Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन के 13 शहर में यात्रा प्रतिबंध से 4.1 करोड़ लोग लॉकडाउन
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन के 13 शहर में यात्रा प्रतिबंध से 4.1 करोड़ लोग लॉकडाउन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग:चीन ने खतरनाक विषाणु कोरोनावायरस के फैलने की आशंका को देखते हुए और विषाणु पर नियंत्रण करने के मद्देनजर इससे प्रभावित शहर के आसपास मौजूद चार और शहरों में शुक्रवार (24 जनवरी) को यात्रा प्रतिबंध लगा दिया, जिससे यात्रा प्रतिबंध वाले शहरों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है और इसके कारण इन शहरों में रह रही करीब 4.1 करोड़ की आबादी प्रभावित है.मध्य हुबेई प्रांत में स्थित शियानिंग, शियाओगन, एन्शी और झिजियांग शहरों में अधिकारियों ने बताया कि बस एवं रेलवे स्टेशन समेत सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे. हुबेई प्रांत में ही इस विषाणु का सबसे पहले पता चला था.नए कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए बीते 24 घंटे में हुबेई प्रांत के शहरों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध में ये नए नाम जुड़ गए हैं. इस विषाणु से 800 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. विषाणु का पता सबसे पहले हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर में चला था, जहां इस महामारी के केंद्र के तौर पर एक सीफूड और पशुओं के बाजार की पहचान हुई थी.

    आठ शहरों में पहले ही लग चुका है आने-जाने पर बैन
    स्थानीय सरकारों की ओर से जारी नोटिस के अनुसार हुबेई प्रांत में आठ शहरों – हुआगांग, एझाओ,चीबी, शिआताओ, झिजियांग, छिनजिआंग, लिचुआन और वुहान में सार्वजनिक परिवहन को रोकने की घोषणा की गई है. शुक्रवार (24 जनवरी) सुबह 64 लाख की आबादी वाले जिंगझोऊ शहर के रेलवे स्टेशन से हर तरह की सेवाएं बंद रहेंगी. वहीं 24 लाख की आबादी वाले हुआंगशी ने भी शुक्रवार को परिवहन मार्ग बंद कर दिए और साथ ही फेरी टर्मिनल एवं यांगत्जी नदी पर बने पुल तथा सार्वजनिक परिवहन को बंद कर दिया.

    अब तक 26 की मौत
    विषाणु के संक्रमण से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और सार्स (सीवियर एक्युट रेस्पिरेट्री सिंड्रोम) से मिलते जुलते लक्षण के कारण खतरा बढ़ गया है. सार्स के कारण 2002 – 2003 में चीन और हांगकांग में करीब 650 लोग मारे गए थे. 550,000 की आबादी वाले झिजियांग ने दवा की दुकानों को छोड़कर लगभग सभी कारोबारों को बंद रखने की घोषणा की जबकि 800,000 की आबादी वाले एन्शी ने सभी मनोरंजन स्थलों को बंद कर दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआधार से लिंक होगा वोटर आईडी कार्ड, कानून मंत्रालय ने दी आयोग के प्रस्ताव को हरी झंडी
    Next Article रेलवे के सभी आफिस, विभाग होंगे सीसीटीवी से लैस, बोर्ड ने दिया आदेश

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    June 24, 2026

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.