नई दिल्ली: रेलवे के सभी विभाग अब सीसीटीवी से लैस होंगे. विभागों की गतिविधियों की अफसर सीधे मॉनीटरिंग कर सकेंगे. इस सम्बंध में रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे व मण्डल रेल अफसरों को आदेश जारी कर दिये हैं.रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुरक्षा एवं अपराधियों पर नजर रखने के लिये सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं. इससे जहां घटना के सम्बंध में तत्काल जानकारी जुटाई जा सकती है, वहीं सूचनाओं की पुष्टि भी अफसर कर लेते है.अब रेलवे के विभागों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पास हो गया है. आदेश जारी किये गये है कि…
Author: Devanand Singh
बीजिंग:चीन ने खतरनाक विषाणु कोरोनावायरस के फैलने की आशंका को देखते हुए और विषाणु पर नियंत्रण करने के मद्देनजर इससे प्रभावित शहर के आसपास मौजूद चार और शहरों में शुक्रवार (24 जनवरी) को यात्रा प्रतिबंध लगा दिया, जिससे यात्रा प्रतिबंध वाले शहरों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है और इसके कारण इन शहरों में रह रही करीब 4.1 करोड़ की आबादी प्रभावित है.मध्य हुबेई प्रांत में स्थित शियानिंग, शियाओगन, एन्शी और झिजियांग शहरों में अधिकारियों ने बताया कि बस एवं रेलवे स्टेशन समेत सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे. हुबेई प्रांत में ही इस विषाणु का सबसे पहले पता चला था.नए…
नई दिल्ली: कानून मंत्रालय ने वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने की अनुमति दे दी है. चुनाव आयोग ने कानून मंत्रालय को अगस्त 2019 में इस तरह का प्रस्ताव भेजा था, जिसे कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मान लिया है. चुनाव आयोग ने कहा था कि 12 नंबर वाले आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड को लिंक करने के लिए उसे कानूनी अधिकार चाहिए. पुराने, नए सभी को देना होगा अपना आधार नंबर रिपोर्ट के मुताबकि, चुनाव आयोग का कहना था कि ऐसा करने से फर्जी वोटरों पर लगाम लगाई जा सकेगी. इसलिए सभी पुराने और नए वोटर…
नई दिल्ली: पाकिस्तान एलओसी पर अपनी नापाक हरकत करने से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन किया. इस पर भारतीय सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. हालांकि, इस गोलीबारी में दोनों ओर से किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है.पाकिस्तानी सेना के जवानों ने पुंछ के दिगवार सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. इस दौरान वहां के जवानों ने पुंछ जिले में गोले भी दागे हैं. इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए इंडियन आर्मी के जवानों ने जमकर गोलीबारी की. इस दौरान…
नई दिल्ली: भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर कांग्रेस में जमकर हमला बोला. पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर महाराष्ट्र में सरकार बनाती है और हिंदुओं को गाली देती है. उन्होंने कहा कि विपक्ष सीएए-एनपीआर पर देश में भ्रम का माहौल बना रहा है. इसमें खासतौर पर कांग्रेस पार्टी है. इस विरोध की आड़ में उन्होंने हिन्दुओं को गाली देने का काम किया है.पात्रा ने कहा कि दो दिन पहले अशोक चव्हाण ने एक सभा में कहा कि हमने मुसलमान भाईयों के कहने पर महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाई है.…
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के साथ पकड़े गए पुलिस ऑफिसर दविंदर सिंह से राष्ट्रीय जांच एजेंसी लगातार पूछताछ कर रही है. इस दौरान कई हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई हैं. सूत्रों के मुताबिक दविंदर ने आतंकियों को पनाह देने के लिए तीन अलग-अलग घर बना रखे थे. इसी सिलसिले में बुधवार को श्रीनगर में कई इलाकों में छापेमारी की गई. NIA के बड़े अधिकारी आज श्रीनगर से दिल्ली लौट आए हैं. लेकिन NIA की पांच सदस्यीय टीम अभी श्रीनगर में ही आगे की पड़ताल के लिए रहेगी. दविंदर को भी अभी तक दिल्ली नहीं…
नई दिल्ली: रेलवे प्रटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने 21 जनवरी मंगलवार को एक ऐसे ई-टिकटिंग रैकिट का खुलासा किया, जिसके तार दुबई, पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े हुए हैं. आरपीएफ डीजी अरुण कुमार ने बताया कि इसके पीछे टेरर फंडिंग का शक है. रैकिट का सरगना दुबई में है. जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इस मामले में गिरफ्तार एक ही शख्स के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 2,400 ब्रांचों में अकाउंट मिले हैं.आरपीएफ डीजी ने बताया कि झारखंड के रहने वाले गुलाम मुस्तफा को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास आईआरसीटीसी के 563 आईडी मिले हैं. इसके अलावा…
मुंबई: मुंबई वासियों के लिए आगामी 27 जनवरी से नाईट लाइफ का अनुभव लेने का मौका मिल सकता है. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने बुधवार को मुंबई में मॉल, सिनेमाघर और दुकानों को 24 घंटे खोलने की नीति को मंजूरी दी. नयी नीति 27 जनवरी लागू से होगी.लंदन की पांच अरब पाउंड की रात की अर्थव्यवस्था को रेखांकित करते हुए पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि सरकार के इस फैसले से राजस्व और रोजगार बढ़ाने में मदद मिलेगी. इस समय मुंबई के सेवा क्षेत्र में पांच लाख लोग काम कर रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट…
नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में देश भर के 22 बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया. इनमें से दो बच्चे जम्मू और कश्मीर से भी शामिल हैं. गैर सरकारी संस्था भारतीय बाल कल्याण परिषद (इंडियन काउंसिल ऑफ चाइल्ड वेलफेयर) ने इन पुरस्कारों की घोषणा की थी.वीरता पुरस्कार प्राप्त किए 22 बच्चों में 10 लड़कियां व 12 लड़के शामिल हैं. एक बच्चे को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया. भारतीय बाल कल्याण परिषद पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप के कारण बीते साल बाल विकास मंत्रालय ने खुद को इन पुरस्कारों से अलग कर…
पश्चिम सिंहभूम में पथलगढ़ी विरोधी सात लोगो की एक साथ हत्या घटनास्थल पर मामले की जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधीक्षक चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पड़ने वाले गुदड़ी थाना से 25-30 किमी की दुरी पर पत्थलगाड़ी समर्थकों नें पत्थलगाड़ी का बिरोध करने वाले सात लोगों की निमंम हत्या कर दिये जाने मामला प्रकाश में आया है. इधर इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा मामले की जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंचे है. ज्ञात हो की गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलुकेरा में उपमुखिया सहित सात ग्रामीणों की हत्या कर दी गई…
