Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ममता के करीबी आईपीएस अफसर राजीव कुमार पर सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी से हटाई रोक
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    ममता के करीबी आईपीएस अफसर राजीव कुमार पर सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी से हटाई रोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: ममता बनर्जी के करीबी और कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने आज उन्हें गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम सुरक्षा को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने यह फैसला आज उनसे पूछताछ के लिए दायर सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया. सुप्रीम कोर्ट ने उनको अग्रिम जमानत के लिए होईकोर्ट का रुख करने के लिए सात दिनों का समय दिया है. अदालत ने कहा कि अगर राजीव कुमार सात दिन के अंदर हाईकोर्ट का रुख नहीं करते हैं और उनको वहां से अग्रिम जमानत नहीं मिलती है, तो सीबीआई सात दिन बाद राजीव कुमार को गिरफ्तार कर सकती है.गौरतलब है कि राजीव कुमार पर यह आरोप है कि उन्होंने शारधा चिटफंड मामले में सुबूतों को नष्ट करने में अहम भूमिका निभाई थी. बता दें इस साल फरवरी में चिटफंड मामले में सीबीआई की टीम राजीव कुमार से पूछताछ के लिए कोलकाता पहुंची थी, तब पुलिस ने एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था और राजीव से पूछताछ नहीं होने दी. सीबीआई के विरोध में ममता धरने पर बैठ गईं और बतौर कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार भी कथित रूप से धरने पर बैठे थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीन दशक बाद असम से हटेगा AFSPA कानून, केंद्र ने लिया बड़ा फैसला
    Next Article प्रियंका चोपड़ा का कांस में ब्लैक गाउन लुक

    Related Posts

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    October 16, 2026

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    October 16, 2026

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    October 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.