Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर में SIR अभियान का डीसी ने किया निरीक्षण, बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    आदित्यपुर में SIR अभियान का डीसी ने किया निरीक्षण, बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदित्यपुर में SIR अभियान का डीसी ने किया निरीक्षण, बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    आदित्यपुर सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का गुरुवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के कार्यों का जायजा लिया, मतदाताओं से संवाद किया तथा अभियान की प्रगति की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदाताओं से सीधे बातचीत कर एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े उनके सवालों का जवाब दिया और कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है.

    उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर का उद्देश्य किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन आयोग की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है. उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत वर्ष 2003 के बाद तैयार मतदाता सूची के आधार पर प्रत्येक मतदाता का एन्यूमरेशन (Enumeration) किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची में दर्ज सभी जानकारियों का सत्यापन हो सके. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बीएलओ को आवश्यक सहयोग दें, समय पर एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करें तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बीएलओ को भी निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचें,

    लोगों की शंकाओं का समाधान करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करें. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने एसआईआर अभियान में लगे बीएलओ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित समय में बड़ी संख्या में मतदाताओं तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण कार्य है. उन्होंने बीएलओ से पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा शेष मतदाताओं तक शीघ्र पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का सत्यापन समय पर कराएं. गौरतलब है कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में एसआईआर अभियान की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी बताई जा रही है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने निरीक्षण के माध्यम से अभियान की गति बढ़ाने पर जोर दिया है. अधिकारियों ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए बीएलओ और आम नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: जय किशोर सिंह एसएसपी से मिले, सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार
    Next Article कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से युवक गंभीर घायल; पुलिस ने ट्रेलर जब्त किया

    Related Posts

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    July 13, 2026

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 2026

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    बिष्टुपुर राम मंदिर से इस्कॉन द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर रथ को अंतिम रूप देते कारीगर एवं आयोजन समिति के सदस्य।

    जमशेदपुर सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास

    जमशेदपुर में पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो और क्यूआरटी जवानों को किया ब्रीफ

    क्या किसी दल की विरासत बनकर रह गए शहीद रति लाल महतो?

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    पूर्वी सिंहभूम में 1.04 लाख से अधिक मलेरिया जांच, 1,895 संक्रमित; 6 मौतें, प्रशासन ने तेज किया अभियान

    भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का भेजा कानूनी नोटिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.