अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के स्वर्ण वर्ष आयोजन समिति के द्वारा प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति की बैठक आज भवपाली ,पटेल नगर में संपन्न हुई । इस बैठक में शिक्षा,चिकित्सा, व्यवसाय,पत्रकारिता ,तकनीक ,खेल, कला जगत के प्रतिनिधि लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आरंभ माँ भारती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया ।तत्पश्चात कवियत्री निवेदिता श्रीवास्तव जी ने ग्राहक गीत प्रस्तुत किया । प्रचार प्रसार टोली प्रमुख अंकेश भुईंया जी ने संगठन मंत्र का वाचन किया । कवयित्री उपासना…
Author: Devanand Singh
सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया, पांच दिन की हिरासत मांगी नयी दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित आबकारी घोटाला मामले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पांच दिन की हिरासत में देने का अनुरोध किया। बहरहाल, अदालत ने केजरीवाल को पांच दिन की हिरासत में देने की सीबीआई की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने विशेष न्यायाधीश अमिताभ रावत से अनुमति मिलने के बाद शहर की एक अदालत में केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। …
छात्र आजसू ने नशे के कारोबार पर नकेल कसने हेतु एसएसपी को सौंपा मांग पत्र जमशेदपुर के स्कुल तथा कालेजों के आस पास के क्षेत्रों मे नशे के कारोबार पर नकेल कसने की मांग छात्र आजसू ने उठाया है, इसको लेकर इन्होने जिले के एसएसपी को मांग पत्र सौंपा है, छात्र आजसू के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ने बताया की जमशेदपुर मे कई ऐसे इलाके हैँ जहाँ के स्कुल कालेजों के आस पास पान दुकानों मे ड्रग्स की बिक्री चरम सीमा पर है, खुले आम यहाँ नशे के खेल चल रहा है और छात्र वर्ग इसके चपेट…
विधायक सरयू राय की पहल पर जेम्को आजाद बस्ती में जुस्को बिजली देने के लिए तैयार, स्थल का जायजा लिया गया। जमशेदपुर. बीते रविवार को माननीय विधायक सरयू राय ने जेम्को आजाद बस्ती का दौरा किया था। जिसमे समाज के गण्मान्य लोगो उपस्थित थे और उन्होंने माननीय विधायक सरयू राय से जुस्को बिजली कनेक्शन क्षेत्र मे देने का आग्रह किया था। जिसमे विधायक सरयू राय जी के पहल पर आज बुधवार को जुस्को की बिजली टीम का भ्रमण जेम्को आजाद बस्ती स्थित बेल गढ्ढा मैदान मे पहला सब स्टेशन के लिए स्थान चयनित किया गया। जुस्को बिजली…
सर्वदलीय जन एकता मंच के बैनर तले जन समस्याओं को लेकर उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र जमशेदपुर मे सर्वदलीय जन एकता मंच के बैनर तले शहर मे व्याप्त विभिन्न जन समस्याओं को लेकर जिले के उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा, मंच के संरक्षक संजीव आचर्य ने बताया की मेरिन ड्राइव इलाके मे जो डंपिंग यार्ड है वहां कचरा निष्पादन के लिए मशीन लगाई गई थी जो कचरे मे दब चूका है ऐसे मे कचरों का निष्पादन बाधित हो रहा है और गन्दगी का अम्बार लग रहा है, साथ ही कदमा इलाके मे वर्षो पूर्व से इस्तेमाल…
गिरिडीह के पंजाबी मुहल्ला में मदन बरनवाल के घर छापेमारी में 15 लाख की लॉटरी जब्त, पांच गिरफ्तार, बरनवाल फरार गिरिडीह : गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने शहर के पंजाबी मुहल्ला के एक घर में छापेमारी कर करीब 15 लाख का अवैध लॉटरी को जब्त किया। वही पांच आरोपी को भी पुलिस ने दबोचा है। जबकि खुद मास्टर माइंड मदन बरनवाल फरार बताया जा रहा है। ये पहला मौका है जब एसपी को मिले गुप्त सूचना पर 15 लाख की लॉटरी को जब्त किया गया। एसपी के निर्देश पर नगर…
सड़क व संसद के विरोध में अंतर होना चाहिए, संसदीय मर्यादा के अनुरूप हो असहमति:ओम बिरला नयी दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को सदन को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सदस्यों को संसदीय परंपराओं के अनुरूप सामूहिक रूप से राष्ट्रहित के लिए काम करना चाहिए तथा सड़क और संसद में विरोध के अंतर को समझते हुए सहमति-असहमति व्यक्त करनी चाहिए। बिरला को बुधवार को ध्वनिमत से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। वह दूसरी बार यह उत्तरदायित्व संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पुन: इस महान सदन के पीठासीन अधिकारी के रूप में दायित्व निर्वहन करने का…
पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में आयोजित हुआ रन फ़ॉर ड्रग फ्री झारखण्ड। मादक पदार्थ के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत मैराथन दौड़ में एसडीओ, अधिकारियों और छात्रों ने लगाई दौड़। पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में जिला प्रशासन द्वारा मादक पदार्थ के विरुद्ध बृहद स्तर पर जागरूकता अभियान के तहत आज रन फ़ॉर ड्रग फ्री झारखण्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें देवी फ्यूल स्टेशन चक्रधरपुर से पोड़ाहाट स्टेडियम चक्रधरपुर तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें पोड़ाहाट चक्रधरपुर अनुमंडल की एसडीओ रीना हांसदा के साथ अधिकारी, विभिन्न संगठनों के लोग, स्कूली बच्चे, युवा आदि शामिल हुए।…
पश्चिमी सिंहभूम : नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त झारखण्ड अभियान के तहत मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु आयोजित हुआ जागरूकता कार्यशाला नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त झारखण्ड अभियान के तहत आज चाईबासा में मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुआ। कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा सभागार में आयोजित हुए इस कार्यशाला में जिला के डीसी कुलदीप चौधरी, जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी, स्कूलों के शिक्षक और अन्य लोग शामिल हुए। कार्यशाला में मादक पदार्थों के दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीसी कुलदीप चौधरी ने मादक पदार्थों के…
ओड़िसा के राज्यपाल रघुवर दास बुधवार को अपने गृह जिला जमशेदपुर पहुंचे जहाँ, सोनारी हवाई अड्डे पर उनका ज़ोरदार स्वागत भाजपाइयों के द्वारा किया गया, हवाई मार्ग से वे ओड़िसा से जमशेदपुर पहुंचे, हवाई अड्डे से निकलकर वे सीधे अपने एग्रीको स्थित आवास के लिए रवाना हो गए.
