सड़क हादसे में युवक की मौत, टायर जलाकर परिजनों ने किया बर्मामाइंस में सड़क जाम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ट्यूब कंपनी गेट के समीप गुरुवार तड़के सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नामदा बस्ती निवासी शरणजीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 3:30 बजे शरणजीत अपने दोस्त को टाटानगर रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों…
Author: Devanand Singh
अजित पवार-डीएसपी के बीच कथित बातचीत विवाद से उभरे कई सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता महाराष्ट्र की राजनीति में सत्ता और प्रशासन के बीच टकराव कोई नई बात नहीं है, लेकिन हाल ही में सामने आया एक कथित वीडियो पूरे परिदृश्य को नई रोशनी में प्रस्तुत करता है। यह वीडियो उप मुख्यमंत्री अजित पवार और एक महिला आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा वी. एस. के बीच कथित बातचीत का है। वीडियो में दिखाई देता है कि मुरम के अवैध खनन को लेकर की जा रही पुलिस कार्रवाई पर अचानक रोक लगाने का दबाव बनाया गया। इस पूरे प्रकरण ने न केवल सत्ता…
🌸 शिक्षक दिवस विशेष 🌸 शिक्षक : भविष्य की दिशा और शिक्षा का नया स्वरूप “तकनीक के युग में शिक्षक : ज्ञान ही नहीं, जीवन-दृष्टि के भी निर्माता” आज शिक्षा का स्वरूप तीव्र गति से बदल रहा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल तकनीक और नयी शिक्षण पद्धतियों ने सीखने की प्रक्रिया को पूरी तरह प्रभावित किया है। आने वाले समय में शिक्षक केवल ज्ञानदाता नहीं, बल्कि जीवन-दृष्टा, मार्गदर्शक और मूल्यों के संरक्षक बनेंगे। प्रतिस्पर्धा केवल अंकों और उपाधियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कौशल, सहानुभूति और सही जीवन दृष्टिकोण का महत्व और भी बढ़ेगा। ऐसे में शिक्षक दिवस पर यह आवश्यक…
जीएसटी का नया दौर: कराधान व्यवस्था क्रांति की ओर – ललित गर्ग – भारतीय कराधान व्यवस्था में जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) का आगमन एक ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी कदम था। इसने अप्रत्यक्ष करों के जटिल और उलझे जाल को जहां सरल बनाने का प्रयास किया, वहीं शासन एवं प्रशासन में पसरे भ्रष्टाचार एवं अफसरशाही को भी काफी सीमा तक नियंत्रित किया। सुधार, सुविधा एवं जनता को राहत देने के लिये किये इस प्रयास के बावजूद इसमें अनेक जटिलताएं एवं भारी-भरकम कराधान जनता को बोेझिल किये हुए था, इस बात को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार लम्बे समय से महसूस कर रही…
🙏🌅नमस्कार 🌅🙏 *आपका *राष्ट्र* *आपका *संवाद* *राष्ट्र संवाद पञिका* *राष्ट्र संवाद तीसरे दशक में* *बेमिसाल 25 साल* *राष्ट्र संवाद की मुहिम : सकारात्मक पत्रकारिता से ही बदलेगा समाज* 🪷जय गणेश 🪷 💐दिनांक 06सितंबर दिन शनिवार 2025 www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com rashtrasamwad. com *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* *NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP* JHAHIN2000/1039 *राष्ट्रसंवाद दैनिक:-* JHAHIN01092 *राष्ट्र संवाद नजरिया : राष्ट्रपति ने 45 शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- ‘स्मार्ट’ कक्षाओं और ब्लैकबोर्ड से ज्यादा जरूरी है ‘स्मार्ट’ शिक्षक* *जीएसटी का नया दौर कराधान व्यवस्था क्रांति की ओर* *तकनीक के युग में शिक्षक ज्ञान ही नहीं जीवन सृष्टि के…
सोनारी बाजार में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, अपराधियों का हौसला बुलंद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वे अब कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सोनारी थाना क्षेत्र के सोनारी बाजार का है, जहां बुधवार दोपहर वर्धमान ज्वेलर्स में छह की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी पूरी योजना बनाकर दुकान में दाखिल हुए और दुकानदार को धमकाते हुए लाखों के जेवरात समेट लिए। भागने के…
झारखंड विधानसभा में शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित रांची। झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र का गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। सदन में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। अब यह प्रस्ताव राज्य सरकार केंद्र को भेजेगी। पहले दिन ही उठी थी भारत रत्न की मांग 22 अगस्त को सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव के दौरान ही शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग उठी थी। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने…
भारत को अमेरिका और चीन के बीच संतुलन साधने की जरूरत देवानंद सिंह अमेरिका, भारत और चीन के बीच शक्ति-संतुलन की गुत्थी में हाल ही का घटनाक्रम नया मोड़ लेकर आया है। भारत में चीन के राजदूत शू फ़ेहॉन्ग ने जब यह बयान दिया कि चुप्पी या समझौता करने से धौंस जमाने वालों का हौसला बढ़ता है और बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चीन भारत के साथ मज़बूती से खड़ा रहेगा, तो यह सामान्य कूटनीतिक टिप्पणी भर नहीं थी। किसी तीसरे देश की धरती से अमेरिका जैसे महाशक्ति की आलोचना करना कूटनीतिक परंपराओं के लिहाज़ से असामान्य…
छात्र किस दिशा में जा रहे हैं? “शिक्षा, संस्कार और समाज की जिम्मेदारी : बदलते छात्र-शिक्षक संबंध और सही दिशा की तलाश” आज शिक्षा केवल अंक और नौकरी तक सीमित हो गई है। नैतिक मूल्य और संस्कार बच्चों की प्राथमिकता से गायब होते जा रहे हैं। परिणामस्वरूप शिक्षक-छात्र संबंधों में खटास बढ़ रही है और अनुशासनहीनता सामने आ रही है। यदि परिवार, समाज, शिक्षक और प्रशासन मिलकर सही कदम नहीं उठाएँगे तो आने वाली पीढ़ी गलत दिशा में बढ़ सकती है। शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं बल्कि चरित्र निर्माण और जीवन-मूल्य का आधार बनाना होगा, तभी हम कह…
भारत चाहता है यह युद्ध का नहीं, शांति का दौर बने: ललित गर्ग दुनिया आज एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां युद्ध और हिंसा ने सभ्यता की प्रगति को खतरे में डाल दिया है। रूस-यूक्रेन संघर्ष इसके ताजे उदाहरण के रूप में हमारे सामने है। इस युद्ध ने न केवल यूरोप की स्थिरता को हिलाकर रख दिया है, बल्कि पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था को गहरे संकट में डाल दिया है। हजारों लोग मारे गए, लाखों लोग शरणार्थी बने और ऊर्जा तथा खाद्यान्न संकट ने विकासशील देशों को प्रभावित किया। ऐसे कठिन समय में भारत ने अपनी पारंपरिक नीति-अहिंसा, निशस्त्रीकरण…
