Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्मचारी की पत्नी से अवैध संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करने वाले सेक्युरिटी अफ़सर के ख़िलाफ़ विरोध तेज़, आजसू नेता अप्पू तिवारी ने रतन टाटा को ट्वीट कर किया आग्रह “सर, इस बहन को न्याय दिलाइये”
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    कर्मचारी की पत्नी से अवैध संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करने वाले सेक्युरिटी अफ़सर के ख़िलाफ़ विरोध तेज़, आजसू नेता अप्पू तिवारी ने रतन टाटा को ट्वीट कर किया आग्रह “सर, इस बहन को न्याय दिलाइये”

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कर्मचारी की पत्नी से अवैध संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करने वाले सेक्युरिटी अफ़सर के ख़िलाफ़ विरोध तेज़, आजसू नेता अप्पू तिवारी ने रतन टाटा को ट्वीट कर किया आग्रह “सर, इस बहन को न्याय दिलाइये”

    टाटा मोटर्स कंपनी ने बाईसिक्स कर्मी की विधवा द्वारा कंपनी के सिक्युरिटी अफ़सर विशाल सिंह के विरुद्ध लगाए गये अवैध संबंध के लिए प्रताड़ित करने के मामले में विरोध तेज़ हो गया है। सोमवार को ही महिला ने डीसी और गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दिया था। शिकायत में जिक्र था कि सुरक्षा अधिकारी विशाल सिंह और अन्य लोग उसके पति को नाईट शिफ़्ट करने का दबाव बनाते थें और महिला के प्रति गंदी नियत रखते थें। महिला ने शिकायत ने स्पष्ट लिखा है कि टाटा मोटर्स के सुरक्षा अफ़सर विशाल सिंह ने उसके पति को इसलिए नौकरी से हटाया था क्योंकि उसने अपनी पत्नी की आबरू गिरवी नहीं रखी और विशाल के गंदे इरादों का समर्थन नहीं किया और बाद में ऊबकर आत्महत्या कर लिया। मंगलवार को अखबारों में प्रकाशित समाचार के बाद विरोध तेज़ हो गया। जमशेदपुर में कई संगठन के लोगों ने इस मामले में विरोध जताया है। सोशल मीडिया पर भी लोगों में इस घटना के प्रति गुस्सा है। लोग टाटा मोटर्स के सुरक्षा अधिकारी के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज़ करने और कठोरतम कार्रवाई की माँग कर रहे हैं। आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने इस मामले में टाटा ट्रस्ट के चैयरमैन रतन नवल टाटा को ट्वीट करते हुए न्याय के लिए आग्रह किया है। ट्वीट में रतन टाटा के अलावे झारखंड पुलिस और जमशेदपुर पुलिस को टैग किया गया है। मामले में ट्विटर पर अप्पू तिवारी ने पीड़ित महिला के समर्थन में उतरते हुए कहा कि यह घटना अंतरात्मा को झकझोरने वाली है। कंपनी के सुरक्षा अधिकारी ने बाईसिक्स कर्मचारी की पत्नी से अवैध संबंध बनाने का इच्छा जताया था। इंकार करने पर पति (बाईसिक्स कर्मी) को नौकरी से हटा दिया गया। इस प्रताड़ना से ऊबकर और पत्नी की आबरू, अस्मिता की रक्षा के लिए कर्मी ने आत्महत्या कर के जान दे दिया। अप्पू तिवारी ने कहा कि इस दुखिया बहन को न्याय दिलाने के लिए मेरे अलावे बहुत से भाई तैयार खड़े हैं। जमशेदपुर पुलिस से दोषियों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज़ करने कार्रवाई की माँग उठी है। वहीं टाटा मोटर्स मैनेजमेंट से तत्काल सुरक्षा अधिकारी विशाल सिंह को नौकरी से हटाने की माँग की गई है ताकि निष्पक्षता से जाँच पूरी हो सके

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रज्ञा प्रवाह के फेसबुक लाइव में बोले रामाशीष सिंह विकास के नाम पर हमने धरती के साथ अन्याय किया
    Next Article प्रधानमंत्री के 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा से देश आत्मनिर्भर बनेगा: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.