Author: Devanand Singh

पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में आज झारखंड बंद राष्ट्र संवाद संवाददाता खूंटी/रांची। सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई क्षेत्र में पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों ने 17 जनवरी को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया है। बंद का उद्देश्य हत्याकांड में शामिल सभी मुख्य आरोपियों, विशेषकर मुख्य शूटर की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर दबाव बनाना है। संगठनों ने बताया कि इस हत्याकांड में अब तक सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य शूटर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसी को लेकर राज्यभर में आक्रोश…

Read More

The internet makes it possible to find answers within seconds, but speed does not guarantee accuracy. A polished webpage may contain outdated claims, unsupported opinions, or information copied from another source without verification. Developing a few careful habits can help readers distinguish reliable material from content that merely appears convincing. Start by Identifying the Source Before assessing a claim, determine who published it and why. Government agencies, universities, professional associations, and established news organizations usually describe their editorial standards or research methods. That does not make every statement automatically correct, but it gives readers useful context. Anonymous pages require more…

Read More

अरीज मरीन एंड इंजीनियरिंग सर्विसेस की सामाजिक पहल, साकची स्थित पीपल्स एकेडमी स्कूल में स्मार्ट क्लास का निर्माण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी को बढ़ावा देते हुए अरीज मरीन एंड इंजीनियरिंग सर्विसेस ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए साकची स्थित पीपल्स एकेडमी स्कूल में एक आधुनिक स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया है। इस स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को डिजिटल तकनीक से जुड़ी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी सीखने की क्षमता में गुणात्मक सुधार होगा। स्मार्ट क्लास में आधुनिक ऑडियो-विजुअल उपकरण, डिजिटल बोर्ड एवं ई-लर्निंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई…

Read More

पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में खूंटी बंद, सड़क से बाजार तक असर आदिवासी संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, चेंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन, जांच के लिए SIT गठित राष्ट्र संवाद संवाददाता खूंटी। जिले के वरिष्ठ आदिवासी नेता व एदेल संगा पड़हा के राजा सोमा मुंडा की बुधवार को हुई हत्या के विरोध में गुरुवार को आहूत खूंटी जिला बंद का व्यापक असर देखने को मिला। आदिवासी संगठनों के आह्वान पर सुबह से ही लोग सड़कों पर उतर आए और हत्याकांड के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।…

Read More

कांग्रेस ने इंदौर में मौतों की उच्चतम न्यायालय स्तर पर स्वतंत्र जांच की मांग की नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) कांग्रेस ने इंदौर में दूषित पानी के कारण हुई मौतों को लेकर बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश सरकार से जवाब मांगा और भाजपा शासन को जवाबदेह ठहराने के लिए उच्चतम न्यायालय स्तर की स्वतंत्र जांच की मांग की। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि इस घटना से भाजपा सरकार का ‘‘कुरुप, क्रूर और पूरी तरह से संवेदनहीन चेहरा’’ उजागर हो गया है। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश की भाजपा…

Read More

ईडी की I-PAC पर रेड से बंगाल की सियासत में भूचाल प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी के बीच पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, भाजपा ने जांच में दखल का लगाया आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गुरुवार को की गई छापेमारी से पश्चिम बंगाल की राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई। ईडी की टीमों ने एक साथ राजनीतिक रणनीति से जुड़ी कंसलटेंसी फर्म I-PAC के साल्ट लेक स्थित कार्यालय, उसके प्रमुख प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित चार मंजिला आवास और बुर्राबाजार के पोस्टा इलाके में एक व्यापारी के दफ्तर पर दबिश दी। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी…

Read More

तथ्यों के सामने अफवाहें बेनकाब: पुलिस को बदनाम करने की साजिश या संयोग? देवानंद सिंह  जमशेदपुर में हाल के दिनों में दो अलग-अलग घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन, विशेषकर एमजीएम थाना और उसके प्रभारी को निशाने पर लेने की कोशिशें सामने आई हैं। एक ओर पुलिस हिरासत में जीत महतो की मृत्यु को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए, तो दूसरी ओर एमजीएम थाना प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उन्हें अनैतिक गतिविधि से जोड़ने का प्रयास किया गया। दोनों ही मामलों में जब तथ्यों की परतें खुलीं, तो आरोपों की बुनियाद कमजोर और दुष्प्रचार की मंशा स्पष्ट…

Read More

यूसील के तकनीकी निदेशक मनोज कुमार पद से हटे, बोर्ड-क्वार्टर नहीं हटने से कर्मियों में नाराजगी राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) में तकनीकी निदेशक पद पर रहे मनोज कुमार को पद से हटा दिया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी (DAE) द्वारा इस संबंध में यूसील के सीएमडी डॉ. कंचन आनंद राव को ई-मेल भेजे जाने के बाद कार्मिक विभाग ने मनोज कुमार को पद से हटाने का नोटिस जारी किया। कार्मिक विभाग के अनुसार, DAE ने उन्हें तकनीकी निदेशक पद के लिए उपयुक्त नहीं पाया। जारी पत्र के अनुसार मनोज कुमार को तकनीकी निदेशक…

Read More

डिमना की खूबसूरत वादियों में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बूथ स्तरीय मिलन समारोह, संगठन मजबूती का लिया संकल्प, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू व अन्य हुए शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का नववर्ष पर वार्षिक मिलन-समारोह सह वनभोज रविवार को डिमना की खूबसूरत वादियों के बीच सम्पन्न हुआ। वनभोज में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। वनभोज में व्यवस्था नियंत्रण हेतु पार्टी की ओर से पास की पूर्व व्यवस्था की गई थी। सभी मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए मंडलवार अलग-अलग…

Read More

डहरे टुसू जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, गम्हरिया से जमशेदपुर तक गूंजा ढोल–मांदर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कुड़मी समाज द्वारा अपनी सभ्यता और संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से रविवार को डहरे टुसू परब का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गम्हरिया से आदित्यपुर होते हुए जमशेदपुर के साकची आमबागान तक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें महिलाओं और पुरुषों की भारी भागीदारी से सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जुलूस की शुरुआत दिवंगत सांसद सुनील महतो के गम्हरिया स्थित समाधि स्थल से हुई। ढोल–मांदर की थाप पर युवक-युवतियां, महिलाएं और बुजुर्ग पारंपरिक नृत्य करते हुए आगे…

Read More