Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में तंजीम अहल-ए-सुन्नत व जमात ने सौंपा ज्ञापन
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में तंजीम अहल-ए-सुन्नत व जमात ने सौंपा ज्ञापन

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में तंजीम अहल-ए-सुन्नत व जमात ने सौंपा ज्ञापन

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और उनकी सम्मानित पत्नी के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में तंजीम अहल-ए-सुन्नत व जमात की ओर से गुरुवार को प्रदर्शन कर गृह मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजते हुए संबंधित मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

    ज्ञापन में कहा गया कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक देश है, जहां सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहते हैं। संगठन का आरोप है कि पिछले कुछ समय से कुछ लोग विभिन्न धर्मों, विशेषकर इस्लाम धर्म, उसकी धार्मिक मान्यताओं और पूजनीय व्यक्तित्वों के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इससे देश की गंगा-जमुनी संस्कृति और आपसी भाईचारे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

    संगठन ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया कि हाल ही में नाजिया इलाही द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब और उनकी पत्नी के संबंध में की गई कथित टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे मामलों में समय पर और निष्पक्ष कार्रवाई होना आवश्यक है ताकि किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    तंजीम अहल-ए-सुन्नत व जमात के पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे देश में इस मुद्दे को लेकर लोग शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुरूप दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि संविधान सभी नागरिकों को अपने धर्म का सम्मानपूर्वक पालन करने का अधिकार देता है और किसी भी धर्म या उसके पूजनीय व्यक्तित्वों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती है।

    ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कानून का समान रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए और धार्मिक सद्भाव बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल बच्चा हत्याकांड: मुख्य आरोपी शब्बे ने किया सरेंडर, हत्या की वजह भी बताई
    Next Article जमशेदपुर: गैंगरेप मामले का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक व अन्य सामान बरामद

    Related Posts

    जमशेदपुर: गैंगरेप मामले का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक व अन्य सामान बरामद

    July 9, 2026

    राहुल बच्चा हत्याकांड: मुख्य आरोपी शब्बे ने किया सरेंडर, हत्या की वजह भी बताई

    July 9, 2026

    जमशेदपुर: तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कोटक महिंद्रा बैंक में घुसा, बड़ा हादसा टला

    July 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: गैंगरेप मामले का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक व अन्य सामान बरामद

    पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में तंजीम अहल-ए-सुन्नत व जमात ने सौंपा ज्ञापन

    राहुल बच्चा हत्याकांड: मुख्य आरोपी शब्बे ने किया सरेंडर, हत्या की वजह भी बताई

    जमशेदपुर: तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कोटक महिंद्रा बैंक में घुसा, बड़ा हादसा टला

    मानगो में राहुल बच्चा हत्याकांड: मुख्य आरोपी शब्बे का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी दो गोलियां

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर राजनीति: न्याय की कसौटी या सियासी खेल?

    रणनीतिक विश्वास की मुहर: प्रधानमंत्री मोदी को मिला ‘बिंतांग आदिपूर्णा’ सम्मान

    हिंद-प्रशांत में भारत का बढ़ता सामर्थ्य: वैश्विक मंच पर नई पहचान

    पश्चिम एशिया युद्ध: क्या बड़े टकराव की ओर बढ़ रहा है यह संवेदनशील क्षेत्र?

    मानगो में युवक की हत्या: प्रेम प्रसंग में खूनी वारदात, इलाके में दहशत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.