Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर बंदी के दौरान टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा एवं शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    जमशेदपुर बंदी के दौरान टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा एवं शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर बंदी के दौरान टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा एवं शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर। जमशेदपुर बंद के दौरान टेल्को थाना में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा, निराधार धाराओं को हटाने और शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में गुरुवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने वरीय पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया कि शहर में बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून-व्यवस्था एवं बिष्टुपुर में हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 3 जुलाई को लोकतांत्रिक एवं पूर्णतः शांतिपूर्ण तरीके से जमशेदपुर बंद का आह्वान किया था। इस बंद को शहर के व्यापारियों, आम नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों का व्यापक समर्थन मिला और अधिकांश प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने एवं नागरिकों में सुरक्षा का वातावरण स्थापित करने की मांग की।

    ज्ञापन में कहा गया कि बंद के उपरांत जमशेदपुर अक्षेस के एक पदाधिकारी की शिकायत पर टेल्को थाना में टेल्को मंडल अध्यक्ष, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष, पूर्व जिला पदाधिकारी सहित 18 भाजपा नेताओं एवं अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि प्राथमिकी में लगाए गए गंभीर आरोप तथ्यों से परे और निराधार हैं। बंद के दौरान ऐसी किसी कोई घटना कहीं नहीं घटी और न ही किसी मीडिया रिपोर्ट अथवा प्रशासनिक जानकारी में उल्लेख मिला। इसलिए निष्पक्ष एवं वस्तुनिष्ठ जांच कर सत्य को सामने लाना आवश्यक है।

    मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान सम्मत शांतिपूर्ण जनआंदोलनों में विश्वास रखने वाली पार्टी है। जनता की सुरक्षा और शहर में लगातार बढ़ते अपराधों के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना किसी भी नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है। परंतु, दुर्भावनावश भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का प्रयास किया गया है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी प्रकार की हिंसा, अराजकता या कानून हाथ में लेने का समर्थन नहीं करती। उन्होंने मांग किया है कि टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा कर निराधार धाराओं को हटाया जाए और निर्दोष लोगों को न्याय दिया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वरीय पुलिस अधीक्षक इस पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर न्यायोचित निर्णय लेंगे। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    प्रतिनिधिमंडल में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, सुधांशु ओझा, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, राजीव सिंह, तन्मय झा, रीना चौधरी, संजीत चौरसिया, प्रेम झा मौजूद रहे।

    भवदीय,
    प्रेम झा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड ग्रामीण बैंक की 82 शाखाओं की समीक्षा, वित्तीय समावेशन और सरकारी योजनाओं पर जोर
    Next Article एसएसपी से मिले जय किशोर सिंह, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की लगाई गुहार

    Related Posts

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने ट्रेलर जब्त किया, चालक फरार

    July 9, 2026

    आदित्यपुर में SIR अभियान का डीसी ने किया निरीक्षण, बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान

    July 9, 2026

    एसएसपी से मिले जय किशोर सिंह, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की लगाई गुहार

    July 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने ट्रेलर जब्त किया, चालक फरार

    आदित्यपुर में SIR अभियान का डीसी ने किया निरीक्षण, बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान

    एसएसपी से मिले जय किशोर सिंह, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की लगाई गुहार

    जमशेदपुर बंदी के दौरान टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा एवं शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात

    झारखंड ग्रामीण बैंक की 82 शाखाओं की समीक्षा, वित्तीय समावेशन और सरकारी योजनाओं पर जोर

    जमशेदपुर: गैंगरेप मामले का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक व अन्य सामान बरामद

    पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में तंजीम अहल-ए-सुन्नत व जमात ने सौंपा ज्ञापन

    राहुल बच्चा हत्याकांड: मुख्य आरोपी शब्बे ने किया सरेंडर, हत्या की वजह भी बताई

    जमशेदपुर: तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कोटक महिंद्रा बैंक में घुसा, बड़ा हादसा टला

    मानगो में राहुल बच्चा हत्याकांड: मुख्य आरोपी शब्बे का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी दो गोलियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.