पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज कहा कि यदि राज्य में कांग्रेस हारी तो वह अपनी जिम्मेदारी लेते हुये अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी बच नहीं सकते तथा मंत्रियों और विधायकों के साथ वह अपनी जिम्मेदारी को भी समझते हैं. उन्होंने स्टार प्रचारक नवजोत सिद्धू की पत्नी का टिकट कटवाने में उनकी भूमिका से साफ इंकार किया. उन्होंने कहा कि मेडम सिद्धू को अमृतसर तथा बठिंडा सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. आलाकमान ने दूसरे प्रत्याशियों को टिकट दी. अंतिम…
Author: Devanand Singh
खूंटी के कोचांग गैंगरेप केस में फादर अल्फोंसो समेत 6 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है. खूंटी जिला अदालत ने शुक्रवार को सभी आरोपियों जुनास मुंडा, बाजी समद उर्फ टकला, अयूब सांडी पूर्ति, जॉन जुनास तिड़ू, बलराम समद और फादर अल्फोंसो आइंद को सजा सुनायी. इससे पहले, मंगलवार (14 मई, 2019) को इनके खिलाफ अंतिम सुनवाई हुई थी, जिसमें अदालत ने इन्हें दोषी करार दिया था. कोर्ट ने सजा के एलान के लिए शुक्रवार की तिथि तय की थी. जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राजेश कुमार की कोर्ट ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फादर…
इरोम शर्मिला “मणिपुर की आयरन लेडी” के रूप में लोकप्रिय उत्तर पूर्व में संघर्ष-ग्रस्त राज्य का सबसे पहचाना जाने वाला चेहरा है. अपनी बारहवीं कक्षा को पास नहीं करने के बावजूद, वह अपने राज्य में ‘सार्वजनिक प्रतिरोध का प्रतीक’ बन गई है. इरोम के लिए, उनके पिता का उनके जीवन में बहुत प्रभाव रहा है. 2 नवंबर 2000 को, उसने “मालोम नरसंहार” के बाद भूख हड़ताल शुरू की, जहाँ 10 लोग मारे गए, जिसका उस पर बड़ा असर पड़ा. 500 हफ्तों से अधिक समय तक भोजन और पानी से इनकार करने के बाद उन्हें ‘दुनिया की सबसे लंबी भूख स्ट्राइकर’ के…
अपनी पराजय को प्रशासन के मत्थे मढ़कर सहानुभूति बटोरने की जुगत में महागठबंधन : दिनेश मतगणना के आशय से शुक्रवार दोपहर जिला प्रशासन द्वारा उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में किये गए को-ऑपरेटिव कॉलेज के निरीक्षण पर जेएमएम नेता सह महागठबंधन प्रत्याशी द्वारा आपत्ती जताए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने चंपाई सोरेन की आपत्ति को हास्यास्पद करार दिया। कहा कि अपनी विफलता को दूसरों के मत्थे मढ़ने की पुरानी आदत रही है महागठबंधन में शामिल दलों की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर स्वयं…
पुलवामा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हुई जिसमें दो आतंकी मारे गये. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में अंवतीपोरा के पंजगाम क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान जब आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की शिनाख्त करने और उनके…
72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम इस वक़्त पूरे मची हुई है. मीडिया भी इन ख़बरों से भरा पड़ा है की कौन कब क्या पहनेगा और कौन किसके साथ एंट्री करेगा. सभी स्टार्स एक से एक हॉट और ग्लैमरस अंदाज में कान्स रेड कार्पेट और पार्टी में पहुंच रहे हैं. ऐसे में हम आपके लिए सुपर स्टार प्रियंका चोपड़ा की कांन्स से स्पेशल पिक्टुरेस लाए हैं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जहां भी जाती हैं सारा लाइमलाइट लूट ले जाती हैं. ऐसा ही कुछ आज कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर हुआ. प्रियंका चोपड़ा यहां इतने ग्लैमरस अंदाज में…
नई दिल्ली: ममता बनर्जी के करीबी और कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने आज उन्हें गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम सुरक्षा को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने यह फैसला आज उनसे पूछताछ के लिए दायर सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया. सुप्रीम कोर्ट ने उनको अग्रिम जमानत के लिए होईकोर्ट का रुख करने के लिए सात दिनों का समय दिया है. अदालत ने कहा कि अगर राजीव कुमार सात दिन के अंदर हाईकोर्ट का रुख नहीं करते हैं और उनको वहां से अग्रिम जमानत नहीं मिलती है, तो सीबीआई…
गुवाहाटी: असम को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत विवादित आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पॉवर एक्ट को राज्य से हटाने पर फैसला लिया गया है. यह कानून इसी साल अगस्त में पूरी तरह से हटा लिया जाएगा. इसके लिए असम से सैनिकों की वापसी के आदेश दे दिए गए हैं. ख़ास बात ये है कि इस कानून को राज्य से 29 सालों बाद हटाया जाएगा. कब लगा AFSPA?- जब प्रफुल्ल कुमार महंत के नेतृत्व वाली तत्कालीन असम गण परिषद सरकार को बर्खास्त कर दिया गया था और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था. तभी…
लंदन: इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में कुल 70 करोड़ रुपए की इनामी राशि दांव पर होगी. विजेता टीम को 28 करोड़ रुपए और उपविजेता टीम को 14 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. क्रिकेट वर्ल्ड कप में पहली बार इतनी ज्यादा इनामी राशि दांव पर होगी. इस वर्ल्ड कप में 45 लीग मैच और 3 नॉकआउट मैच खेले जाएंगे. 14 जुलाई को लॉर्ड्स पर होने वाले फाइनल की विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 28 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे. सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 11.2-11.2 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. इस…
नयी दिल्ली: लोकसभा चुनाव के अंतिम फेज की वोटिंग से पहले बीजेपी अभी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है. बीजेपी की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मौजूद हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मैंने देशवासियों को कहा था कि 5 साल मुझे देश ने जो आशीर्वाद दिया उसके लिए में धन्यवाद देने आया हूं. अनेक उतार चढ़ाव आए, लेकिन देश साथ रहा. मेरे लिए चुनाव अभियान जनता को धन्यवाद ज्ञापन था.पीएम मोदी ने कहा कि लंबे समय के बाद दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव…
