अनीस बज्मी की हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया 3 साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म निर्माता सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट साझा कर रहे हैं। इस बीच विद्या बालन ने माधुरी दीक्षित के साथ धमाकेदार मुकाबले की एक रोमांचक क्लिप जारी की है।फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कई टीजर और ट्रेलर जारी करने के बाद शुक्रवार को टी-सीरीज ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया टीजर जारी किया, जिस पर लिखा है इस दिवाली, रूह बाबा बनाम मंजुलिका देखने के लिए तैयार हो जाइए! भूल भुलैया-3…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. भारत में हवाई उड़ानों को लेकर बम की झूठी धमकियों ने यात्रियों और सुरक्षा एजेंसियों को मुश्किल में डाल दिया है. अलग-अलग विमानों को निशाना बनाकर दी गई इन धमकियों की वजह से उड़ानों को या तो स्थगित करना पड़ा या वैकल्पिक हवाईअड्डों की ओर डायवर्ट करना पड़ा. इन सभी धमकियों की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि वे अफवाह थीं, लेकिन इस बार एहतियाती कदम उठाना अनिवार्य हो गया. शुक्रवार को दिल्ली से लंदन जाने वाली विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान UK17 को एक बार फिर सुरक्षा कारणों से बीच रास्ते में रोकना…
काशी। बाबा विश्वनाथ धाम की व्यवस्था में दो बड़े बदलाव किए गए हैं. अब भक्तों को सुगम दर्शन के लिए 300 के बजाय 250 रुपये का टिकट लेना होगा. वहीं श्रद्धालु अब 200 ग्राम लड्डू केवल 120 रुपये में प्राप्त कर सकेंगे. काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिसर में जो भी प्रसाद विकता है, उसके मूल्य में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है. पहले शहर में बिकने वाली मिठाई, प्रसाद के रूप में यहां बिकती थी. प्रसाद की शुद्धता, स्वच्छता, पवित्रता को लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ने यह…
नई दिल्ली. सोना रोज नया रिकॉर्ड बना रहा है, अब सोने की कीमतें लगभग 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई. पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती हुई सोने की कीमतें त्यौहारों के दौरान मांग में कमी का संकेत देती हैं, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है.सोने की कीमतों में यह वृद्धि चार दिनों से जारी है, और यह $2727 (लगभग 77,640 रुपये) के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है. प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कटौती के साथ, राजनीतिक अनिश्चितता और मध्य पूर्व में तनाव ने इस बहुमूल्य धातु की कीमतों…
नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत कई ट्रस्टों, कंपनियों और व्यक्तियों के नाम पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के स्वामित्व और नियंत्रण वाली 35.43 करोड़ रुपये की 19 अचल संपत्तियों को कुर्क किया है.जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी ने 16 अक्टूबर को इन संपत्तियों को कुर्क किया. इससे पहले, ईडी ने 16 अप्रैल को 21.13 करोड़ रुपये मूल्य की 16 अचल संपत्तियों को भी कुर्क किया था. पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और अन्य मामले में अब तक एजेंसी की तरफ से 56.56 रुपये की कुल 35 अचल…
पटना. बिहार के सीवान में हुई शराब त्रासदी में मृतकों की संख्या अब 28 हो गई है, जबकि राज्य में कुल 35 लोगों की जान जा चुकी है. इसमें से 28 लोग सीवान के और 5 लोग सारण जिले के रहने वाले हैं. घटना के बाद 79 लोगों को सीवान सदर अस्पताल और बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. इनमें से गंभीर रूप से बीमार 13 लोगों को पटना में इलाज के लिए भेजा गया है. 17 अक्टूबर को मौतों का ये आंकड़ा 25 था. आज 10 और बढ़ गया. कुछ पीड़ितों की आंखों की…
नई दिल्ली. अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के क्रीमी लेयर दायरे को बढ़ाने की मांग पर शीघ्र फैसला हो सकता है. केंद्र सरकार ने ओबीसी संगठनों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा शुरू की है. फिलहाल जो संकेत मिल रहे हैं, उसके तहत क्रीमी लेयर की सीमा को 12 लाख रुपये तक किया जा सकता है. मौजूदा समय में ओबीसी क्रीमी लेयर की सीमा आठ लाख है, जो 2017 से नहीं बढ़ाई गई है. पहले हर तीन साल में इसकी समीक्षा होती थी. महाराष्ट्र सरकार ने दिया केंद्र को प्रस्ताव इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने भी ओबीसी…
नई दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को अपने 2022 के उस फैसले को वापस ले लिया, जिसमें बेनामी संपत्ति लेनदेन पर रोक लगाने वाले कानून के दो प्रावधानों को असंवैधानिक घोषित किया गया था. ये प्रावधान ऐसे सौदों और संपत्तियों को अधिकारियों की तरफ से कुर्क किए जाने पर रोक लगाते हैं. 2022 के फैसले को लिया वापस सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने 23 अगस्त, 2022 के फैसले पर केंद्र की समीक्षा याचिका की सुनवाई करते हुए पूर्व सीजेआई एन.वी. रमण की अध्यक्षता वाली तीन-सदस्यीय पीठ की तरफ से दिए…
नई दिल्ली. देश के कुछ राज्यों में ठंड दस्तक दे रही है तो दूसरी तरफ कुछ राज्यों में अब भी मूसलाधार बारिश हो रही है. वहीं एक बार फिर चक्रवाती तूफान लौट आया है, जिससे 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. बंगाल की खाड़ी के मध्य में 22 अक्टूबर के आसपास फ्रेश लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिससे अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी होने के आसार हैं. साइक्लोन सर्कुलेशन 20 अक्टूबर के आसपास उत्तरी अंडमान…
अल्लु अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2: द रूल’ इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसने प्री-रिलीज़ संग्रह में 900 करोड़ का व्यापार करने की खबरें मिली हैं. फैंस इस फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. ‘पुष्पा 2’ ने अपने डिजिटल और सैटेलाइट अधिकारों को भी अब तक के सबसे बड़े सौदे में 900 करोड़ में बेचा है. यह फिल्म न केवल अपने पहले भाग की सफलता के कारण चर्चित है, बल्कि इसके प्री-रिलीज़ आंकड़े भी इसकी लोकप्रियता को दर्शाते हैं. फिल्म की रिलीज़ की तारीख का फैंस को बेसब्री…
