। कांग्रेस द्वारा प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव पर विचार किया जाना था। मुख्यमंत्री (बीरेन सिंह) ने इससे एक दिन पहले इस्तीफा दे दिया और बाद में सत्र को रद्द घोषित कर दिया गया।’’

     

     

    कांग्रेस ने आरोप लगाया, ‘‘अब छह महीने बीत चुके हैं। अनुच्छेद 174 का स्पष्ट रूप से उल्लंघन किया गया है। यह संविधान की जानबूझकर की गई अवमानना ​​के अलावा और कुछ नहीं है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में महंगाई से बड़ी राहत: जनवरी में खुदरा खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर घटकर पहुंची 4.31%
    Next Article ताइवान में ‘फूड कोर्ट’ में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत, 11 अन्य घायल

    Related Posts

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    August 27, 2026

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    August 27, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

    जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा: उपायुक्त ने दिया समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

    साकची में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक पर महिला को बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता*

    एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा

    चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान: सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार में की चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.