जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी जिले में 11 और 12 जून को हुए दोहरे आतंकवादी हमले के बाद पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा गहन तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया जा रहा था। इसी तलाशी अभियान के दौरान सुबह नौ बज कर करीब 50 मिनट पर गंडोह क्षेत्र के बजाद गांव में गोलीबारी शुरू हुई। चत्तरगल्ला में एक संयुक्त जांच चौकी पर 11 जून…
Author: Devanand Singh
बिरला की अध्यक्षता में 18वीं लोकसभा देश के नागरिकों के सपने पूरे करेगी : प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनकी अध्यक्षता में 18वीं लोकसभा देश के नागरिकों के सपनों को सफलतापूर्वक पूरा करेगी। राजस्थान के कोटा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बिरला को लगातार दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए। इसके बाद बिरला को बधाई और…
अखिलेश ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंच कर आतिशी की खैरियत पूछी नयी दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी से यहां लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र की सत्ता में आई है, तब से मुख्यमंत्रियों की समस्याएं बढ़ गई हैं। अखिलेश यादव ने आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी के स्वास्थ्य के बारे में जानने के बाद संवाददाताओं से बात की। राष्ट्रीय राजधानी में पानी की किल्लत के बीच…
दिल्ली: केजरीवाल को CBI ने तिहाड़ जेल से किया गिरफ्तार, सुनवाई से पहले बड़ा एक्शन नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI ने तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से ठीक पहले हुई है. ईडी मामले में सुप्रीम कोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई से पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया है. उनकी याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी. दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में सीबीआई ने तिहाड़ जेल में ही सीएम केजरीवाल से पूछताछ की है. इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उन्हें…
आस्ट्रेलिया: क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया टीम बाहर हो गई है. टीम का सफर खत्म होने के साथ ही स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. इस बात की पुष्टि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने मंगलवार को एक सोशल पोस्ट के जरिए की, जिसमें बताया गया है कि वॉर्नर के रिटायरमेंट ले लिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पोस्ट में वॉर्नर के 15 साल के करियर के यादगार लम्हे को एक फोटो के जरिए बताने की कोशिश की है. वॉर्नर ने 37 साल की…
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा के बीच 3 साल की डेटिंग के बाद हो हुआ ब्रेकअप बिग बॉस 15 में यूं तो तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक दूसरे के कंपीटीटर बनकर आए थे, लेकिन शो को दौरान दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे. दोनों ने बाहर आकर अपने प्यार को कबूल भी किया. लेकिन, तीन साल प्यार के रिश्ते में रहने के बाद अब खबर है कि दोनों के बीच अब सब खत्म को हो गया है. तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा की ब्रेकअप की खबरों यूं तो कई दिनों से आ रही हैं, लेकिन इन खबरों पर अभी तक…
शिक्षकों की होगी आवासीय शिविर और बच्चों को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार भारत स्कॉट गाइड – अमर कुमार बावरी (स्टेट प्रेसिडेंट) जमशेदपुर स्थित परिसदन में श्री अमर कुमार बाउरी, विधायक सह प्रतिपक्ष के नेता एवं भारत स्काउट एंड गाइड के झारखंड राज्य के अध्यक्ष से भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में श्री चंद्रमणि मोदी जिला सचिव,श्री नरेश कुमार ,जिला संगठन आयुक्त ,श्री राजकुमार सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष,श्री शिवजी सिंह जिला हेड क्वार्टर आयुक्त डॉ प्रियंका झा संयुक्त सचिव, डॉ मिथिलेश कुमार, श्री मानस रंजन पात्रा ,श्री उदित नारायण…
बारीडीह गुरुद्वारा चुनाव को लेकर सीजीपीसी आयी एक्शन में; वोटर लिस्ट के लिए संगत को खुला आमंत्रण बारीडीह गुरुद्वारा चुनाव को लेकर संगत के फरमान के बाद सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) पूरी तरह सक्रीय हो गयी है। इस बाबत मंगलवार को नोटिस के माध्यम से बारीडीह की संगत को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए खुला आमंत्रण दिया है। इस विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह बताया कि सीजीपीसी बारीडीह गुरुद्वारा चुनाव को लेकर गंभीर है और इसके लिए उचित कदम उठाने शुरू कर दिए गए हैं। भगवान…
डा सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल 🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल २५::०६::२०२४ मंगलवार 🙏 🕉️ ॐ नमः शिवाय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे 🚩 🌺 ((डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर झारखंड मूल गांव राढ़ी दरभंगा मिथिला मो एवं वाट्सअप नंबर ९४३०३३६५०३(9430336503) दिन में एग्यारह बजे से रात्रि नौ बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं परामर्श शुल्क अनिवार्य)) 🙏🙏 🙏 जिनके विषय में कुछ पूछना चाहते हैं तो उनका नाम उनके पिताजी का नाम जन्म तारीख महीना इसवी जन्म समय और जन्म स्थान लिखकर…
आपातकाल की कुछ आपबीती जमशेदपुर के स्वर्गीय ठाकुर जी सिंह आपातकाल के दौरान गिरफ्तार किए गए स्वर्गीय ठाकुर जी सिंह की पत्नी श्रीमती उर्मिला देवी बताती है कि जब देश में आपातकाल लगा था तब पति तो जेल चले गए परंतु मेरा बड़ा बेटा सत्येंद्र सिंह उर्फ जयदेव आनंद मार्ग के मुख्यालय आनंद नगर में पढ़ाई करता था पता चला आनंद नगर को सरकार के सहयोग से कम्युनिस्ट के गुंडों ने पूरा जला दिया है हॉस्टल में पढ़ने वाले बच्चों को भगा दिया गया सभी बच्चे किसी तरह अपने-अपने घर शायद पहुंच पाए होंगे मेरा बच्चा…
