Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेगा कोरोना का असर: गृह मंत्रालय ने जारी किये दिशा-निर्देश
    Breaking News राष्ट्रीय

    इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेगा कोरोना का असर: गृह मंत्रालय ने जारी किये दिशा-निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: इस बार होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गृह मंत्रालय ने कोरोना के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इस बार स्वतंत्रता दिवस की सुबह लाल किले पर नजारा बदला-बदला दिखेगा. कोरोना वायरस संकट के कारण स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा और मेहमानों की संख्या भी कम की जाएगी.मंत्रालय ने सभी सरकारी कार्यालयों, राज्यों, राज्यपालों आदि से कहा है कि वे सार्वजनिक आयोजन से बचें और समारोहों के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करें. बैठने के लिए कई जगहों पर कालीनों की जगह कुर्सियां इस्तेमाल की जाएगी और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पीपीई किट पहने नजर आएंगे. इस दौरान जगह-जगह हैंड सैनिटाइजर रखे जाएंगे. सभी के लिए मास्क पहनकर आना जरूरी होगा. बैठने की अलग व्यवस्था होगी और दो गज की दूरी सुनिश्चित की जाएगी.हर साल लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर लगभग एक हजार के करीब विशेष अतिथि बुलाए जाते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. इस साल संख्या को 250 के करीब ही रखा जाएगा. 15 अगस्त की दोपहर को राष्ट्रपति भवन में जो एट होम कार्यक्रम होता है उसमें भी कोविड नियमों का ध्यान रखा जाएगा. इसके अलावा थीम कोरोना योद्धाओं को समर्पित की जाएगी.माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा कोरोना योद्धाओं को भी न्योता दिया जा सकता है. उत्तरी दिल्ली की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने कहा कि इस साल महामारी के कारण एनसीसी को छोड़कर स्कूली बच्चे समारोह में शामिल नहीं होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त फैज अक़ अहमद मुमताज के अध्यक्षता में कोरोना वायरस कोविड19 के संक्रमण को फैलने से रोकने और इससे बचने के उपायों से संबंधित बैठक आयोजित की गई
    Next Article देश में लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 24 घंटें में सामने आये 49,310 नए मामले

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.