जेकेएम काॅलेज , सालबनी में ऑनलाइन सावन समारोह आज जामिनी कल्याणी महतो ,काॅलेज आॅफ मैनेजमेंट साइंस एंड काॅमर्स, सालबनी में सावन समारोह का आयोजन किया गया जिसका थीम था — सावन और सकारात्मक सोच इस समारोह में वीमेंस बी एड संकाय और डिग्री संकाय के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया । इस समारोह में सावन और प्रकृति विषय पर चित्रांकन, सावन से मिलने वाले सकारात्मक सोच पर अनुच्छेद लेखन , मेंहदी प्रतियोगिता और सावन गीत नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । इस ऑनलाइन का आयोजन गूगल मीट पर किया गया था जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. गलवान घाटी में भारतीय जवानों के साथ झड़प से उपजे तनाव के बाद भी चीन अपनी चालबाजी से बाज नहीं आ रहा है. अब चीन ने हिमाचल के किन्नौर जिले की सीमा से सटे अपने कब्जे वाले तिब्बत में 20 किमी तक सड़क निर्माण किया है.जानकारी के अनुसार चीन ने सीमा से सटे किन्नौर जिला के मोरंग घाटी क्षेत्र के कुनु चांग से आगे खेम कुल्ला पास की ओर सड़क बनाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है. दो किलोमीटर के नो मेन्स लैंड क्षेत्र में भी चीन द्वारा सड़क निर्माण करने की आशंका है.गौरतलब है…
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस से संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12.87 लाख के पार पहुंच गई है.वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक 30,601 लोगों की मौत हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 49,310 नए मामले सामने आए और 740 मौतें हुईं. प्रतिदिन आने वाले नए केसों की संख्या के मामले में भारत ने ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है और अब अमेरिका ही आगे है. यह ट्रेंड रहा तो भारत और ब्राजील के बीच कुल…
नई दिल्ली: इस बार होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गृह मंत्रालय ने कोरोना के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इस बार स्वतंत्रता दिवस की सुबह लाल किले पर नजारा बदला-बदला दिखेगा. कोरोना वायरस संकट के कारण स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा और मेहमानों की संख्या भी कम की जाएगी.मंत्रालय ने सभी सरकारी कार्यालयों, राज्यों, राज्यपालों आदि से कहा है कि वे सार्वजनिक आयोजन से बचें और समारोहों के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करें. बैठने के लिए कई जगहों पर कालीनों की जगह कुर्सियां इस्तेमाल की जाएगी और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पीपीई किट…
राज्य के अधिवक्ताओ की सुरक्षा हर स्थिति में कौंसिल की प्राथमिकता : राजेश शुक्ल आज अधिवक्ताओ ने चट्टानी एकता का परिचय दिया, अब राज्य सरकार झारखंड अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है जमशेदपुर के अधिवक्ता स्वर्गीय प्रकाश यादव की नृशंस हत्या के विरोध में जिस प्रकार आज झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के आह्वान पर पूरे राज्य में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहे तथा चट्टानी एकता का परिचय दिया वह इस बात का प्रमाण है कि राज्य के अधिवक्ताओ में ऐसी घटनाओं को लेकर भारी…
अधिवक्ता हत्याकांड का एसएसपी ने किया खुलासा अमूल्य कर्मकार ने सुपारी देकर कराई थी हत्या हत्या में प्रयुक्त हथियार और सुपारी की रकम बरामद बिरसानगर के अधिवक्ता प्रकाश यादव उर्फ प्रकाश कुमार हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है अधिवक्ता की सुपारी देकर हत्या कराई गई है अमूल्य सरदार ने व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण इस घटना को अंजाम दिलवाया इस सिलसिले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार लोगों में कथित तौर पर जमीन v bv माफिया अमूल्य कर्मकार राम रविदास उर्फ छुटकू तथा विश्वनाथ मुंडा उर्फ जीतू शामिल हैं सभी बिरसानगर और आसपास के इलाके…
बिरसा नगर में जमीन के अवैध कारोबार ने कईयों का खेल बिगाड़ दिया है अवैध कारोबार के इस दलदल में नेता वकील पुलिस आज के कथित बुद्धिजीवी वर्ग अपराधी सभी इस दलदल में किसी न किसी रूप में जरूर फंसे हैं जमीन के इस अवैध कारोबार ने कई थानेदारों की कुर्सी भी हिला दी है क्षेत्र में भू माफियाओं की इतनी चलती है कि जो भी उनकी नहीं सुनता उसे चलता कर दिया जाता है कई बार तो देखा गया है कि बिरसानगर के थानेदारों को भी इन माफियाओं की सुननी पड़ती है अन्यथा तबादले तक करवा दिए जाते हैं…
जनप्रतिनिधि की स्थिति उस बांझ महिला की तरह है जो नई नवेली दुल्हन को देखकर इतराती है :अभय सिंह सुखबीर बब्बू बिरसा नगर के अधिवक्ता प्रकाश यादव हत्याकांड में नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है मंगलवार को जहां विधायक सरजू राय ने भाजपाइयों पर हमला बोला वही आज भाजपा नेता अभय सिंह ने भी सरजू राय को आधी अधूरी सुना दी अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे भाजपा नेता अभय सिंह ने सरजू राय को आड़े हाथों लिया हालांकि उनके संबोधन में कहीं सरजू राय का नाम नहीं आया ने कहा पुराने जनप्रतिनिधि ने उन्हें भाजपा…
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मणिपुर के लोगों को एक बड़ी सौगात दी. उन्होंने वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर जलापूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी. हर घर जल मिशन के तहत इस कार्यक्रम को लॉन्च किया गया. इस प्रोजेक्ट के तहत 2024 तक हर ग्रामीण परिवार को सुरक्षित और पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा. ये प्रोजेक्ट करीब 3 हज़ार करोड़ रुपये का है. इस परियोजना को ग्रेटर इम्फाल योजना क्षेत्र के 16 जिलों में 2,80,756 घरों को कवर करते हुए 25 कस्बों और 1,731 ग्रामीण बस्तियों में घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने के लिए डिजाइन किया…
भोपाल. विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पूरी दमखम से उतरने के लिए तैयार है. एमपी कांग्रेस ने अब 2018 के चुनाव की तर्ज पर 26 सीटों के उपचुनाव के लिए ‘मिनी वचन पत्र’ जारी करने का फैसला किया है. इन सभी 26 सीटों के स्थानीय मुद्दों पर एक वचन पत्र प्रदेश स्तर पर और फिर 26 विधानसभा क्षेत्रों में वहां के लिए अलग-अलग वचन पत्र जारी होंगे. एमपी कांग्रेस घोषणा पत्र को इस बार संकल्प पत्र नाम देगी.कांग्रेस का दावा है कि 2018 के चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने जो वचन पत्र जारी किया था, वो वचन कमलनाथ सरकार ने…
