Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण को 20 प्रतिशत से अधिक करने पर विचार : पुरी
    Headlines राष्ट्रीय

    पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण को 20 प्रतिशत से अधिक करने पर विचार : पुरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण को 20 प्रतिशत से अधिक करने पर विचार : पुरी

    गुवाहाटी:  पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि भारत पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण के अपने लक्ष्य को बढ़ाकर 20 प्रतिशत से अधिक करने पर विचार कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि इस पर विचार करने के लिए नीति आयोग के तहत एक समिति गठित की गई है।

    ‘एडवांटेज असम 2.0 व्यापार शिखर सम्मेलन’ में पुरी ने कहा कि 19.6 प्रतिशत सम्मिश्रण पहले ही हासिल किया जा चुका है।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘ हम 20 प्रतिशत से अधिक जैव ईंधन मिश्रण पर विचार कर रहे हैं। नीति आयोग समूह का गठन पहले ही किया जा चुका है और वे इस पर विचार कर रहे हैं।’’

    पुरी ने कहा, ‘‘ हमने 2026 तक 20 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य रखा था, लेकिन हम पहले ही 19.6 प्रतिशत हासिल कर चुके हैं। मुझे यकीन है कि हम अगले महीने 20 प्रतिशत तक पहुंच जाएंगे।’’

    उन्होंने कहा कि देश में 1,700 करोड़ लीटर मिश्रण की क्षमता है और पहले से ही 1,500 करोड़ लीटर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

     

     

    मंत्री ने कहा कि भारत विभिन्न प्रकार के ईंधन आयात पर 150 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च कर रहा है और एक क्षेत्र जहां ध्यान नहीं दिया जा रहा है.. वह है हरित हाइड्रोजन।

    पुरी ने हाइड्रोकार्बन पर सत्र में उपस्थित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और निजी ऊर्जा कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा, ‘‘ हरित हाइड्रोजन की कीमत वर्तमान में 4.5 अमेरिकी डॉलर है। यदि आप इसे 2.5 अमेरिकी डॉलर के करीब ला सकें, तो क्रांति आ जाएगी। हम पारंपरिक ईंधन से हरित हाइड्रोजन की ओर बड़े पैमाने पर बदलाव देखेंगे।’’

    उन्होंने कहा कि हर देश स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसके लिए अर्थव्यवस्था की चुनौतियों से निपटना होगा और मांगों को पूरा करना होगा।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘ भारत जैसी अर्थव्यवस्था जो छह से सात प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, उसे ईंधन की जरूरत है। स्वच्छ भविष्य के लिए हमें वर्तमान में टिके रहने की जरूरत है।’’

    पुरी ने कहा कि भले ही भारत के सामने विकास संबंधी चुनौतियां है लेकिन सभी जीवाश्म ईंधन उत्पादन कंपनियां 2045 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन हासिल कर लेंगी।

    हाइड्रोकार्बन के अन्वेषण और उत्पादन (ईएंडपी) पर पुरी ने कहा कि 2030 तक उत्पादन 50 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला शौचालय के उद्घाटन के बाद यूसिल अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते स्कूल की छात्राएं
    Next Article डीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में साइंस प्रदर्शनी के साथ ट्रेनिंग कैंप का आयोजन

    Related Posts

    दिव्यांगजनों के लिए 23 मई को रोजगार शिविर, कई बड़ी कंपनियां लेंगी भाग

    May 21, 2026

    सोना देवी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने तैयार की जैविक खाद, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    May 21, 2026

    सोना देवी विश्वविद्यालय में पर्यावरण दिवस पर ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी में रेस ड्राइविंग का आतंक: बोलेरो से महिला व पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे, नशीला पदार्थ मिलने से मामला गंभीर

    चांडिल में नए एसडीपीओ ने संभाला पदभार, नशे के कारोबार पर सख्ती के संकेत

    श्री श्याम कला भवन द्वारा राहगीरों के लिए शुरू की पनशाला

    दिव्यांगजनों के लिए 23 मई को रोजगार शिविर, कई बड़ी कंपनियां लेंगी भाग

    सिंहभूम कॉलेज में विभाग हटाने के विरोध में जलाई, अधिसूचना की प्रतियां

    सोना देवी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने तैयार की जैविक खाद, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    जोड़ा नगरपालिका मे महिला सशक्तिकरण का उड़ाई जा रही माखौल ,नगरपालिका महिला पार्षद पर पतियो का कब्जा

    सोना देवी विश्वविद्यालय में पर्यावरण दिवस पर ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

    भाटीन माइंस में बड़ा हादसा: हाईवा चालक गंभीर घायल, सुरक्षा व्यवस्था और मजदूर शोषण पर भड़के श्रमिक

    अनियंत्रित टाटा मैजिक पेड़ से टकराया, पांच यात्री गम्भीर रूप से घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.