जमशेदपुर पुलिस कप्तान ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को टाटा जू और जुबली पार्क का कराया भ्रमण. जमशेदपुर के डुमरिया प्रखंड लाखईडीह आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को ग्रामीण क्षेत्र से बस में सभी बच्चों को लाकर जमशेदपुर जिला पुलिस की टीम ने टाटा जू और जुबली पार्क घुमाया, चिड़ियाघर और पार्क घूमने के बाद बच्चे काफी उत्साहित थे उसके बाद एसएसपी किशोर कौशल और ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बच्चों को बैग,कॉपी, पेंसिल, पेन, टॉफी एवं अन्य सामग्री का वितरण किया, पुलिस कप्तान ने सभी बच्चों का मनोबल भी बढ़ाया, मीडिया से बातचीत के दौरान बच्चों…
Author: Devanand Singh
खरगे, कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण तथा त्याग की मिसाल हैं। खरगे ने सोनिया गांधी के आवास ‘10 जनपथ’ पर उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी जी को आज…
भुइयांडीह बाबुडीह घाट पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुइयांडीह बाबुडीह घाट से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक की पहचान गोविंदपुर निवासी मनीष के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मनीष 4 दिन पूर्व अपने घर से गायब हुआ था. सूचना मिलते ही परिजन बाबूडीह घाट पहुंचे और इसे हत्या बताते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया. परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग में मनीष की हत्या की गई है. परिजन युवती के…
चन्दलासो डैम में सर कटा शव पानी में तैरता मिला, पूरे इलाके में सनसनी लोहरदगा : कुडू थाना क्षेत्र के चन्दललासो पंचायत स्थित चन्दलासो डैम से पुलिस ने एक सर कटा शव बरामद किया है। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला रविवार दोपहर का है जब लोग डैम के पास घूमने गए थे। इसी दौरान लोगों ने पानी के अलग अलग हिस्सो में शव को तैरता देखा जिसके बाद मामले की सूचना कुडू थाना पुलिस को दी गई। कुडू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया है।…
झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बदला मौसम झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह मौसम बदल गया है. कई इलाकों में बारिश हो रही है जमशेदपुर में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से ठंड में भी बढ़ोतरी हो गई है। सुबह से रिमझिम बारिश होने के कारण आम लोगों को खास परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के सभी जिलों में हल्की बारिश होगी और बारिश के बाद ठंड में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस हल्की बारिश से…
अदाणी मामले पर विपक्षी दलों का संसद परिसर में प्रदर्शन नयी दिल्ली: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने अदाणी समूह से जुड़े मुद्दे को लेकर सोमवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस, द्रमुक, शिवसेना (उबाठा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कुछ अन्य दलों के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए और जवाबदेही तय किए जाने की मांग की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। विपक्षी सदस्यों ने ‘मोदी अदाणी एक हैं’ के…
मायावती, अखिलेश ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती ने सोमवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को 78 साल की हो गईं। वह सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से पिछले कुछ सालों से सक्रिय राजनीति से दूर हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी संसदीय दल की प्रमुख व कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष…
भाजपा के आरोपों को लेकर लोकसभा में कांग्रेस का विरोध, कार्यवाही बाधित नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोपों को लेकर सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों के विरोध जताने के कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के एक मिनट के भीतर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर कांग्रेस और कुछ सहयोगी दलों के सदस्यों ने भाजपा के आरोपों से जुड़े विषय को उठाने का प्रयास किया, हालांकि आसन से इसकी अनुमति नहीं मिली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सदस्यों से सदन चलने देने की अपील…
भाजपा के राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए मुंबई: भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर सोमवार को 15वीं महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। नार्वेकर ने रविवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । उन्हें निर्विरोध चुना गया क्योंकि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। करीब ढाई साल तक 14वीं विधानसभा के अध्यक्ष रहे भाजपा नेता नार्वेकर 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में मुंबई की कोलाबा विधानसभा सीट से फिर से चुने गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद नई सरकार को सदन में बहुमत साबित करना…
अगर हम कनाडा, मैक्सिको को सब्सिडी दे रहे हैं तो वे अमेरिका का हिस्सा बन जाएं : ट्रंप वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि अमेरिका अपने दो पड़ोसी देशों कनाडा और मैक्सिको को क्रमश: 100 अरब डॉलर और 300 अरब डॉलर की सब्सिडी दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो इन दोनों देशों को अमेरिका का हिस्सा बन जाना चाहिए। ट्रंप (78) ने धमकी दी है कि अगर कनाडा और मैक्सिको ने अपने अपने क्षेत्रों से अमेरिका में अवैध अप्रवासियों के प्रवाह को नहीं रोका तो वह दोनों देशों…
