Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 24 घंटें में सामने आये 49,310 नए मामले
    Breaking News राष्ट्रीय

    देश में लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 24 घंटें में सामने आये 49,310 नए मामले

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस से संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12.87 लाख के पार पहुंच गई है.वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक 30,601 लोगों की मौत हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 49,310 नए मामले सामने आए और 740 मौतें हुईं. प्रतिदिन आने वाले नए केसों की संख्या के मामले में भारत ने ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है और अब अमेरिका ही आगे है. यह ट्रेंड रहा तो भारत और ब्राजील के बीच कुल संक्रमितों की संख्या का अंतर घटने लगेगा.16 से 22 जुलाई के बीच सात दिनों में भारत में कोरोना के 2 लाख 69 हजार 969 केस सामने आए, जबकि इसी दौरान ब्राजील में 2 लाख 60 हजार 962 लोग संक्रमित हुए. यह पहली बार है जब एक सप्ताह में भारत में ब्राजील से अधिक केस आए. इससे पहले सात दिन में भारत में 2 लाख 159 केस सामने आए थे, तो ब्राजील में 2 लाख 54 हजार 713 लोग संक्रमित हुए. कोरोना संक्रमण के मामले में अमेरिका अब भी सबसे आगे है. पिछले सप्ताह यहां 4 लाख 78 हजार 899 लोग वायरस की चपेट में आए हैं. पिछले 24 घंटे में यहां 76 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं.ब्राजील में फिलहाल 22,31,871 मामले हैं जो भारत की तुलना में लगभग 10 लाख अधिक हैं. वहीं अमेरिका में ब्राजील और भारत की तुलना में अधिक मामले हैं. बुधवार तक यहां 41,00,875 मामले दर्ज किए गए. भारत में अब तक 12.87 लाख कोरोना केस कंफर्म हुए थे. बीते हफ्ते कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले तीनों देशों के चलते 10 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेगा कोरोना का असर: गृह मंत्रालय ने जारी किये दिशा-निर्देश
    Next Article चालबाजी से बाज नहीं आ रहा चीन, सीमा के पास किया 20 किमी लंबी सड़क का निर्माण

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.