Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  लंबे समय के बाद दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी:पीएम मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

     लंबे समय के बाद दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी:पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली: लोकसभा चुनाव के अंतिम फेज की वोटिंग से पहले बीजेपी अभी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है. बीजेपी की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मौजूद हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मैंने देशवासियों को कहा था कि 5 साल मुझे देश ने जो आशीर्वाद दिया उसके लिए में धन्यवाद देने आया हूं. अनेक उतार चढ़ाव आए, लेकिन देश साथ रहा. मेरे लिए चुनाव अभियान जनता को धन्यवाद ज्ञापन था.पीएम मोदी ने कहा कि लंबे समय के बाद दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव शानदार रहा, एक सकारात्मक भाव से चुनाव हुआ. पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल पूरे करके दोबारा जीतकर आए ये शायद देश में बहुत लंबे अर्से के बाद हो रहा है. ये अपने आप में बड़ी बात है.इससे पहले प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा जनसंघ के समय से और भाजपा के बनने के बाद से संगठनात्मक तरीके से काम करने वाली पार्टी रही है. संगठन हमारे सभी कामों का प्रमुख अंग रहा है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि दो बार चुनाव ऐसे हुए जब आईपीएल मैच को बाहर ले जाना पड़ा था.अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव अभियान आजादी के बाद भाजपा की दृष्टि से सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला और विस्तृत अभियान रहा है. उन्होंने कहा कि हमने जो अनुभव आया है उसमें जनता हमसे आगे रही है, भाजपा सरकार दोबारा बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्त्ता से भी ज्यादा उत्साह और उमंग इस बार देश की जनता ने दिखाई.बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार को 5 साल समाप्त होने को आए हैं कि नरेन्द्र मोदी प्रयोग को जनता ने स्वीकारा है. मैं विश्वास से कह रहा हूं कि विगत चुनाव से भी ज्यादा बहुमत से नरेन्द्र मोदी सरकार फिर से बनने जा रही है.प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा कि ये पहला ऐसा चुनाव है जहां विपक्ष की ओर से महंगाई और भ्रष्टाचार चुनाव के मुद्दे नहीं थे. बहुत समय बाद देश की जनता ने ऐसा चुनाव देखा है जिसमें मुद्दे गायब थे.

    मैं भी चौकीदार अभि‍यान सफल

    अम‍ित शाह ने कहा, मैं भी चौकीदार अभ‍ियान सफल रहा. ये नारा भी वॉल‍ियंटर्स ने दिया. इसके अलावा मोदी है तो मुम‍कि‍न नारा भी वॉल‍ियंटर्स ने ही दिया था. हमारे चुनाव प्रचार से ही हर बार मोदी सरकार नारा निकला.

    133 योजनाओं ने हर किसी को लाभ पहुंचाया

    देश के गरीब, किसान, महिला, गांव, शहर समाज के हर वर्ग को हमारी सरकार की 133 योजनाएं ने छुआ है. 133 योजनाओं के आधार पर देश में नई चेतना की जागृति हुई है. ये पहला ऐसा चुनाव है जहां विपक्ष की ओर से महंगाई और भ्रष्टाचार चुनाव के मुद्दे नहीं थे. बहुत समय बाद देश की जनता ने ऐसा चुनाव देखा है जिसमें ये मुद्दे गायब थे.

    50 करोड़ गरीबों के जीवन स्‍तर को उठाया

    अम‍ित शाह ने कहा, हमने 50 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है. उन्हें आधारभूत सुविधाएं देकर एहसास दिया है कि देश के विकास में उनकी भी हिस्सेदारी है. हमने बूथ और शक्ति केंद्रों की रचना के साथ जितने चुनाव आए लगभग सभी में हमने सफलता प्राप्त की. 2014 में हमारे पास 6 सरकारें थीं आज हमारे पास 16 सरकारें हैं. मैं बहुत गर्व के साथ कह रहा हूं कि देश की आजादी के बाद सबसे ज्यादा परिश्रमी और विस्तृत चुनाव अभियान हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी ने किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव: 50 लोकसभा सीटों पर थमा प्रचार, 19 मई को डाले जाएंगे वोट
    Next Article वर्ल्ड कप 2019 : 70 करोड़ रुपए की इनामी राशि दांव पर, विजेता को मिलेंगे 28 करोड़

    Related Posts

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    October 16, 2026

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    October 16, 2026

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    October 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.