भाजपा ने परीक्षा के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं स्थगित करने को लेकर झारखंड सरकार पर निशाना साधा रांची: झारखंड में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रतियोगी परीक्षा के मद्देनजर शनिवार और रविवार को पांच घंटे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने के राज्य सरकार के फैसले को अपनी ‘‘नाकाम’’ व्यवस्था को छिपाने का एक और ‘‘फरमान’’ बताया। आधिकारिक सूचना में झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) के दौरान किसी भी गड़बड़ी को रोकने की कवायद में शनिवार सुबह आठ बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं स्थगित रखने की बात कही गई और…
Author: Devanand Singh
लंग कैंसर मरीजों की आवाज़ बने पत्रकार रवि प्रकाश का निधन लंग कैंसर की बीमारी से लंबे समय तक जूझने वाले बीबीसी के सहयोगी पत्रकार रहे रवि प्रकाश का शुक्रवार को निधन हो गया. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रवि प्रकाश के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, “ज़िंदादिल इंसान हमेशा अमर रहते हैं. आप बहुत याद आएंगे रवि भाई…” उन्होंने ये भी कहा है कि रवि प्रकाश के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ वापस झारखंड लाया जाएगा और इसके लिए उन्होंने दिशानिर्देश दे दिए हैं. इसी महीने रवि…
हिंद-प्रशांत में शांति, स्थिरता के लिए काम करने वाले प्रमुख समूह के रूप में उभरा क्वाड: मोदी नयी दिल्ली; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि पर ध्यान केंद्रित करने वाले समान विचारधारा वाले एक प्रमुख मंच के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री मोदी ने क्वाड के शिखर सम्मेलन में भाग लेने और संयुक्त राष्ट्र के एक प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करने के लिए अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले यह टिप्पणी की। मोदी डेलावेयर के विलमिंगटन में क्वाड शिखर सम्मेलन के…
पाकिस्तान को प्रधानमंत्री मोदी का डर होने के कारण सीमा पर शांति: अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से डरता है और इसलिए जम्मू-कश्मीर में सीमा पर शांति है। शाह ने केंद्रशासित प्रदेश में पुंछ जिले के सीमावर्ती इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मुर्तजा खान के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने ‘‘युवाओं के हाथों में बंदूकों और पत्थरों की जगह लैपटॉप देकर आतंकवाद का सफाया करने के लिए’’ भाजपा नीत केंद्र सरकार की सराहना की और…
BMC टीम पर भीड़ का हमला, इलाके में तनाव, मुंबई के धारावी में अवैध मस्जिद तोड़ने पर बवाल मुंबई। धारावी इलाके में स्थित महबूब-ए-सुबानिया मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने के लिए बीएमसी की टीम जैसे ही पहुंची, वहां हालात बिगड़ने लगे. बीएमसी के इस कदम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया. भीड़ ने न केवल हंगामा किया बल्कि बीएमसी की गाड़ियों और कुछ अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी. अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी की कार्रवाई। धारावी के 90 फीट रोड पर स्थित इस मस्जिद…
कलिकेश सिंह देव एनआरएआई के नये अध्यक्ष बने नयी दिल्ली; कलिकेश नारायण सिंह देव भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के नये अध्यक्ष बन गए हैं जिन्होंने वी के धाल को शनिवार को यहां हुए चुनाव में 36 . 21 से हराया । ओडिशा के पूर्व सांसद कलिकेश पिछले साल रनिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद से एनआरएआई का दैनंदिनी कामकाज देख रहे थे । पिछले साल खेल मंत्रालय ने निर्देश जारी किया था कि राष्ट्रीय खेल महासंघों का कोई पदाधिकारी राष्ट्रीय खेल कोड के तहत 12 वर्ष से अधिक समय तक पद पर नहीं रह सकता ।…
‘एक देश, एक चुनाव’ किफायती और शासन के अनुकूल है: गोवा के मुख्यमंत्री गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के फैसले को ‘ऐतिहासिक’ करार देते हुए दावा किया कि यह कदम किफायती और शासन के अनुकूल होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया था, जिनमें देशव्यापी आम सहमति बनाने की कवायद के बाद चरणबद्ध तरीके से लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव एक साथ कराने की बात कही…
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हुई लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा हथियार व नगद के साथ अपराधी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में व्यापारी से नोटों से भरा बैग लूटने के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने 2.22 लाख नकदी के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सभी आरोपी सीतारामडेरा और सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. मामले का खुलासा नगर पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग की ओर से संवाददाता सम्मेलन में किया गया. ड्राई फ्रूट व्यापारी मनोज अग्रवाल के साथ 9 सितंबर को घटना घटी थी. घटना के दिन वे…
अखिलेश सिंह यादव के नेतृत्व में जिला परिवहन पदाधिकारी जमशेदपुर मिला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के नेतृत्व में जिला परिवहन पदाधिकारी जमशेदपुर से उनके कार्यालय में माल वाहक वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के संदर्भ में मिला। उन्हें इस संदर्भ में एक ज्ञापन एसोसियेशन की ओर से दिया गया। जिसमें कई मांगे शामिल है झारखंड सरकार के आदेशनुसार विगत 2 वर्षों में जिन मालवाहक वाहनों का रजिस्ट्रेशन दूसरे राज्य में था उसका निबंधित राज्य से एनओसी लेकर जमशेदपुर झारखन्ड में नया रजिस्ट्रेशन किया गया,साथ ही नया नंबर जारी किया…
भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर मीडिया से हुए मुख़ातिब,राज्य सरकर पर जमकर साधा निशाना राष्ट्र संवाद संवाददाता विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच कड़वाहट तेज हो रही है उसी क्रम में आज भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह ने संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता पर कई गंभीर आरोप भी लगाए और सवाल भी किया जमशेदपुर मे भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश के संयोजक नीरज सिंह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र मे व्याप्त जन समस्याओं को लेकर राज्य के मंत्री सह स्थानीय…
