Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: गैंगरेप मामले का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक व अन्य सामान बरामद
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    जमशेदपुर: गैंगरेप मामले का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक व अन्य सामान बरामद

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: गैंगरेप मामले का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक व अन्य सामान बरामद

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई अपाची मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन तथा घटनास्थल से शराब और बीयर की खाली बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान भी बरामद किया है।

    ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडवाला ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 8 जुलाई की देर रात डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि सिमुलडांगा गांव के समीप सड़क किनारे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया।
    अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दो युवक उसे डिमना लेक और मिर्जाडीह हाट की ओर घुमाने के बहाने ले गए। वहां उसे शराब पिलाई गई और बाद में सुनसान स्थान पर ले जाकर दोनों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद दोनों उसे घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए।

    पीड़िता के बयान के आधार पर एमजीएम थाना में तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, स्थानीय सूचना तंत्र और लगातार छापेमारी के आधार पर घटना के महज छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एमजीएम थाना क्षेत्र निवासी ओम प्रकाश तथा मानगो निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा उर्फ छोटू शर्मा के रूप में हुई है। दोनों पेशे से चालक (ड्राइवर) बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं, पीड़िता का इलाज एमजीएम अस्पताल में जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में तंजीम अहल-ए-सुन्नत व जमात ने सौंपा ज्ञापन
    Next Article झारखंड ग्रामीण बैंक की 82 शाखाओं की समीक्षा, वित्तीय समावेशन और सरकारी योजनाओं पर जोर

    Related Posts

    जमशेदपुर बंदी के दौरान टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा एवं शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात

    July 9, 2026

    झारखंड ग्रामीण बैंक की 82 शाखाओं की समीक्षा, वित्तीय समावेशन और सरकारी योजनाओं पर जोर

    July 9, 2026

    पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में तंजीम अहल-ए-सुन्नत व जमात ने सौंपा ज्ञापन

    July 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर बंदी के दौरान टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा एवं शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात

    झारखंड ग्रामीण बैंक की 82 शाखाओं की समीक्षा, वित्तीय समावेशन और सरकारी योजनाओं पर जोर

    जमशेदपुर: गैंगरेप मामले का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक व अन्य सामान बरामद

    पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में तंजीम अहल-ए-सुन्नत व जमात ने सौंपा ज्ञापन

    राहुल बच्चा हत्याकांड: मुख्य आरोपी शब्बे ने किया सरेंडर, हत्या की वजह भी बताई

    जमशेदपुर: तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कोटक महिंद्रा बैंक में घुसा, बड़ा हादसा टला

    मानगो में राहुल बच्चा हत्याकांड: मुख्य आरोपी शब्बे का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी दो गोलियां

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर राजनीति: न्याय की कसौटी या सियासी खेल?

    रणनीतिक विश्वास की मुहर: प्रधानमंत्री मोदी को मिला ‘बिंतांग आदिपूर्णा’ सम्मान

    हिंद-प्रशांत में भारत का बढ़ता सामर्थ्य: वैश्विक मंच पर नई पहचान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.