दुबई। न्यूजीलैंड की टीम ने महिला टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीत लिया है। दुबई में हुए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर यह टीम पहली बार विश्व चैंपियन बनी है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब कीवी कप्तान सोफी डिवाइन ने अपनी सफलता के पीछे का रहस्य उजागर किया है। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका पर 32 रनों की जीत के साथ अपना पहला महिला टी20 विश्व कप खिताब जीतने के बाद कप्तान सोफी डिवाइन ने कहा कि भारत पर उनकी 58 रनों की शानदार जीत वह मैच था जिसने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्रॉफी तक उनके…
Author: Devanand Singh
सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन से पहले उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज आ गया है. उनकी नई फिल्म ‘द राजा साब’ का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया, जिसे देखकर फैंस का उत्साह और बढ़ गया है. पोस्टर में प्रभास चेक्स शर्ट के साथ टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही उनके आंखों में गॉगल्स और स्वैग से भरी चाल ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. टी-सीरीज ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “शांत स्वभाव और दबदबे वाली मौजूदगी के साथ, द किंग ऑफ स्वैग यहां एक बड़ा धमाका लाने के लिए…
नई दिल्ली. देश में एक तरफ धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी तो दूसरी तरफ बारिश का भी सिलसिला जारी है. एक बार फिर भयंकर तूफान आ रहा है, जिससे समुद्री तटों पर तेज हवाएं चलेंगी और फिर जमकर बादल बरसेंगे. इसे लेकर सरकार ने जिला प्रशासन को आपदा से निपटने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं.पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर अगले 24 घंटों के दौरान लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने एवं 22 अक्टूबर की सुबह तक प्रेशर एरिया में बदलने और 23 अक्टूबर…
अगर आप भी झारखंड से हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है कि रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से गोवा और गुलाबी नगरी जयपुर के लिए सीधी विमान सेवा जल्द ही शुरू होने वाली है.दरअसल डीजीसीए ने इन दो शहरों गोवा और जयपुर के लिए सीधी विमान सेवा के लिए हरी झंडी दे दी है. जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर तक इन शहरों में सीधी विमान सेवा शुरू हो जाएगी. यात्रियों का इस बाबत पहले ही सूचना दे दी जाएगी.अभी तक डेट और समय की अधिसूचना जारी नहीं की गयी है. इस संबंध में रांची एयरपोर्ट के अधिकारी…
पटना. बदमाशों ने राजधानी पटना में दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया. हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर होटल कारोबारी की हत्या कर दी, जिससे पटना में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच पड़ताल कर रही है.बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है. पीरबहोर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रविवार की दोपहर होटल मालिक शकील मलिक को पांच गोलियां मारीं, जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े. हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस वारदात…
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में तंत्र साधना के दौरान दो भाइयों की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि बात नहीं मानने के कारण मां-बहनों और भाई ने पानी में जहर दे दिया. जब दोनों बेहोश हो गए तो उनका गला घोंट दिया. मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है.दरअसल, 2 दिन पहले तांदुलडीह गांव के एक मकान में पुलिस को तंत्र साधना की सूचना मिली थी. पुलिस पहुंची तो दोनों भाइयों के शव जमीन पर पड़े मिले थे. जबकि परिवार के अन्य लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे थे. पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था.…
नई दिल्ली. देश भर में उड़ानों में बम की धमकी देने का सिलसिला जारी है. रविवार को इंडिगो, विस्तारा, एयर इंडिया और अकासा समेत 20 से अधिक विमानों को बम की धमकी मिली. इन धमकियों के कारण कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस मामले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं. इंडिगो, विस्तारा, एयर इंडिया और अकासा एयरलाइंस के विमानों को बम की धमकी मिली. इन एयरलाइंस के प्रवक्ताओं ने इस बात की पुष्टि की है. इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई…
मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को बीजेपी ने 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की. इनमें 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए हैं. वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया है.डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे. महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी सीट से टिकट दिया गया है. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर विधानसभा से उतारा गया है. विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को कोलाबा से और नितेश राणे को कंकावली से टिकट मिला है. नार्वेकर…
नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दक्षिण भारतीय राज्यों के लोगों को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए. क्षेत्र में बुजुर्गों की आबादी बढ़ रही है. इसका विपरीत असर पड़ेगा. सीएम ने कहा कि उनकी सरकार दो से अधिक बच्चे पैदा करने वाले परिवारों को प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है. वहीं एक नया कानून भी लाने की तैयारी में है. अगर यह कानून आया तो आंध्र प्रदेश में दो से अधिक बच्चे वाले लोग ही स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ सकेंगे.रिपोर्ट…
नई दिल्ली। ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा 15 सदस्यीय टीम में अन्य ओपनिंग बल्लेबाज़ों में अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन को भी शामिल किया गया है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में एक रिज़र्व ओपनर की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि रोहित शर्मा निजी कारणों से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के पहले दो मैचों में से एक को मिस कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया ए के ख़िलाफ़ भारतीय ए टीम का यह दौरा कुछ खिलाड़ियों को बैकअप के रूप में भारत की टेस्ट टीम में शामिल होने का अच्छा मौक़ा दे सकता है।…
