नई दिल्ली. कोरोना काल प्रवासी मजदूरों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है. रहने-खाने की संकट के कारण मजदूर सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर है. इस दौरान कई प्रवासी मजदूर हादसे का शिकार भी हो जा रहे है. वहीं 24 घंटे के भीतर दो बड़े सड़क हादसे, एक उत्तर प्रदेश में और दूसरा मध्य प्रदेश में गुरुवार को देश के लिए एक झटके के रूप में सामने आया है. दो सड़क दुर्घटनाओं में 14 मजदूरों की जान गई है, मध्य प्रदेश के गुना में 8 और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 6 मजदूरों की मौत हो गई है.…
Author: Devanand Singh
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 12 मई को 20 लाख करोड़ के भारी भरकम पैकेज (Atmanirbhar Bharat Package) का ऐलान किया गया। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर MSMEs और नौकरीपेशा लोगों को राहत का ऐलान किया। वित्त मंत्री की तरफ से तमाम घोषणाएं की गईं जिसके बारे में विस्तार से जानते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रमुख बातें – एमएसएमई के लिए 3 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की गई है जो कोलैक्ट्रल फ्री है। इसके अलावा सब-ऑर्डिनेट डेट के रूप में 20 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। फंड ऑफ फंड्स के जरिए 50…
नई दिल्ली: कोरोना संकट के चलते ठप पड़ी ट्रेनों की आंशिक बहाली के बाद अब सरकार जल्द ही घरेलू हवाई उड़ानें भी शुरू करने जा रही है. बता दें कि कमर्शियल फ्लाइट्स 25 मार्च से ही बंद हैं. अब एयर इंडिया 19 मर्ई से आंशिक तौर पर घरेलू उड़ानों को शुरू करने जा रही है. हालांकि इसके लिए यात्रियों को कई तरह की शर्तों का पालन करना होगा. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसके लिए संबंधित हितधारकों से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेजर पर सुझाव मांगे हैं. एयर इंडिया देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के…
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज के बारे में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विस्तार से बताया. उन्होंने बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लघु एवं कुटीर उद्योगों (एमएसएमई) को तीन लाख करोड़ रुपये का लोन दिया जाएगा. एमएसएमई के लिए सरकार छह कदम उठाएगी. वित्त मंत्री ने कहा कि 31 अक्तूबर 2020 से एमएसएमई को लोन की सुविधा मिलेगी. बिना गारंटी के 3 लाख करोड़ तक का लोन दिया जाएगा और 45 लाख एमएसएमई को इसके तहत फायदा होगा. इन्हें एक साल तक मूल…
नई दिल्ली. उद्योगों को लेकर आज शाम घोषित किए गए पैकेज के बाद मजदूरों के लिए बड़ी राहत राशि की घोषणा भी कर दी गई. प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि पीएम केयर्स फंड से कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए 3100 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. इनमें से 1000 करोड़ रुपए प्रवासी मजदूरों पर खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा लगभग 100 करोड़ रुपए वैक्सीन बनाने के लिए दिए जाएंगे. दरअसल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रधानमंत्री के निर्देश पर बनाया गया था. पीएम मोदी के आह्वान पर देश का खास से लेकर आम लोग जमकर दान दिए.…
कहीं भारी ना पड़ जाएं ये गलतियां सुधीर कुमार चीन में लोकतंत्र नहीं है, मतलब वहाँ चुनाव नहीं होते, और कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो द्वारा ही सभी संवैधानिक पदों पर बैठने वाले लोगों का चयन होता है, तथा इस पूरी प्रक्रिया में जनता की कोई सहभागिता नहीं होती। इस से नुकसान यह है कि सरकारों को किसी खास क्षेत्र में खूब विकास करने और बाकियों को छोड़ देने में चुनाव हारने का डर नहीं होता, और कोरोना संकट के बीच, इसका फायदा एक यह है कि आप कड़ाई से लॉकडाउन का पालन करवा पाते हैं, तथा एक राष्ट्र के…
पीएम मोदी ने किया लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम संदेश में लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि चौथे चरण में नियम बदल जाएंगे। इसके लिए राज्यों से भी सुझाव मांगे गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 18 मई से पहले देश को नए नियमों से वाकिफ करवा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4,पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा। राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको…
प्रधानमंत्री के 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा से देश आत्मनिर्भर बनेगा: राजेश शुक्ल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज राष्ट्र के नाम संबोधन में 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा से देश आत्मनिर्भर बनेगा, श्रमिक, किसान, समाज का मध्यमवर्ग और भारतीय उद्योग जगत मजबूत होंगा। उन्होंने इस आर्थिक पैकेज का स्वागत किया है। श्री शुक्ल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आज के राष्ट्र के नाम संबोधन की सराहना करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत…
कर्मचारी की पत्नी से अवैध संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करने वाले सेक्युरिटी अफ़सर के ख़िलाफ़ विरोध तेज़, आजसू नेता अप्पू तिवारी ने रतन टाटा को ट्वीट कर किया आग्रह “सर, इस बहन को न्याय दिलाइये” टाटा मोटर्स कंपनी ने बाईसिक्स कर्मी की विधवा द्वारा कंपनी के सिक्युरिटी अफ़सर विशाल सिंह के विरुद्ध लगाए गये अवैध संबंध के लिए प्रताड़ित करने के मामले में विरोध तेज़ हो गया है। सोमवार को ही महिला ने डीसी और गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दिया था। शिकायत में जिक्र था कि सुरक्षा अधिकारी विशाल सिंह और अन्य लोग उसके पति को नाईट शिफ़्ट…
प्रज्ञा प्रवाह के फेसबुक लाइव में बोले रामाशीष सिंह विकास के नाम पर हमने धरती के साथ अन्याय किया पाश्चात्य के अंधानुकरण के कारण हमने प्रकृति की हत्या की है राँची। पर्यावरण एकतरफा विषय नहीं है। इसके दो रूप हैं बाह्य एवं आंतरिक। पर्यावरण को समझने के लिए भारत की दृष्टि को समझना होगा। बाह्य पर्यावरण पर पूरी दुनिया में चर्चा होती है परंतु आंतरिक पर्यावरण पर चर्चा शायद ही देखने को मिलती है। यदि पर्यावरण को समझना है, इस पर चर्चा करनी है तो हमें बाह्य व आंतरिक दोनों पर चर्चा करनी होगी। वसुंधरा परिवार हमारा, ऐसा भारत मानता है।…
