ग्रिड में आयी बड़ी गड़बड़ी के कारण अचानक से जमशेदपुर में ब्लैक आउट राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील, टाटा स्टील यूआइएसएल और टाटा पावर के बीच ग्रिड में आयी बड़ी गड़बड़ी के कारण अचानक से ब्लैक आउट हो गया. इस ब्लैक आउट के कारण टाटा स्टील के कई प्लांट, टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) की भी बिजली कट गयी. टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से बिजली को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है. बताया जाता है कि शाम करीब 7 बजे अचानक से पूरे शहर की बिजली कट गयी. हर एरिया के साथ-…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर :झारखण्ड पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक के निर्देश के तहत शुक्रवार को जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार मे जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन जिला पुलिस के द्वारा किया गया, जिले के एसएसपी किशोर कौशल के द्वारा इसका विधिवत उद्घाटन किया गया, बता दें राज्य भर मे पुलिस से जुड़े वैसे मामले जिनका निष्पादन रुका हुआ है उनके त्वरित समाधान हेतु इसका आयोजन किया जा रहा है, उद्घाटन समारोह के दौरान जिले के एसएसपी समेत तमाम पुलिस के आला अधिकारी उपस्थित रहे, जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने कहा की झारखण्ड पुलिस का यह एक सार्थक प्रयास है,…
उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया में शामिल हो रहे युवाओं के जान गवाने का दौर थम नहीं रहा। शुक्रवार की सुबह गिरिडीह में बहाली के लिए दौड़ की शुरुवात हुआ था की कड़ी गर्मी के कारण एक साथ आठ युवक बेहोश हो गए। वही एक युवक विरंची राय की मौत हो गई। सिपाही बहाली प्रक्रिया में जिले में यह पहला मौत है। वही बेहोश हुए आठ युवकों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल सभी बेहतर बताए जा रहे है। इधर जानकारी मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद भी सदर अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी…
अपने प्लेटिनम जुबली समारोह वर्ष पर, एक्सएलआरआई जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने चल रहे समारोह के हिस्से के रूप में पहला अंतर्राष्ट्रीय वित्त सम्मेलन आयोजित किया, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने और अनुसंधान उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए संस्थान की निरंतर दृढ़ता को दर्शाता है। संस्थान की स्थापना 1949 में हुई थी और यह देश के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में से एक है। यह भारत में प्रबंधन शिक्षा शुरू करने वाला पहला संस्थान था। “जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संक्रमण: सतत विकास में हरित वित्त की भूमिका” विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन 13-14 सितंबर 2024 को संस्थान के जमशेदपुर परिसर…
नई दिल्ली. हाल ही में रॉयटर्स द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत में बने गोला-बारूद को गुप्त तरीकों से यूक्रेन भेजा गया है, जिससे रूस नाराज है. इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और इसे ‘अटकलों पर आधारित और भ्रामक’ बताया है. मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि भारत ने यूक्रेन को कोई भी रक्षा सामग्री निर्यात नहीं की है और इस तरह की खबरें गलत हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट…
नई रिपोर्ट के अनुसार, जून से अगस्त 2024 के बीच, दुनिया भर में लगभग 2 अरब लोग (वैश्विक जनसंख्या का करीब 25%) ऐसे तापमान का सामना कर रहे थे, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक थे और इनमें जलवायु परिवर्तन का सीधा असर देखा गया. इन तीन महीनों के दौरान, हर चार में से एक व्यक्ति को प्रतिदिन जलवायु परिवर्तन द्वारा प्रेरित खतरनाक गर्मी का सामना करना पड़ा. इसके पीछे मुख्य रूप से कोयला, तेल और गैस जैसे जीवाश्म ईंधनों के जलने से उत्पन्न कार्बन प्रदूषण जिम्मेदार है. वैश्विक रिकॉर्ड गर्मी क्लाइमेट सेंट्रल द्वारा जारी यह रिपोर्ट बताती है कि…
श्रीनगर. पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के जम्मू-कश्मीर पर दिए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. आसिफ ने कहा था कि वे भी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की तरह जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली चाहते हैं. ख्वाजा के इस बयान पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस व पाकिस्तान के इरादे व एजेंडा एक ही है. पिछले कुछ सालों से राहुल गांधी हर एक भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़े दिखे हैं. जम्मू-कश्मीर के भाजपा प्रभारी व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान से…
अमरावती. आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पिछली जगन मोहन सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होने कहा कि पिछले 5 साल में वायएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने तिरुमाला की पवित्रता को धूमिल किया. उन्होंने अन्नदानम (मुफ्त भोजन) की गुणवत्ता से समझौता किया. यहां तक कि तिरुमाला के पवित्र लड्डू में घी की जगह जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया. अब हम प्रसादम में शुद्ध घी का इस्तेमाल कर रहे हैं. हम तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की पवित्रता की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस मामले को लेकर वाएसआर, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व…
वाराणसी. काशी विश्वनाथ मंदिर में अचानक से गर्भगृह के शिखर से एक चिंगारी निकली और देखते ही देखते वहां आग लग गई. आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी. आग देखते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई. भक्त यहां वहां भागने लगे. लेकिन सेवादारों और पुलिस ने परिस्थिति पर काबू पाया. बिजली बंद करके आग को बुझाया गया. इसके बाद पूरे मंदिर परिसर की जांच की गई. गनीमत ये रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. लेकिन इस कारण कुछ देर के लिए आरती बाधित रही. जानकारी के मुताबित, घटना गुरुवार अल सुबह 4:55 बजे की…
कोलकाता. आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या को लेकर आंदोलित जूनियर डॉक्टरों ने बड़ी घोषणा की है. जूनियर डॉक्टर्स ने पिछले कई सप्ताह से चले आ रहे गतिरोध को खत्म करने का ऐलान करते हुए हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है. शनिवार से इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो जाएंगी. हालांकि, OPD सेवाएं फिलहाल सस्पेंड रहेंगी. सूत्रों के मुताबिक, फेज-वाइज तरीके से हड़ताल वापस लेने का फैसला किया गया है. शनिवार से जूनियर डॉक्टर इमरेजेंसी सर्विसेज में अपनी सेवाएं देने लगेंगे. वे फिलहाल आउटडोर और इनडोर सेवाओं में हिस्सा नहीं लेंगे. उन्हें चरणबद्ध तरीके…
