Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हजारीबाग में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक वाहन आग के हवाले
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

    हजारीबाग में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक वाहन आग के हवाले

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हजारीबाग में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक वाहन आग के हवाले
    हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई. जिसमें एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है. आधा दर्जन से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है. हालांकि, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है. दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.

    घटना जिले के इचाक प्रखंड के डुमरांव की है. बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के दौरान झंडा बांधने और साउंड सिस्टम लगाने को लेकर विरोध हुआ था और इसके बाद ही यह घटना हुई. घटना की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है, दोनों तरफ से स्थिति तनावपूर्ण है.

     

     

    प्रशिक्षु आईएएस सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बरांगे, प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति अग्रवाल, इचाक प्रखंड के पदाधिकारी समेत वरीय पुलिस अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद हैं. स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है.घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह भारत चौक पर झंडा और महाशिवरात्रि का लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद आक्रोश में उपद्रवियों ने मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया.

     

    बताया यह भी जा रहा है कि पहले दोनों समुदायों के बीच समझौता हुआ था कि एक दिन के लिए लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे. पूजा खत्म होने के बाद लाउडस्पीकर हटा दिए जाएंगे. इस दौरान थाना प्रभारी भी वहां मौजूद थे. समझौता होने के बाद फिर दोनों गुटों में फिर झड़प हो गई.फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है, पुलिस स्थिति को शांत करने में लगी हुई है. जिला प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है. एएसपी श्रुति अग्रवाल ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है. लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसर्किट हाउस गोल चक्कर के समीप बोलेरो और होंडा सिटी कार के बीच जोरदार टक्कर
    Next Article महाशिवरात्रि पर आनंद मार्ग के ईश्वर कोटि के रक्तदाताओं ने 50 यूनिट रक्तदान 100 पौधा दान किया

    Related Posts

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    July 5, 2026

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    July 5, 2026

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया पार्टी का 30वां स्थापना दिवस

    तनुजा प्रधान आवर क्लासेज गम्हरिया के स्टूडेंट्स काउंसिल की कप्तान निर्वाचित

    हल्दीपोखर में लगे फिडर से बिजली आपूर्ति नहीं हुआ तो आंदोलन होगा

    कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने बीमार गुरुचरण किस्कू से मिलकर कुशल जाना

    निः शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन जहातू में

    हेमंत पाठक ने नए DEO निशु कुमारी का किया स्वागत, शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सौंपे महत्वपूर्ण सुझाव

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.