Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान ने एलओसी पर तोड़ा सीजफायर, पुंछ में दागे गोले
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पाकिस्तान ने एलओसी पर तोड़ा सीजफायर, पुंछ में दागे गोले

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली: पाकिस्तान एलओसी पर अपनी नापाक हरकत करने से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन किया. इस पर भारतीय सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. हालांकि, इस गोलीबारी में दोनों ओर से किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है.पाकिस्तानी सेना के जवानों ने पुंछ के दिगवार सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. इस दौरान वहां के जवानों ने पुंछ जिले में गोले भी दागे हैं. इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए इंडियन आर्मी के जवानों ने जमकर गोलीबारी की. इस दौरान दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग चली. बता दें कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने से पाकिस्तान बौखलाया है, इसलिए वह बार-बार ऐसी हरकत करता रहता है.गौरतलब है कि पिछले दिनों पाकिस्तान ने एलओसी से सटे पुंछ सेक्टर से मंढेर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था. पाकिस्तान की ओर से राजौरी जिले के लाम और नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की गई थी. पाकिस्तान की इस गोलीबारी का भारत ने मुंहतोड़ जबाव दिया था. ऐसा पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है. इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान द्वारा सीज फायर के उल्लंघन की खबरें आ चुकी हैं.भारतीय सेना लगातार इसका जबाव देती है. पिछले दिनों पाकिस्तानी बैट द्वारा भारत के दो पोर्टरों के सिर काटकर ले जाने की भी खबरें आई थी. इसके बाद से दोनों सेनाओं के बीच तनाव जारी है. पाकिस्तान पिछले एक महीने में कई बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है. भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने सत्ता में आया हूं:हेमंत सोरेन
    Next Article आधार से लिंक होगा वोटर आईडी कार्ड, कानून मंत्रालय ने दी आयोग के प्रस्ताव को हरी झंडी

    Related Posts

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    June 24, 2026

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    June 24, 2026

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.