Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसील के तकनीकी निदेशक मनोज कुमार पद से हटे, बोर्ड-क्वार्टर नहीं हटने से कर्मियों में नाराजगी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची

    यूसील के तकनीकी निदेशक मनोज कुमार पद से हटे, बोर्ड-क्वार्टर नहीं हटने से कर्मियों में नाराजगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसील के तकनीकी निदेशक मनोज कुमार पद से हटे, बोर्ड-क्वार्टर नहीं हटने से कर्मियों में नाराजगी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) में तकनीकी निदेशक पद पर रहे मनोज कुमार को पद से हटा दिया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी (DAE) द्वारा इस संबंध में यूसील के सीएमडी डॉ. कंचन आनंद राव को ई-मेल भेजे जाने के बाद कार्मिक विभाग ने मनोज कुमार को पद से हटाने का नोटिस जारी किया। कार्मिक विभाग के अनुसार, DAE ने उन्हें तकनीकी निदेशक पद के लिए उपयुक्त नहीं पाया।
    जारी पत्र के अनुसार मनोज कुमार को तकनीकी निदेशक पद से हटाकर पुनः जी-एक (G-1) पद पर भेज दिया गया है। यूसील के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी इतने वरीय अधिकारी पर इस प्रकार की कार्रवाई हुई है।

    हालांकि पद से हटाए जाने के बावजूद अब तक न तो उनके आवास से तकनीकी निदेशक का बोर्ड हटाया गया है और न ही तकनीकी निदेशक का क्वार्टर खाली कराया गया है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रबंधन दोहरी नीति अपना रहा है।
    कर्मियों ने यह भी उदाहरण दिया कि ई-13 में पदस्थ एस.के. वर्मा का तबादला तुमलापल्ली हो चुका है, लेकिन तीन माह बाद भी उनका क्वार्टर खाली नहीं कराया गया। इससे यूसील में नियमों के मनमाने पालन और अधिकारियों पर विशेष मेहरबानी के आरोप लग रहे हैं।

    कर्मचारियों का कहना है कि ऐसी कार्यशैली से संस्थान की छवि प्रभावित हो रही है और उत्पादन व व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। यूसील की बदहाली को सुधारना नए सीएमडी के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडिमना की खूबसूरत वादियों में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बूथ स्तरीय मिलन समारोह, संगठन मजबूती का लिया संकल्प, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू व अन्य हुए शामिल
    Next Article हेमंत सरकार ने पेसा एक्ट की आत्मा पर ही कर दिया कुठाराघात – अर्जुन मुंडा

    Related Posts

    बेंगलुरु की IT कंपनियों को DK शिवकुमार की चेतावनी, कन्नड़ भाषियों को नौकरी में नजरअंदाज किया तो होगी कार्रवाई

    October 26, 2026

    सूरत में डिलीवरी ब्वॉय ने चुराए 4 लाख से ज्यादा के पार्सल, आईफोन, जींस से लेकर टूथपेस्ट तक किये गायब

    October 26, 2026

    ‘रामायण’ का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज, राम-सीता के विवाह की झलक ने मोहा मन

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेंगलुरु की IT कंपनियों को DK शिवकुमार की चेतावनी, कन्नड़ भाषियों को नौकरी में नजरअंदाज किया तो होगी कार्रवाई

    सूरत में डिलीवरी ब्वॉय ने चुराए 4 लाख से ज्यादा के पार्सल, आईफोन, जींस से लेकर टूथपेस्ट तक किये गायब

    ‘रामायण’ का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज, राम-सीता के विवाह की झलक ने मोहा मन

    भारत में चीन डंप नहीं कर पाएगा सस्ता माल, पेंट बनाने में यूज होने वाले केमिकल पर लगा भारी टैक्स

    वैभव सूर्यवंशी को नंबर-3 पर भेजने पर उठे सवाल, मुरली कार्तिक बोले- ओपनिंग करानी चाहिए थी

    तिलक वर्मा के निशाने पर टी20 का बड़ा रिकॉर्ड, जेम्स विंस को पीछे छोड़ने का मौका

    JDU से निष्कासन पर अनंत सिंह का पलटवार, बोले- अपनी पार्टी बनाएंगे, नीतीश कुमार के बाद कुछ नहीं बचा

    राजस्थान की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, आधे घंटे में पूरा प्लांट जलकर राख; आसपास की इकाइयों पर भी मंडराया खतरा

    टेल्को में बड़ी चोरी: रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मचारी के क्वार्टर से 20 लाख के गहने और नकदी गायब

    मोहन भागवत का विजयादशमी संदेश: मतभेद अनेक फिर भी भारत एक, यही है राष्ट्रीय एकता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.