Author: Devanand Singh

डॉ जे एन दास बने विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष आदित्यपुर। आदित्यपुर निवासी हिंदूवादी नेता से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जे एन दास को विश्व हिंदू परिषद सरायकेला खरसावां का जिला अध्यक्ष मनोनीत गया । रामगढ़ में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सम्मेलन में विधिवत्त घोषणा होने के उपरांत लौट के बाद गाजे बाजे के साथ नए जिला अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया । आदित्यपुर के टीचर ट्रेनिंग मोड पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने ए पूर्व टीचर ट्रेंनिंग मॉड के पास ढोल नगाड़े के साथ उनका अभिनंदन किया ।…

Read More

“शराब घोटाले” में भाजपा की भूमिका की भी जांच हो, पीएसी बने: कांग्रेस नयी दिल्ली: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा में पेश नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए बुधवार को कहा कि “शराब घोटाले” की जांच का दायरा व्यापक किया जाना चाहिए और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने यह सवाल भी किया कि आखिर कैग की सभी 14 रिपोर्ट पेश क्यों नहीं गई और इसमें आबकारी नीति बनने के समय उप राज्यपाल रहे अनिल बैजल की भूमिका को नजरअंदाज क्यों…

Read More

बिहार भाजपा अध्यक्ष जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया, नीतीश शाम को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अपनी पार्टी की ‘एक नेता, एक पद’ की नीति का पालन करते हुए बुधवार की सुबह नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। सूचना और जनसंपर्क विभाग के अनुसार, जायसवाल का इस्तीफा शाम को होने जा रहे मंत्रिपरिषद के विस्तार से पहले आया है। जायसवाल बिहार सरकार में महत्वपूर्ण राजस्व और भूमि सुधार मंत्री थे। राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूती दे। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। देश भर में बुधवार को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालु ‘जय भोलेनाथ’ और ‘हर-हर महादेव’…

Read More

बहरागोड़ा के महुलडांगरी शिव मंदिरों पर उमड़ी भक्तों का भीड़ बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिर में बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के सभी शिवमंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर पाथरी पंचायत के महुलडांगरी मंदिर परिसरों में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर तथा आसपास के इलाकों में सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था रही। लोगों की भीड़ को देखते हुए शिव मंदिरों के आसपास साफ सफाई के लिए कमिटी…

Read More

]दिल्ली की मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर मंदिर में पूजा-अर्चना की नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री गुप्ता ने गौरी शंकर मंदिर में भगवान के दर्शन किए और शिव भक्तों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “इस पावन अवसर पर मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान शिव और माता पार्वती सभी पर कृपा बनाए रखें और उनकी दिव्य अनुकंपा से हमारे देश और दिल्ली के लोगों को समृद्धि मिले।” शिक्षा मंत्री आशीष सूद…

Read More

उप्र : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक कर की लोकमंगल की प्रार्थना गोरखपुर: गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर आवास में स्थित शक्ति मंदिर में रुद्राभिषेक कर लोक मंगल और राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर विशेष उपासना के क्रम में सुबह शक्ति मंदिर में भगवान भोले शंकर का गोदुग्ध से रुद्राभिषेक किया। मठ के पुरोहित एवं वेदपाठी ब्राह्मणों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद आदित्यनाथ ने हवन तथा आरती कर चराचर जगत के…

Read More

महाशिवरात्रि : शिवालयों में उमड़ी भीड़, बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे अखाड़े के संत लखनऊ: महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे उत्तर प्रदेश भर में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वाराणसी में भव्य जुलूस से लेकर छोटे शहरों में शांतिपूर्ण अनुष्ठानों तक लोग भगवान शिव से आशीर्वाद लेने के लिए एकत्र हुए। महाशिवरात्रि के पर्व पर वाराणसी में नागा साधुओं और अखाड़ों के साधु- संतों ने शोभा यात्रा निकाल कर बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। इस शोभा यात्रा में अखाड़ों के महामंडलेश्वर शाही रथ पर विराजमान हुए थे। काशी के लोगों…

Read More

तेलंगाना सुरंग हादसा: बचावकर्मी दुर्घटना स्थान तक पहुंचने में कामयाब रहे, फंसे लोगों का पता नहीं लगा तेलंगाना के नगरकुरनूल में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग के निर्माणाधीन खंड के ढहने के कारण पिछले पांच दिन से उसमें फंसे आठ लोगों को बचाने में शामिल विशेषज्ञों की एक टीम सुरंग के अंतिम छोर तक पहुंचकर वहां से लौटने में कामयाब रही। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुरंग में कीचड़ और मलबे के कारण कई टीम अब तक सुरंग के अंतिम छोर से 50 मीटर पहले तक पहुंच पाईं थीं। नगरकुरनूल…

Read More

झारखंड : महाकुंभ से लौटते समय कार ट्रक से टकराने पर झामुमो सांसद महुआ मांझी घायल लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में बुधवार को तड़के महाकुंभ से लौटने के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी की कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे वह घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मांझी की बाईं कलाई की हड्डी टूट गयी और उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में उनकी कार में सवार परिवार के अन्य सदस्यों को…

Read More